RSSB Lab Assistant Result 2026: आरएसएसबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर राजस्थान लैब असिस्टेंट का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसकी परीक्षा दो दिन 09 मई और 10 मई 2026 को आयोजित की गई थी। पहले दिन दिनांक 09 मई 2026 को भूगोल की परीक्षा और दूसरे दिन दिनांक 10 मई 2026 को साइंस की परीक्षा हुई थी। परीक्षा तीन शिफ्ट में आयोजित की गई थी। पहली दिन (09 मई 2026) लैब असिस्टेंट भूगोल की परीक्षा सुबह 11.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक आयोजित की गई थी। दूसरे दिन (10 मई 2026) लैब असिस्टेंट और जूनियर लैब असिस्टेंट साइंस की परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। पहली शिफ्ट सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक हुई थी। परीक्षा पेन और पेपर पर आधारित थी।
राजस्थान लैब असिस्टेंट का रिजल्ट 14 अगस्त 2026 को जारी किया गया। इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवार आरएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर मेरिट लिस्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। मेरिट लिस्ट की PDF में उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं। उम्मीदवार Ctrl+F का उपयोग करके अपना रोल नंबर डालकर अपना नाम चेक कर सकते हैं। राजस्थान लैब असिस्टेंट परीक्षा के पहले दिन 3,02,129 (76.43%) उम्मीदवार और दूसरे दिन लगभग 3.75 लाख (72% से अधिक) उम्मीदवार शामिल हुए।
Rajasthan Lab Assistant Result 2026 डाउनलोड लिंक
राजस्थान लैब असिस्टेंट की भूगोल और साइंस की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार रिजल्ट की PDF में Ctrl+F का उपयोग करके अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट का डाउनलोड लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
|
राजस्थान लैब असिस्टेंट रिजल्ट 2026 डाउनलोड लिंक (भूगोल)
|
|
|
राजस्थान लैब असिस्टेंट रिजल्ट 2026 डाउनलोड लिंक (साइंस)
|
RSSB Lab Assistant Result 2026 - हाइलाइट्स
राजस्थान लैब असिस्टेंट रिजल्ट की PDF डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। त्रुटि या गलती पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। रिजल्ट की बाकी डिटेल्स नीचे टेबल में दी गई है।
|
विवरण
|
जानकारी
|
|
भर्ती प्राधिकरण का नाम
|
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
|
|
परीक्षा का नाम
|
राजस्थान लैब असिस्टेंट भूगोल और साइंस परीक्षा
|
|
परीक्षा की तिथि
|
09 मई और 10 मई 2026
|
|
आंसर-की जारी होने की तिथि
|
15 जून 2026
|
|
रिजल्ट जारी होने की तिथि
|
14 अगस्त 2026
|
|
ऑफिशियल वेबसाइट
|
rssb.rajasthan.gov.in
|
Rajasthan Lab Assistant Result 2026 डाउनलोड कैसे करें?
राजस्थान लैब असिस्टेंट भूगोल और साइंस की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर जाएं और What’s New/Result सेक्शन देखें।
RSSB Lab Assistant Result 2026 पर क्लिक करें।
राजस्थान लैब असिस्टेंट भूगोल और साइंस रिजल्ट की PDF कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर लें।
Ctrl+F का उपयोग करके इसमें अपना नाम रोल नंबर सर्च करें।
RSSB Lab Assistant Result 2026 में क्या-क्या डिटेल्स होती हैं?
राजस्थान लैब असिस्टेंट रिजल्ट भूगोल और साइंस की परीक्षा के रिजल्ट में आप ये डिटेल्स चेक कर सकते हैं।
-
अभ्यर्थी का रोल नंबर
-
अभ्यर्थी का नाम
-
परीक्षा का नाम
-
श्रेणी
-
प्राप्तांक
-
क्वालीफाइंग स्टेट्स
-
कट-ऑफ अंक
-
सलेक्शन डिटेल्स
-
अगले चरण के लिए निर्देश
Rajasthan Lab Assistant Result 2026 डाउनलोड करने के बाद क्या होगा?
