RVUNL JE Admit Card 2026: राजस्थान जूनियर इंजीनियर, अकाउंटेंट और असिस्टेंट का एडमिट कार्ड जारी, ये रहा Direct Link

RVUNL JE Admit Card 2026: राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जूनियर इंजीनियर, जूनियर अकाउंटटेंट और जूनियर असिस्टेंट की परीक्षा का एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। एग्जाम 29 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक होंगे। आरवीयूएनएल की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Nov 25, 2026, 17:09 IST
RVUNL JE Admit Card 2026
RVUNL JE Admit Card 2026

RVUNL JE Admit Card 2026: राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) ने 25 नवंबर 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in पर जूनियर इंजीनियर, जूनियर अकाउंटटेंट और जूनियर असिस्टेंट की परीक्षा का एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। एग्जाम 29 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक होंगे। आरवीयूएनएल इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 2005 रिक्त पदों को भरना चाहता है। इन पदों के सलेक्शन में कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT), डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल शामिल है। 

राजस्थान जूनियर इंजीनियर, अकाउंटेंट और असिस्टेंट की परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

RVUNL JE Admit Card 2026 Download Link 

आरवीयूएनएल राजस्थान जूनियर इंजीनियर, अकाउंटेंट और असिस्टेंट की परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। गलती या त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। 

Related Stories

आरवीयूएनएल राजस्थान जूनियर इंजीनियर, अकाउंटेंट और असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक 

 

Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।