RRB NTPC Graduate Vacancy 2026: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट के 3548 रिक्त पदों पर निकली भर्ती, इस लिंक से करें Apply

RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: आरआरबी ने 07 अक्टूबर 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एनटीपीसी ग्रेजुएट के कुल 3548 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 08 अक्टूबर से 06 नवंबर 2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

Oct 8, 2026, 13:56 IST
RRB NTPC Graduate Recruitment 2026
RRB NTPC Graduate Recruitment 2026

RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने रेलवे मंत्रालय के लिए अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर दिनांक 07 अक्टूबर 2026 को विज्ञापन संख्या 06/2026 के तहत आरआरबी नॉन पॉपुलर टेक्निकल कैटेगरी (NTPC) ग्रेजुएट के कुल 3548 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है।

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट पदों के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 08 अक्टूबर 2026 से 06 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

RRB NTPC Graduate Recruitment 2026

RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 Apply Online

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशिय वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक से भी आवेदन कर सकते हैं। टेक्निकल ग्लिच से बचने के लिए एप्लाई ऑनलाइन से जुड़े डॉक्यूमेंट्स पहले से ही तैयार रखें। 

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट ऑनलाइन आवेदन लिंक 
आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट नोटिफिकेशन PDF डाउनलोड लिंक

RRB NTPC Graduate Level Apply Date 2026

आरआरबी ने 07 अक्टूबर 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एनटीपीसी ग्रेजुएट के कुल 3548 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बाकी हाइलाइट्स के लिए आप नीचे दी गई टेबल को ध्यान से देख सकते हैं। 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) 
विभाग का नाम 
रेलवे मंत्रालय
पद का नाम 
आरआरबी नॉन पॉपुलर टेक्निकल कैटेगरी (NTPC) ग्रेजुएट 
विज्ञापन संख्या 
06/2026
रिक्त पदों की संख्या 
3548
वेतनमान 
लेवल-5 (29,200 रुपये से 35,400 रुपये के बीच)
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि 
सितंबर 2026  
ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 
08 अक्टूबर 2026 
ऑनलाइन आवेदन करने की  अंतिम तिथि
06 नवंबर 2026 
ऑफिशियल वेबसाइट
rrb.indianrailways.gov.in

RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 Notification वैकेंसी डिटेल्स 

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट के तहत चीफ कमर्शियल कम टिकट सुुपरवाइजर के 127, गुड्स ट्रेन मैनेजर के 2750, जूनियर अकाउंटेंट असिस्सटेंट कम टाइपिस्ट के 300 और सीनियर कम टाइपिस्ट के कुल 371 रिक्त पदों को भरना चाहता है। इन पदों के चयन में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1), कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-2), डॉक्यूमेंट्स वेरिफकेशन और मेडिकल की परीक्षा शामिल है। 

RRB NTPC Graduate Application Form 2026 Eligibility Criteria 

  • रेलवे में एनटीपीसी ग्रेजुएट पदों के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। 

  • आवेदक की आयु 01 जनवरी 2027 के अनुसार 18 वर्ष से 27 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। 

  • RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

    आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

    • सबसे पहले आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाएं। 

    • होम पेज पर जाएं और रिक्रूटमेंट सेक्शन देखें। 

    • अब RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें। 

    • Apply बटन पर क्लिक करें। 

    • आवेदन फॉर्म भरें। 

    • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

    • आवेदन फीस भरें। 

    • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में दी गई डिटेल्स को चेक करें। 

    • सबमिट पर क्लिक करें। 

    • ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें। 

    RRB NTPC Graduate Recruitment 2026 आवेदन फीस 

    आरआरबी एनटीपीसी के कमर्शियल कम टिकट सुुपरवाइजर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, जूनियर अकाउंटेंट असिस्सटेंट कम टाइपिस्ट और सीनियर कम टाइपिस्ट पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी फीस के लिए नीचे टेबल को ध्यान से देख सकते हैं।

    कैटेगरी 
    आवेदन फीस 
    जनरल/ओबीसी 
    500 रुपये (सीबीटी-1 में शामिल होने के बाद 400 रुपये वापस)  
    एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/महिला/ ट्रांसजेंडर/माइनॉरिटी/ईबीसी 
    250 रुपये (सीबीटी-1 में शामिल होने के बाद 250 रुपये वापस)
    आवेदन मोड 
    ऑनलाइन 
     

    RRB NTPC Graduate Exam 2026 

    आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट एग्जाम के पैटर्न की बात करें, तो इसमें सीबीटी-1 और सीबीटी-2 परीक्षा शामिल होती है। दोनों ही परीक्षाएं कुल 90 मिनट की मिनट की होती है और 0.25 की नेगेटिव मार्किंग भी शामिल होती है। बाकी डिटेल्स नीचे टेबल में दी गई है। 

    (सीबीटी-1) 

    सेक्शन 
    प्रश्नों की संख्या 
    अंक 
    सामान्य जागरूकता 
    40
    40
    गणित 
    30
    30
    तर्कशक्ति और रीज़निंग 
    30
    30
    कुल 
    100
    100

    (सीबीटी-2) 


    सेक्शन 
    प्रश्नों की संख्या 
    अंक 
    सेक्शन 
    50
    50
    सामान्य जागरूकता 
    35
    35
    गणित 
    35
    35
    तर्कशक्ति और रीज़निंग 
    120
    120
     
    Farhan Khan

    Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Just Now

    Result Updates