SSC Selection Post Phase 14 Answer Key 2026: एसएससी सलेक्शन फेज 14 उत्तर कुंजी जल्द जारी, ये रहे डाउनलोड के सिंपल स्टेप्स

SSC Selection Post Phase 14 Answer Key 2026: एसएससी जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट सलेक्शन फेज 14 परीक्षा की उत्तर कुंजी 2026 जारी करेगा। इसकी लिखित परीक्षा 16 सितंबर से 26 सितंबर 2026 तक आयोजित की गई थी। एसएससी सलेक्शन फेज 14 एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

Sep 29, 2026, 17:02 IST
SSC Selection Post Phase 14 Answer Key 2026
SSC Selection Post Phase 14 Answer Key 2026

SSC Selection Post Phase 14 Answer Key 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एसएससी सलेक्शन फेज 14 परीक्षा की उत्तर कुंजी 2026 जारी करेगा। इसकी लिखित परीक्षा 16 सितंबर से 26 सितंबर 2026 तक आयोजित की गई थी। एसएससी सलेक्शन फेज 14 भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 3003 रिक्त पदों को भरना चाहता है। इस एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।  

SSC Selection Phase 14 Answer Key 2026 डाउनलोड लिंक 

एसएससी सलेक्शन फेज 14 परीक्षा की उत्तर कुंजी का डाउनलोड लिंक जल्द ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। आप नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से भी आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आंसर-की के लिए एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें। 

एसएससी सलेक्शन फेज 14 उत्तर कुंजी 2026 डाउनलोड लिंक  
जल्द जारी 

SSC Selection Phase 14 Answer Key 2026 - हाइलाइट्स 

अगर किसी उम्मीदवार को एसएससी सलेक्शन फेज 14 परीक्षा की उत्तर कुंजी से संबंधित कोई आपत्ति होगी, तो वह अपनी आपत्ति निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रति प्रश्न आवेदन शुल्क के साथ जमा करा सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रासंगिक दस्तावेज अटैच करना आवश्यक है। बाकी डिटेल्स नीचे टेबल में दी गई है। 

विवरण 
जानकारी 
भर्ती प्राधिकरण का नाम 
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) 
परीक्षा का नाम 
एसएससी सलेक्शन पोस्ट फेज 14 परीक्षा 2025  
रिक्त पदों की संख्या 
3003
परीक्षा की तिथि 
16 सितंबर से 26 सितंबर 2026 तक आयोजित
आंसर-की जारी होने की तिथि 
जल्द 
आंसर-की डाउनलोड लॉग इन क्रेडेंशियल्स 
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड 
ऑफिशियल वेबसाइट 
ssc.gov.in

ये भी पढ़ें: UP Forest Guard Answer Key 2026: यूपी वन रक्षक उत्तर कुंजी जारी, यहां से करें डाउनलोड

SSC Selection Post Phase 14 Answer Key 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

एसएससी सलेक्शन फेज 14 परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और Login or Register टैब देखें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरें। 

  • Application Status पर क्लिक करें। 

  • आपको वहां SSC Selection Post Phase 14 Answer Key 2026 मिल जाएगी। 

  • उत्तर कुंजी डाउनलोड कर लें और अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगाएं। 

Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates