RRB NTPC Undergraduate Result 2026: आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 1 रिजल्ट जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

RRB NTPC Undergraduate Result 2026: आरआरबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ज़ोन वाइज रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

Aug 25, 2026, 19:32 IST
RRB NTPC Undergraduate Result 2026
RRB NTPC Undergraduate Result 2026

RRB NTPC Undergraduate Result 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर नॉन टैक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)-1  परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इसकी परीक्षा विज्ञापन संख्या 07/2025 के तहत 07 मई से 09 मई और 13 जून से 20 जून 2026 को आयोजित की गई थी। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 3058 रिक्त पदों को भरा जाना है।   

आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 1 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ज़ोन वाइज रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। गलती या त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।   

RRB NTPC UG Result 2026 ज़ोन वाइज डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 1 रिजल्ट डाउनलोड करने का डायेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी ज़ोन वाइज रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को सीबीटी 2 के लिए बुलाया जाएगा।

ज़ोन (आरआरबी) 
मेरिट लिस्ट/रिजल्ट 
अहमदाबाद 
अजमेर 
बेंगलुरु 
भोपाल 
भुवनेश्वर 
बिलासपुर 
चंडीगढ़ 
चेन्नई 
प्रयागराज
जल्द जारी 
गुवाहाटी 
कोलकाता 
माल्दा 
मुंबई 
मुजफ्फरपुर 
पटना 
गोरखपुर 
रांची 
सिकंदराबाद
सिलीगुड़ी 
तिरुवंतमपुरम 
जम्मू कश्मीर 

RRB NTPC UG CBT 1 Cut Off 2026 OUT: ज़ोन और कैटेगरी वाइज कट ऑफ मार्क्स यहां देखें

RRB NTPC Undergraduate Result 2026 - हाइलाइट्स

आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 1 रिजल्ट की PDF में चयनित उम्मीदवारों के नाम दिए गए हैं। उम्मीदवार Ctrl+F का उपयोग करके अपना रोल नंबर डालकर नाम चेक कर सकते हैं। बाकी डिटेल्स नीचे टेबल में दी गई हैं। 

विवरण 
जानकारी 
परीक्षा का नाम 
आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 1 परीक्षा
बोर्ड का नाम 
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB)
रिजल्ट जारी होने की तिथि 
24 अगस्त 2026 
परीक्षा की तिथि 
07 मई से 09 मई और 13 जून से 20 जून 2026 को आयोजित
ऑफिशियल वेबसाइट 
rrbapply.gov.in

RRB NTPC UG Result 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 1 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट या रीज़नल वेबसाइट पर जाएं। 

  • होमपेज पर दिए गए "CEN 07/2025 (NTPC Undergraduate) - CBT 1 Result / Shortlisted Candidates for 2nd Stage CBT" के लिंक पर क्लिक करें। 

  • स्क्रीन पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर की PDF खुल जाएगी। 

  • पीडीएफ खुलने के बाद कीबोर्ड पर Ctrl + F का उपयोग करें और अपना रोल नंबर दर्ज करें। 

Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।