RRB Isolated Category Recruitment 2026 Notification: रेलवे में 191 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, यहां से करें Apply

RRB Isolated Category Recruitment 2026 Notification: आरआरबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर आईसोलेटिड कैटेगरी के अंतर्गत सेंट्रल-लाइज्ड रोजगार अधिसूचना संख्या (सीईएन) के तहत 191 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 05 नवंबर 2026 से शुरू हो चुके हैं, जिसकी अंतिम तिथि 04 दिसंबर 2026 है। 

Nov 5, 2026, 12:20 IST
RRB Isolated Category Recruitment 2026 Notification
RRB Isolated Category Recruitment 2026 Notification

RRB Isolated Category Recruitment 2026: रेलवे मंत्रालय के रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर 05 नवंबर 2026 को विज्ञापन संख्या सीईएन 09/2026 के तहत आईसोलेटिड कैटेगरी के कुल 191 रिक्त पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। ये भर्तियां सेंट्रल-लाइज्ड रोजगार अधिसूचना संख्या (सीईएन) के तहत जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (हिंदी), लैब असिस्टेंट ग्रेड III, स्टाफ व वेलफेयर इंस्पेक्टर, पब्लिक प्रोसिक्यूटर, चीफ लॉ असिस्टेंट, सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर और साइंटिफिक असिस्टेंट (ट्रेनिंग) के पदों पर की जाएगी। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 05 नवंबर 2026 से शुरू हो चुके हैं, जिसकी अंतिम तिथि 04 दिसंबर 2026 है और अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

RRB Isolated Category Recruitment 2026 Apply Online 

आरआरबी में 191 रिक्त पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति में आवेदन फॉर्म रद्द किए जा सकते हैं। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से भी आवेदन कर सकते हैं।  

आरआरबी आईसोलेटिड कैटेगरी भर्ती 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक 

RRB Isolated Category Notification 2026 - हाइलाइट्स

रेलवेजूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (हिंदी), लैब असिस्टेंट ग्रेड III, स्टाफ व वेलफेयर इंस्पेक्टर, पब्लिक प्रोसिक्यूटर, चीफ लॉ असिस्टेंट, सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर और साइंटिफिक असिस्टेंट (ट्रेनिंग) पदों के सलेक्शन में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), ट्रांसलेशन टेस्ट (जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (हिंदी) के लिए), डॉक्यूमेंट्स वेरिफिेकेशन और मेडिकल की परीक्षा शामिल है। बाकी डिटेल्स नीचे टेबल में दी गई है।

भर्ती प्राधिकरण का नाम 
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB)
मंत्रालय का नाम 
रेल मंत्रालय 
पद का नाम 
आरआरबी आईसोलेटिड कैटेगरी भर्ती 2026 
विज्ञापन संख्या 
सीईएन संख्या 09/2026
रिक्त पद 
191
नोटिफिकेशन 
ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 
05 नवंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 
04 दिसंबर 2026
ऑफिशियल वेबसाइट 
rrb.indianrailways.gov.in

RRB Isolated Category Recruitment 2026 Notification Eligibility Criteria 

रेलवे मंत्रालय में सुनहरा करियर बनाने वाले कैंडिडेट्स को पात्रता मानदंड पूरा करना अनिवार्य है। शैक्षणिक योग्यता क्या-क्या है? इसकी डिटेल्स पद के साथ नीचे टेबल में दी गई है। 

पद का नाम 
वैकेंसी 
क्वालीफिकेशन 
जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (हिंदी)
79
हिंदी/इंग्लिश में मास्टर डिग्री + 2 साल का अनुभव या डिप्लोमा इन ट्रांसलेशन 
लैब असिस्टेंट ग्रेड III (केमिस्ट व मेटलर्जिस्ट) 
36
फिजिक्स और कैमिस्ट्री के साथ 12वीं 
स्टाफ व वेलफेयर इंस्पेक्टर
27
ग्रेजुएट + लेबर वेल्फेयर/लेबल लॉ/पीजीडीपीएम/एमबीए (एचआर) में डिप्लोमा 
पब्लिक प्रोसिक्यूटर
21
एलएलबी + लॉ फील्ड में 5 साल की प्रैक्टिस   
चीफ लॉ असिस्टेंट
17
एलएलबी+ लॉ फील्ड में 3 साल की प्रैक्टिस   
सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर
8
ग्रेजुएट + पीआर/ एडवरटाइजिंग/ जर्नलिज्म/मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा   
साइंटिफिक असिस्टेंट (ट्रेनिंग)
3
साइकोलॉजी में मास्टर डिग्री (50 प्रतिशत) 
कुल
191
–

आयु सीमा 

आरआरबी में 191 पदों के लिए अभ्यर्थियों की आयु 01 जनवरी 2027 के अनुसार, 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। 

आवेदन फीस 

आरआरबी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (हिंदी), लैब असिस्टेंट ग्रेड III, स्टाफ व वेलफेयर इंस्पेक्टर, पब्लिक प्रोसिक्यूटर, चीफ लॉ असिस्टेंट, सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर और साइंटिफिक असिस्टेंट (ट्रेनिंग) पोस्ट के लिए आवेदन फीस कैटेगरी के हिसाब से 250 से 500 रुपये के बीच है। 

RRB Isolated Category Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

रेलवे में 191 पदों के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर What's New सेक्शन देखें। 

  • RRB Isolated Category Recruitment 2026 पर क्लिक करें। 

  • आवेदन फॉर्म भरें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। 

  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में दी गई डिटेल्स को चेक करें। 

  • सबमिट पर क्लिक करें। 

  • ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।

ये भी पढ़ें: RRB Isolated Category Recruitment 2026: Notification Out for 191 Posts, Apply Online at rrbapply.gov.in

Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।