Rajasthan Basic Computer Instructor Result 2026: राजस्थान सीनियर और बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर रिजल्ट जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Rajasthan Basic Computer Instructor Result 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर (SCI) और बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर (BCI) सीधी भर्ती 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर मेरिट लिस्ट देख सकते हैं।

Nov 4, 2026, 20:12 IST
Rajasthan Basic Computer Instructor Result 2026
Rajasthan Basic Computer Instructor Result 2026

Rajasthan Basic Computer Instructor Result 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने दिनांक 04 नवंबर 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर (SCI) और बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर (BCI) सीधी भर्ती 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसकी परीक्षा 22 अगस्त और 23 अगस्त 2026 को आयोजित की गई थी। आरएसएसबी कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मेरिट लिस्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। इस एग्जाम में पास होने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। 

RSSB Computer Instructor Result 2026 डाउनलोड लिंक 

राजस्थान सीनियर और बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर की परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से मेरिट की लिस्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं और Ctrl+F का उपयोग करके लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। 

Related Stories

राजस्थान सीनियर और बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर रिजल्ट 2026 डाउनलोड लिंक 

Rajasthan Computer Instructor Result 2026 - हाइलाइट्स 

राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर का रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। गलती या त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। आरएसएसबी इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 3951 रिक्त पदों को भरना चाहता है। बाकी हाइलाइट्स के लिए आप नीचे दी गई टेबल को ध्यान से देख सकते हैं।

विवरण 
जानकारी 
भर्ती प्राधिकरण का नाम 
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
पद का नाम 
सीनियर और बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर 
रिक्त पद 
3951 
विज्ञापन संख्या 
07/2026 
परीक्षा की तिथि 
22 अगस्त और 23 अगस्त 2026
रिजल्ट जारी होने की तिथि 
04 नवंबर 2026 
ऑफिशियल वेबसाइट 
rssb.rajasthan.gov.in 

Rajasthan Basic Computer Instructor Result 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर (SCI) और बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर (BCI) का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आरएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर Results सेक्शन देखें। 

  • अब Basic and Senior Computer Instructor Result 2026 लिंक पर क्लिक करें। 

  • रिजल्ट की PDF कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन जाएगी।

  • रिजल्ट डाउनलोड कर लें।  

  • इसमें अपना रोल नंबर चेक करें। 

  • Farhan Khan

    Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।