राजस्थान लैब असिस्टेंट की भूगोल और साइंस की परीक्षा के रिजल्ट में चयनित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए 17 अगस्त 2026 से 31 अगस्त 2026 के बीच उपस्थित होना होगा। अगर डेट निकल जाती है, तो उसके बाद दस्तावेजों का सत्यापन नहीं किया जाएगा। आप ये डॉक्यूमेंट्स चेक कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता से जुड़े दस्तावेज
जाति प्रमाण पत्र
मूल निवास प्रमाण पत्र
आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस
-
अन्य प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
-
आय प्रमाण पत्र
-
विवाह प्रमाण पत्र
-
एनओसी
-
चरित्र प्रमाण पत्र
Rajasthan Lab Assistant Result 2026 - महत्वपूर्ण तिथियां
आरएसएसबी लैब असिस्टेंट भूगोल और साइंस परीक्षा के रिजल्ट से संबंधित अपडेट के लिए आप नीचे दी गई टेबल को ध्यान से चेक कर सकते हैं।
|
विवरण
|
तिथि
|
|
आरएसएसबी लैब असिस्टेंट भूगोल परीक्षा तिथि
|
09 मई 2026
|
|
आरएसएसबी लैब असिस्टेंट साइंस परीक्षा तिथि
|
10 मई 2026
|
|
आंसर-की जारी होने की तिथि
|
15 जून 2026
|
|
रिजल्ट जारी होने की तिथि
|
14 अगस्त 2026
|
|
डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन तिथि
|
17 अगस्त से 31 अगस्त 2026
|
RSSB Lab Assistant Result 2026 क्वालीफाइंग मार्क्स
आरएसएसबी लैब असिस्टेंट परीक्षा में क्वालीफाई करने और अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए विचार किए जाने हेतु, उम्मीदवारों को आयोग द्वारा निर्धारित कैटेगरी वाइज पासिंग अंक प्राप्त करने होंगे, जो इस प्रकार है।
एससी/एसटी - 35 प्रतिशत
अन्य - 40 प्रतिशत
Rajasthan Lab Assistant Result 2026 की परीक्षा में कितने उम्मीदवार शामिल हुए थे?
ऑफिशियल डेटा के अनुसार, राजस्थान लैब असिस्टेंट परीक्षा के पहले दिन 3,02,129 (76.43%) उम्मीदवार और दूसरे दिन लगभग 3.75 लाख (72% से अधिक) उम्मीदवार शामिल हुए। लगभग 9,34,735 अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था।
|
परीक्ष का नाम
|
आवेदन करने वाले उम्मीदवार
|
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार
|
सलेक्ट उम्मीदवार
|
|
लैब असिस्टेंट (भूगोल)
|
400967
|
302,129 (76.43 प्रतिशत)
|
33250
|
|
लैब असिस्टेंट (साइंस)
|
533768
|
3.75 लाख (72 प्रतिशत)
|
33250
|
RSSB Lab Assistant के पद पर सलेक्ट होने पर कितनी सैलरी मिलती है?
जब किसी उम्मीदवार का चयन आरएसएसबी लैब असिस्टेंट के पद पर होता है, तो पहले उसे दो साल का प्रोबेशन पूरा करना होता है। इस दौरान प्रतिमाह इन हैंड सैलरी लगभग 17,200 से 17,500 रुपये के बीच मिलते हैं। दो साल का प्रोबेशन पूरा होने के बाद शुरुआती इन-हैंड सैलरी लगभग 41,000 से 45,500 रुपये प्रति माह के बीच मिलती है।
RSSB Lab Assistant Result 2026 डॉक्यूमेंट्स शेड्यूल
|
विवरण
|
महत्वपूर्ण तिथि
|
लोकेशन
|
|
लिखित परीक्षा रिजल्ट तिथि
|
14 अगस्त 2026
|
ऑफिशियल पोर्टल (rssb.rajasthan.gov.in)
|
|
ऑनलाइन स्क्रूटनी फॉर्म
|
17 अगस्त से 31 अगस्त 2026
|
राजस्थान एसएसओ पोर्टल
(sso.rajasthan.gov.in)
|
|
डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन तिथि
|
सितंबर 2026 (अनुमानित)
|
आरएसएसबी बोर्ड, ऑफिस, जयपुर
|
|
फाइनल मेरिट लिस्ट और विभागों का आवंटन
|
अक्टूबर-नवंबर 2026
|
ऑफिशियल वेब पोर्टल
|
