Rajasthan Upper Primary Teacher DV 2026: राजस्थान अपर प्राइमरी टीचर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शेड्यूल आउट, इस लिंक से डाउनलोड करें नोटिस

Rajasthan Upper Primary Teacher DV 2026: आरएसएसबी ने अपर प्राइमरी टीचर (लेवल 2) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवार डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन का पूरा शेड्यूल देखने के लिए हमारा यह लेख पढ़ सकते हैं। 

Aug 9, 2026, 19:56 IST
Rajasthan Upper Primary Teacher DV 2026
Rajasthan Upper Primary Teacher DV 2026

Rajasthan Upper Primary Teacher DV 2026: निदेशालय संस्कृत शिक्षा, राजस्थान, जयपुर ने वरिष्ठ उपाध्याय/उच्च प्राथमिक विद्यालय शिक्षक (संस्कृत शिक्षा) लेवल 2 सीधी भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने ऑफिशियल तौर पर घोषणा की है कि अंग्रेजी, हिंदी और गणित-विज्ञान विषयों के तहत प्रोविजनल लिस्ट में सलेक्टिड  अभ्यर्थियों के लिए पात्रता की जांच और दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया अब 12 अगस्त 2026 से शुरू होगी। पहले की निर्धारित तिथियां स्थगित कर दी गई थीं। हालांकि, संस्कृत और सामाजिक विज्ञान विषयों के अंतर्गत आने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह प्रक्रिया अगले आदेश तक स्थगित रहेगी। आयोग इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से लेवल 2 टीचर (कक्षा 6-8) के कुल 2,123 रिक्त पदों को भरना चाहता है। 

Rajasthan Upper Primary Teacher DV 2026 - हाइलाइट्स 

आरएसएसबी अपर प्राइमरी टीचर (लेवल 2) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन हेतु उम्मीदवार नीचे हाइलाइट्स टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Stories

विवरण 
जानकारी 
भर्ती प्राधिकरण का नाम  
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
पद का नाम 
अपर प्राइमरी स्कूल टीचर (संस्कृत एजुकेशन) लेवल 2, सीधी भर्ती 2025  
प्रक्रिया  
पात्रता की जांच और दस्तावेजों का सत्यापन 
विषय  
इंग्लिश, हिंदी, गणित और साइंस 
वेरिफिकेशन शुरू होेने की तिथि 
12 अगस्त 2026 
स्थान  
राजकीय महाराज आचार्य संस्कृत महाविद्यालय, गांधी सर्किल, महात्मा गांधी रोड, गांधी नगर, जयपुर
 
विषय स्थगित 
संस्कृत और सोशल साइंस 
ऑफिशियल वेबसाइट  
rssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan Upper Primary Teacher DV शेड्यूल 2026 

अभ्यर्थी नीचे पात्रता की जांच और दस्तावेजों के सत्यापन के लिए अपडेट शेड्यूल देख व डाउनलोड कर सकते हैं। शेड्यूल में जगह, रिपोर्टिंग की तिथि, सब्जेक्ट वाइज स्टेट्स, उम्मीदवार का नाम और जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट सहित अन्य डिटेल्स दी गई है।  

अंग्रेजी, हिंदी और गणित-विज्ञान विषयों के अंतर्गत आवेदन करने वाले उम्मीदवार को टाइम से परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी जाती है। हालांकि, अभी संस्कृत और सामाजिक विज्ञान विषयों के अंतर्गत आवेदन करने वाले उम्मीदवार को अगले अपडेट का इंतजार करना चाहिए। 

राजस्थान अपर प्राइमरी टीचर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शेड्यूल 2026 डाउनलोड लिंक 

इंग्लिश, हिंदी, गणित और साइंस के उम्मीदवारों के लिए नया शेड्यूल जारी 

विभाग ने अब अंग्रेजी, हिंदी और गणित-विज्ञान विषयों के अंतर्गत प्रोविजनल लिस्ट में चयनित अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया हेतु एक नया शेड्यूल जारी कर दिया है, जो 12 अगस्त, 2026 से महाराजा समागार, राजकीय महाराज आचार्य संस्कृत महाविद्यालय, गांधी सर्किल के पास, महात्मा गांधी रोड, गांधी नगर, जयपुर में शुरू होगा। 

Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।