SSC CGL Physical Test Criteria 2026: किस पोस्ट के लिए कितनी चाहिए हाईट? जानें पोस्ट-वाइज फिजिकल टेस्ट नियम

SSC CGL Physical Standards 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित किए जाने वाले Combined Graduate Level (CGL) Exam के लिए महिला और पुरूष दोनों के हाइट, वेट और चेस्ट के मान्यता कितना रखता है। यरह जानने के लिए यहां देखें। 

Jul 27, 2026, 16:42 IST

SSC CGL Height Requirement 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित किए जाने वाले Combined Graduate Level (CGL) Exam देश के सबसे इंपोर्टेंट एग्जाम में से एक है। SSC द्वारा आयोजित SSC CGL Recruitment में लिखित एग्जाम के साथ-साथ कुछ पोस्ट के लिए Physical Standard Test (PST) भी लागू किए गए है। 

1. Inspector (Central Excise)

2. Inspector (Examiner)

3. Inspector (Preventive Officer)

4. Sub Inspector 

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा इन 4 पोस्ट के लिए शारीरिक मानक परीक्षण (Physical Standard Test - PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test - PET) को पास करना काफी जरूरी होता है। 

छात्र CBIC (Central Excise / Preventive Officer / Examiner), CBI, NIA या NCB जैसे विभागों में सब-इंस्पेक्टर या इंस्पेक्टर पोस्ट में भर्ती होने का सपना देख रहे हैं, तो उन छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन करने से पहले अपनी कैटेगरी और पोस्ट के अनुसार Height, Chest और Weight से जुड़ी सभी दिए गए पैरामीटर को जरूर चेक करें। 

SSC CGL Post-Wise Physical Standards Table 

SSC द्वारा आयोजित किए जाने वाले Combined Graduate Level Exam में शामिल होने वाले पुरुष और महिला छात्र नीचे दी गई टेबल से पोस्ट-वाइज फिजिकल स्टैंडर्ड के अनुसार जानें एलिजिबल होने वाली हाइट, वेट और चेस्ट का माप कितना मान्य होगा।  

पोस्ट का नाम 
पुरुष छात्र - Height / Chest
महिला छात्र - Height / Weight
Inspector (Central Excise, Examiner, Preventive Officer)
हाइट: 157.5 cm
चेस्ट : 81 cm (5 cm फुलाव अनिवार्य)
हाइट: 152 cm
वेट: 48 kg
Sub-Inspector (CBI)
हाइट: 165 cm
चेस्ट: 76 cm (फुलाव के साथ)
हाइट: 150 cm
वेट: आनुपातिक 
Sub-Inspector (NIA)
हाइट: 170 cm
चेस्ट: 76 cm (फुलाव के साथ)
हाइट: 150 cm
वेट: आनुपातिक 
Sub-Inspector (NCB & CBN)
हाइट: 165 cm
चेस्ट : 76 cm (फुलाव के साथ)
हाइट: 152 cm

वेट: 48 kg

साथ ही, कुछ विशेष कैटेगरी जैसे अनुसूचित जनजाति, गोरखा, गढ़वाली, असमिया और अन्य निर्धारित कैटेगरियों के छात्रों को हाइट में नियम के अनुसार काफी छूट प्रदान की जाती है। इसी के साथ SSC CGL के अधिकांश पोस्ट के लिए हाइट और Physical Test की आवश्यकता नहीं होती है, इसलिए छात्रों को इन एग्जाम में शामिल होने के लिए Physical Criteria की जांच जरूर करानी चाहिए।

Physical Efficiency Test - PET

सेंट्रल एक्साइज, प्रिवेंटिव ऑफिसर और नारकोटिक्स विभाग के इंस्पेक्टर पोस्ट के लिए शारीरिक एलिजिबिलिटी के अलावा एक आसान फिजिकल टेस्ट भी लिया जाता है:

1. पुरुष छात्रों के लिए:

  • वॉकिंग: 15 मिनट में 1600 मीटर (1.6 किमी)
  • साइकिलिंग: 30 मिनट में 8 किलोमीटर

2. महिला छात्रों के लिए:

  • वॉकिंग: 20 मिनट में 1 किलोमीटर
  • साइकिलिंग: 25 मिनट में 3 किलोमीटर

SSC CGL Height Requirement 2026: Post Preference फिल करते समय इन गलतियों को करने से बचें 

यदि किसी छात्र की लंबाई या चेस्ट का साइज किसी विशिष्ट पोस्ट की न्यूनतम आवश्यकता से 1 cm भी कम है, तो उस पोस्ट को छात्र अपनी Post Preference लिस्ट में ऊपर न रखें।

यह SSC नियम के अनुसार, यदि आप फाइनल सिलेक्शन के बाद मेडिकल या फिजिकल टेस्ट (PST/PET) में फेल हो जाते हैं, तो आयोग किसी अन्य गैर-फिजिकल पोस्ट पर शिफ्ट नहीं करता और आपका फाइनल सेलेक्श को भी रद्द कर दिया जा सकता है।

Vision & Medical Rules

इन सभी टेस्ट के साथ-साथ छात्रों के लिए आंखों की दृष्टि को भी काफी इंपॉर्टेंट माना जाता है। आंखों की दृष्टि (Eye Sight): सीबीआई (CBI) और एनआईए (NIA) जैसे पोस्ट के लिए आपकी दूर की दृष्टि यानी Distant Vision बिना चश्मे या चश्मे के साथ 6/6 एक आंख और 6/9 दूसरी आंख का होना चाहिए।

  • कलर ब्लाइंडनेस: सेंट्रल एक्साइज और प्रिवेंटिव ऑफिसर जैसे फील्डवर्क पोस्ट के लिए 'कलर ब्लाइंड' वाले छात्र एलिजिबल नहीं माने जाते हैं। ऐसे छात्र CSS, ASO या एगजिस्टेंट ऑडिटर जैसे डेस्क जॉब्स के ऑप्शन को प्राथमिकता दें।

यहां भी पढ़े: NTA भर्ती 2026: पेपर लीक विवादों के बाद, लिंक्डइन पोस्ट के जरिए NTA का 'Build New NTA' Mission; अब AI और साइबर फॉरेंसिक से रुकेंगी धांधलियां

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates