SSC CPO Tier-2 Admit Card 2026: एसएससी सीपीओ टियर-2 एडमिट कार्ड ssc.gov.in पर जारी, यहां से करें डाउनलोड

SSC CPO Tier-2 Admit Card 2026: एसएससी ने अपनी ऑफिशियल पर सीपीओ टियर-2 परीक्षा का एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। एग्जाम 28 नवंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। एसएससी सीपीओ टियर-2 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

Nov 25, 2026, 19:44 IST
SSC CPO Tier-2 Admit Card 2026
SSC CPO Tier-2 Admit Card 2026

SSC CPO Tier-2 Admit Card 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 25 नवंबर 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर सीपीओ टियर-2 परीक्षा का एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। एग्जाम 28 नवंबर 2026 को देश के अलग-अलग निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। एसएससी सीपीओ टियर-1 की परीक्षा 09 दिसंबर से 12 दिसंबर 2025 के बीच आयोजित की गई थी और रिजल्ट 29 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया था।

एसएससी सीपीओ टियर-2 की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक कर सकते हैं। गलती या त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।

SSC CPO Tier-2 Admit Card 2026 Download Link

एसएससी सीपीओ टियर-2 परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

Related Stories

एसएससी सीपीओ टियर-2 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक 

SSC CPO Tier-2 Admit Card 2026 - हाइलाइट्स 

एसएससी सीपीओ टियर-2 की एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप 18 नवंबर 2026 को जारी की गई थी। एसएससी इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में कांस्टेबल के कुल 3973 रिक्त पदों को भरना चाहता है। इन पदों के सलेक्शन में पेपर-1 लिखित परीक्षा, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST)/फिजिकल एंडयोरेंसी टेस्ट (PET), पेपर-2, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल की परीक्षा शामिल है। बाकी डिेटेल्स नीचे टेबल में दी गई है। 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) 
विज्ञापन संख्या 
SSC CPO 2025
पद का नाम 
दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में कांस्टेबल 
रिक्त पद
3073
परीक्षा का नाम 
एसएससी सीपीओ 2025 पेपर-II (टियर-2)
एग्जाम सिटी स्लिप 
18 नवंबर 2026 को जारी 
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि
25 नवंबर 2026
पेपर-II परीक्षा तिथि 
28 नवंबर 2026
ऑफिशियल वेबसाइट 
ssc.gov.in

SSC CPO Tier-2 Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

एसएससी सीपीओ टियर-2 परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।  

  • सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।  

  • होमपेज पर दाईं ओर दिए गए 'Login or Register' सेक्शन पर क्लिक करें। 

  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर,पासवर्ड और स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करें। 

  • पोर्टल पर लॉगिन होने के बाद SSC CPO Tier-2 Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें। 

  • एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर नजर आ जाएगा। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। 

  • SSC CPO Tier-2 Admit Card 2026  डाउनलोड करने के बाद क्या करें? 

    एसएससी सीपीओ टियर-2 परीक्षा का एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के बाद एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा संबंधी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। परीक्षा केंद्र एग्जाम शुरू होने से कम से कम 60 मिनट पहले पहुंचें। एग्जाम सेंटर पर स्मार्ट वॉच सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम साथ लेकर न जाएं। इन चीजों की एंट्री नहीं होगी।

    Farhan Khan

    Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।