SBI Clerk Result 2026: एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट sbi.bank.in जारी, स्कोरकार्ड चेक करें

SBI Clerk Result 2026: एसबीआई क्लर्क फेज 1 रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर आज जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। 

Nov 18, 2026, 20:18 IST

SBI Clerk Result 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) भर्ती की विशेष बैकलॉग वैकेंसी के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

SBI Clerk Phase 1 Result 2026 Download Link

एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा में सफल घोषित किए गए उम्मीदवार भर्ती के अगले चरण यानी मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए क्वालिफाई किए गए हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट में अपना रोल नंबर Ctrl+F से सर्च कर देख सकते हैं।

Related Stories

एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2026

SBI Clerk Prelims  Result 2026: मुख्य जानकारी

एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 26 और 27 सितंबर, 2026 को किया गया था। उम्मीदवार अन्य जरूरी डिटेल्स नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं:

विवरण
जानकारी
बैंक का नाम
भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
परीक्षा का नाम
एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स 2026
पद का नाम
जूनियर एसोसिएट
रिजल्ट
जारी
रिजल्ट जारी होने की तारीख
18 नवंबर 2026 (जारी)
परीक्षा का प्रकार
ऑनलाइन
रिजल्ट का माध्यम
पीडीएफ
आधिकारिक वेबसाइट
sbi.bank.in

SBI Clerk Phase 1 Result 2026 ऑनलाइन कैसे चेक करें?

एसबीआई क्लर्क फेज 1 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

1. सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं।

2. होम पेज पर Careers सेक्शन पर क्लिक करें।

3. इसके बाद Recruitment Results के विकल्प को चुनें।

4. Junior Associates भर्ती से संबंधित रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

5. स्क्रीन पर रिजल्ट पीडीएफ ओपन हो जाएगी।

6. पीडीएफ में अपना रोल नंबर सर्च करें।

7. भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

SBI Clerk Selection Process: चयन प्रक्रिया 

एसबीआई क्लर्क भर्ती में उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और स्थानीय भाषा परीक्षण के आधार पर किया जाता है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाता है। मुख्य परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है।

Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।