RRB JE Recruitment 2026: रेलवे जूनियर इंजीनियर 3993 पद एप्लिकेशन स्टेट्स देखें यहां

RRB JE Recruitment 2026: आआरबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जूनियर इंजीनियर (JE), डिपॉट मटेरियल सुपरीटेंडेंट, केमिकल और मेटलर्जिकल के कुल 3993 रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी किया था। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 सितंबर 2026 थी। बोर्ड ने अब एप्लिकेशन स्टेट्स चेक करने के लिए पोर्टल ओपन कर दिया है।

Oct 7, 2026, 18:55 IST
RRB JE Recruitment 2026
RRB JE Recruitment 2026

RRB JE Recruitment 2026 Notification: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने दिनांक 21 जुलाई 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर विज्ञापन संख्या 04/2026 के तहत जूनियर इंजीनियर (JE), डिपोट मटेरियल सुपरिटेंडेंट (DMS) और केमिकल व मेटलर्जिकल असिस्टेंट (CMA) के कुल 3993 रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी किया था। इन पदों के लिए आवेदन करने के तिथि 14 अगस्त 2026 से 13 सितंबर 2026 के बीच थी। पदों के सलेक्शन में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1), कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-2), डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल शामिल है। 

RRB JE Recruitment 2026 Apply Online एप्लिकेशन स्टेट्स चेक करने का डायरेक्ट लिंक 

आरआरबी जूनियर इंजीनियर सीबीटी-1 की परीक्षा 27 अक्टूबर और 28 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जानी है। इन पदों के लिए अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से बीएससी/बीटेक/बीसीए या इंजीनियर में डिप्लोमा होना चाहिए। आरआरबी जूनियर इंजीनियर एप्लिकेशन का स्टेट्स चेक करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे गए लिंक से भी स्टेट्स चेक कर सकते हैं। 

आरआरबी जूनियर इंजीनियर एप्लिकेशन स्टेट्स चेक लिंक 

RRB JE Recruitment 2026 Sarkari Result - हाइलाइट्स 

आरआरबी जूनियर इंजीनियर पदों के लिए कैंडिडेट्स की आयु 18 वर्ष से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन फीस कैटेगरी वाइज 250 से 500 रुपये के बीच रखी गई है। बाकी हाइलाइट्स के लिए आप नीचे दी गई टेबल को ध्यान से चेक कर सकते हैं। 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB)
पद का नाम 
जूनियर इंजीनियर (JE), डिपोट मटेरियल सुपरिटेंडेंट (DMS) और केमिकल व मेटलर्जिकल असिस्टेंट (CMA)
विज्ञापन संख्या 
04/2026
पद 
3993
अनुमानित वेतन 
लेवल-6 (35,400/- प्रतिमाह)
परीक्षा की तिथि 
27 अक्टूबर और 28 अक्टूबर 2026
एप्लिकेशन स्टेट्स चेक करने की तिथि 
07 अक्टूबर 2026 
ऑफिशियल वेबसाइट 
rrb.indianrailways.gov.in 

RRB JE Recruitment 2026 Notification PDF एप्लिकेशन स्टेट्स कैसे चेक करें?

आरआरबी जूनियर इंजीनियर पदों का एप्लिकेशन स्टेट्स चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें।

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

  • डैशबोर्ड पर Application Status लिंक पर क्लिक करें। 

  • नीचे स्क्रॉल करके Accepted या Rejected बटन चेक करें। 

  • आवेदन फॉर्म में गलती या त्रुटि पाए जाने पर भर्ती प्राधिकरण से संपर्क करें।

  • Farhan Khan

    Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Just Now

    Result Updates