SBI Clerk Notification 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में क्लर्क नोटिफिकेशन जारी, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया जानें

SBI Clerk Notification 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने क्लर्क भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके तहत कुल 1538 रिक्त पदों को भरना है। जूनियर एसोसिएट (ग्राहक सहायता बिक्री) के पदों को भरना है।        

Aug 7, 2026, 19:04 IST
SBI Clerk Notification 2026
SBI Clerk Notification 2026

SBI Clerk Notification 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने क्लर्क बैकलॉक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग की रिक्तियों को भरना है। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य जूनियर एसोसिएट के कुल 1538 पदों को भरना है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 7 अगस्त, 2026 से शुरू किए जा रहे हैं। जिसकी अंतिम तिथि 27 अगस्त को समाप्त हो जाएगी। 

पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवारों को अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन पूरा करने की सलाह दी जाती है। 

SBI Clerk Notification 2026: नोटिफिकेशन 

एसबीआई क्लर्क भर्ती से संबंधित अन्य डिटेल्स के लिए, उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना (विज्ञापन संख्या CRPD/CR/SPLDRIVE/2026-27/16) डाउनलोड कर सकते हैं और सभी विवरणों को ध्यान से देख सकते हैं। डिटेल नोटिफिकेशन में रिक्त पद, पात्रता, चयन प्रक्रिया, वेतन और अन्य विवरण शामिल हैं। 

एसबीआई क्लर्क बैकलॉक वैकेंसी नोटिफिकेशन 2026 

SBI Clerk Recruitment 2026: हाइलाइट्स 

एसबीआई क्लर्क भर्ती 2026 राज्य केंद्रित सर्किल वाइज निकाली गई है। उम्मीदवार भर्ती से संबंधित अन्य डिटेल्स नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं। 

भर्ती प्राधिकरण का नाम
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)
पोस्ट का नाम 
जूनियर एसोसिएट 
भर्ती 
बैकलॉक 
पदों की संख्या 
1538 
रजिस्ट्रेशन डेट 
7 से 27 अगस्त, 2026 
आवेदन की अंतिम तिथि 
11 सितंबर, 2026
चयन प्रक्रिया 
प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू 
ऑफिशियल वेबसाइट 
sbi.bank.in 

SBI Clerk Application Form 2026: आवेदन लिंक 

एसबीआई क्लर्क भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। ओबीसी, एसटी, एससी कैटेगरी के लिए आवेदन लिंक यहां उपलब्ध करा दिया गया है। 

एसबीआई क्लर्क भर्ती 2026

SBI Clerk Vacancy 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

एसबीआई क्लर्क भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो कर सकते हैं। 

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2 होम पेज पर, SBI Clerk Vacancy 2026 लिंक पर क्लिक करें। 

स्टेप 3 आवेदन के लिए मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। 

स्टेप 4 फॉर्म में शैक्षणिक योग्यता सहित डिटेल्स अपलोड करें। 

स्टेप 5 अब आवेदन शुल्क सबमिट करें। 

स्टेप 6 प्रिंट आउट लेना ना भूलें। 


Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates