SSC CGL Answer Key 2026: एसएससी सीजीएल टियर 1 आंसर की ssc.gov.in पर जल्द, ऐसे डाउनलोड करें रिस्पॉन्स शीट PDF

Last Updated: Nov 4, 2026, 16:28 IST

SSC CGL Tier 1 Answer Key 2026: 30 सितंबर से 30 अक्टूबर तक आयोजित टियर 1 परीक्षा के लिए एसएससी सीजीएल टियर 1 आंसर की 2026 आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी की जाएगी। उम्मीदवार जिसने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अपने लॉगिन डिटेल्स की मदद से रिस्पॉन्स शीट पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे।

SSC CGL Tier 1 Answer Key 2026 कब और कैसे डाउनलोड करें।
SSC CGL Tier 1 Answer Key 2026 कब और कैसे डाउनलोड करें।

SSC CGL Tier 1 Answer Key 2026: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) द्वारा कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) टियर 1 परीक्षा 2026 की आंसर की जल्द जारी की जाएगी। परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्टूबर 2026 के दौरान देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर प्रोविजनल आंसर की, रिस्पॉन्स शीट और प्रश्न पत्र PDF डाउनलोड कर सकेंगे।उत्तर कुंजी जारी होने के साथ ही आयोग अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने की विंडो भी खोलेगा। यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न या उसके उत्तर को लेकर कोई आपत्ति है, तो वे निर्धारित समय सीमा के अंदर तय शुल्क का भुगतान करके अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं।

SSC CGL Answer Key 2026 हाइलाइट्स

उम्मीदवार SSC CGL टियर 1 परीक्षा की उत्तर कुंजी से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण हाइलाइट्स नीचे देख सकते हैं।

  • आयोग का नाम: कर्मचारी चयन आयोग (SSC)

  • परीक्षा का नाम: कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा 2026

  • परीक्षा चरण: टियर 1

  • परीक्षा की तिथियां: 30 सितंबर से 30 अक्टूबर 2026

  • आंसर की जारी होने की संभावित तिथि: नवंबर 2026 का पहला सप्ताह

  • टियर 1 कुल प्रश्न: 100

  • अधिकतम अंक: 200

  • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.50 अंक

  • आधिकारिक वेबसाइट: ssc.gov.in

SSC CGL Answer Key 2026 Tier 1 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करना चाहिए।

  • सबसे पहले आप SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।

  • होम पेज पर Answer Key सेक्शन में 'Combined Graduate Level Examination 2026' से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

  • अब, अपनी लॉगिन डिटेल्स, रजिस्ट्रेशन नंबर या पोर्टल द्वारा मांगी गई कोई अन्य यूज़र ID दर्ज करें।

  • उस सेक्शन को खोलें जिसमें SSC CGL टियर 1 की आंसर की या रिस्पॉन्स शीट दी गई है।

  • प्रश्नों, आपके द्वारा दिए गए उत्तरों और जारी किए गए सही उत्तरों को देखें।

  • आंसर की डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।

  • यदि कोई उत्तर गलत लगता है, तो अपनी आपत्तियां दर्ज करें।

उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति कैसे दर्ज करें?

  • आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं और अपने यूजर क्रेडेंशियल्स (रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड) का उपयोग करके लॉगिन करें।

  • लॉगिन करने के बाद, 'Answer Key' या 'Objection Link' विकल्प पर क्लिक करें।

  • जिस प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, उसे चुनें और अपनी चुनौती के समर्थन में आवश्यक प्रमाण अपलोड करें।

  • प्रत्येक प्रश्न की आपत्ति के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।

  • अपनी दर्ज आपत्तियों की समीक्षा करें और अंत में फॉर्म सबमिट करें। अंत में रसीद का प्रिंटआउट ले लें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Nov 4, 2026, 16:28 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News