SSC GD Score Card 2026 OUT: एसएससी ने जारी किए जीडी कांस्टेबल परीक्षा के मार्क्स, ये रहा Direct Link

SSC GD Score Card 2026 OUT: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का स्कोर कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करके अपने मार्क्स देख सकते हैं।

Nov 4, 2026, 10:04 IST
SSC GD Score Card 2026 डाउनलोड करें।
SSC GD Score Card 2026 डाउनलोड करें।

SSC GD Score Card 2026 OUT: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 3 नवंबर 2026 को एसएससी जीडी भर्ती परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने मार्क्स देख सकते हैं। उम्मीदवार 3 नवंबर 2026, शाम 5:00 बजे से 17 नवंबर 2026, शाम 5:00 बजे तक अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपनी पंजीकृत आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।

SSC GD Constable Marks 2026 Download Link

एसएससी जीडी कांस्टेबल मार्क्स 2026 का डाउनलोड लिंक एक्टिव हो गया है। यह लिंक 17 नवंबर तक शाम 5:00 बजे तक उपलब्ध रहेगा, जिससे उम्मीदवार आसानी से अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं। एसएससी जीडी कांस्टेबल स्कोरकार्ड देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।

SSC GD Score Card 2026 Download Link (ACTIVE)

Related Stories

SSC GD Constable Score Card 2026- हाइलाइट्स

उम्मीदवार एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा से जुड़ी मुख्य जानकारी नीचे देख सकते हैं:

  • आयोग का नाम: कर्मचारी चयन आयोग (SSC)

  • पद का नाम: कांस्टेबल (जीडी) और राइफलमैन (जीडी)

  • एसएससी जीडी स्कोर कार्ड 2026 तिथि: 3 नवंबर 2026

  • मार्क्स डाउनलोड करने की अंतिम तिथि: 17 नवंबर 2026, शाम 5:00 बजे तक

  • लॉगिन क्रेडेंशियल्स: रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड

  • आधिकारिक वेबसाइट: ssc.gov.in

  • SSC GD Marks 2026 कैसे चेक करें?

    अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 

    • सबसे पहले आप SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 

    • होमपेज पर Notice Board सेक्शन में Constable (GD) in Central Armed Police Forces (CAPFs) and SSF, and Rifleman (GD) in Assam Rifles Examination, 2026: Uploading of Final Answer Keys along with Question Papers cum Response Sheets and Marks of Computer Based Examination(CBE) पर क्लिक करें।

    • अब स्क्रीन पर पीडीएफ खुल जाएगी। इसे नीचे की तरफ स्क्रॉल करने पर एक लिंक मिलेगा उस पर क्लिक करें। 

    • लॉगिन पेज पर मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। 

    • आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करें। 

    एसएससी जीडी स्कोरकार्ड पर क्या विवरण उल्लिखित होंगे?

    एसएससी GD कांस्टेबल स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवारों को उस पर दी गई जानकारी को जरूर चेक करें। स्कोरकार्ड पर निम्निलिखित जानकारी दी होती है।

    • उम्मीदवार का नाम

    • रोल नंबर

    • रजिस्ट्रेशन नंबर

    • परीक्षा का नाम

    • कैटेगरी

    • मार्क्स

    • नॉर्मलाइज्ड मार्क्स

    • क्वालीफाइंग स्टेटस

    Vijay Pratap Singh

    Senior Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।