SBI Clerk Result 2026: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट sbi.bank.in जल्द, पीडीएफ डाउनलोड लिंक

SBI Clerk Phase 1 Result 2026: एसबीआई क्लर्क फेज 1 रिजल्ट 2026 ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर आज जारी किया जा सकता है। उम्मीदवार रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकेंगे। 

Nov 14, 2026, 10:43 IST

SBI Clerk Phase 1 Result 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जल्द जारी करने की संभावना है। जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) भर्ती की विशेष बैकलॉग वैकेंसी के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकें।

SBI Clerk Prelims Result 2026 Download Link

एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा में सफल घोषित किए गए उम्मीदवार भर्ती के अगले चरण यानी मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए क्वालिफाई किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट में अपना रोल नंबर सहित दी गई डिटेल्स ध्यान से चेक करें।

Related Stories

एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2026
जल्द 

Details Mentioned on SBI Clerk Result 2026

रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद, कैंडिडेट्स को दी गई जानकारी को ध्यान से वेरिफाई कर लेना चाहिए। रिजल्ट में ये डिटेल्स हो सकती हैं:

  • उम्मीदवार का नाम

  • रोल नंबर

  • पंजीकरण संख्या

  • परीक्षा चरण

  • अनुभागीय अंक

  • कुल अंक

  • योग्यता स्थिति

  • परीक्षा से संबंधित अन्य विवरण

  • SBI Clerk Prelims  Result 2026: हाइलाइट्स

    एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 26 और 27 सितंबर, 2026 को किया गया था। उम्मीदवार अन्य जरूरी डिटेल्स नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं:

    विवरण
    जानकारी
    बैंक का नाम
    भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
    परीक्षा का नाम
    एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स 2026
    पद का नाम
    जूनियर एसोसिएट
    रिजल्ट
    जल्द
    रिजल्ट जारी होने की तारीख
    17 अक्टूबर 2026
    परीक्षा का प्रकार
    ऑनलाइन
    रिजल्ट का माध्यम
    पीडीएफ
    आधिकारिक वेबसाइट
    sbi.bank.in

    SBI Clerk Phase 1 Result 2026 ऑनलाइन कैसे चेक करें?

    एसबीआई क्लर्क फेज 1 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

    1. सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं।

    2. होम पेज पर Careers सेक्शन पर क्लिक करें।

    3. इसके बाद Recruitment Results के विकल्प को चुनें।

    4. Junior Associates भर्ती से संबंधित रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

    5. स्क्रीन पर रिजल्ट पीडीएफ ओपन हो जाएगी।

    6. पीडीएफ में अपना रोल नंबर सर्च करें।

    7. भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

    SBI Clerk Selection Process: चयन प्रक्रिया 

    एसबीआई क्लर्क भर्ती में उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और स्थानीय भाषा परीक्षण के आधार पर किया जाता है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाता है। मुख्य परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है।

     UTET Result 2026 Out: उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा का परिणाम ukutet.com घोषित, स्कोरकार्ड डाउनलोड करें


    Priyanka Pal

    Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।