सोलर पैनल लगवाने के बाद, यह काम नहीं किया तो रुक सकता है PM Surya Ghar सब्सिडी का पैसा!

Last Updated: Sep 29, 2026, 17:55 IST

घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने के बाद यदि आप सरकारी सब्सिडी का इंतजार कर रहे हैं, तो यह आपके लिए जरूरी खबर है। केवल सोलर सिस्टम इंस्टॉल होना ही पर्याप्त नहीं है। आवेदन में एक जरूरी प्रक्रिया अधूरी रहने पर सब्सिडी का पेमेंट अटक सकता है। 

सोलर लगने के बाद भी क्यों रुक सकती है सब्सिडी?
सोलर लगने के बाद भी क्यों रुक सकती है सब्सिडी?

बिजली का बिल कम करने के लिए यदि आपने अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवा लिया है और अब सरकारी सब्सिडी का इंतजार कर रहे हैं, तो एक जरूरी बात समझ लें। सिर्फ सोलर सिस्टम लग जाने से सब्सिडी का पैसा तुरंत खाते में नहीं आता। इसके लिए कुछ जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करनी होती हैं। यदि इनमें कहीं गलती रह गई या कोई प्रक्रिया अधूरी रह गई, तो सब्सिडी मिलने में देरी हो सकती है। 

सोलर लगने के बाद भी क्यों रुक सकती है सब्सिडी?

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर सिस्टम लगवाने के बाद आवेदन की जांच और वेरीफिकेशन की प्रक्रिया होती है। इसमें बिजली वितरण कंपनी यानी DISCOM से जुड़ी औपचारिकताएं, सिस्टम का वेरीफिकेशन और नेट मीटरिंग जैसी प्रक्रियाएं शामिल हो सकती हैं।

यही कारण है कि सोलर पैनल लगने के बाद आवेदन का स्टेटस देखना बंद कर देना बड़ी गलती हो सकती है।

आवेदन का स्टेटस जरूर चेक करें

सोलर इंस्टॉलेशन पूरा होने के बाद योजना के पोर्टल पर अपने आवेदन का स्टेटस जरूर देखते रहें। यदि वहां किसी तरह का एक्शन पेंडिंग है तो उसे नजरअंदाज न करें।

कई बार किसी डॉक्यूमेंट में छोटी-सी कमी या जानकारी में अंतर के कारण आवेदन आगे नहीं बढ़ पाता। इसलिए समय-समय पर स्टेटस चेक करना जरूरी है।

नेट मीटरिंग की प्रक्रिया भी अहम

सोलर सिस्टम लगने के बाद नेट मीटरिंग से जुड़ी प्रक्रिया पूरी होना भी जरूरी है। कई मामलों में घर पर पैनल और इन्वर्टर लग जाते हैं, लेकिन मीटर से संबंधित काम अभी बाकी रहता है।

ऐसी स्थिति में उपभोक्ता को अपने संबंधित DISCOM से संपर्क करके यह पता कर लेना चाहिए कि उसकी नेट मीटरिंग प्रक्रिया किस फेज में है।

बैंक डिटेल में गलती पड़ सकती है भारी

सब्सिडी के पेमेंट के लिए बैंक से जुड़ी डिटेल्स भी सही होना जरूरी है। आवेदन में दर्ज बैंक अकाउंट नंबर, IFSC और खाताधारक के नाम की डिटेल्स को ध्यान से चेक कर लें। 

डॉक्यूमेंट और बैंक रिकॉर्ड में नाम अलग होने या बैंक संबंधी जानकारी गलत होने पर पेमेंट रुक सकती है।

सोलर वेंडर से भी लेते रहें अपडेट

सोलर सिस्टम लगवाने के बाद अपने अधिकृत वेंडर से यह जरूर पूछें कि इंस्टॉलेशन से जुड़े सभी जरूरी डॉक्यूमेंट और डिटेल्स पोर्टल पर अपडेट कर दी गई है या नहीं। यदि सिस्टम लग चुका है लेकिन आवेदन आगे नहीं बढ़ रहा, तो वेंडर और DISCOM दोनों से स्टेटस की जानकारी लेना बेहतर रहेगा।

कितनी मिलती है सब्सिडी?

योजना के तहत पात्र घरेलू उपभोक्ताओं को सोलर क्षमता के आधार पर केंद्रीय वित्तीय सहायता दी जाती है। मौजूदा प्रावधान के अनुसार पहले 2kW तक 60% और अतिरिक्त 1 किलोवाट क्षमता पर 40% तक केंद्रीय सहायता का प्रावधान है। 3 किलोवाट से अधिक क्षमता पर अतिरिक्त केंद्रीय सहायता नहीं दी जाती। 

सब्सिडी नहीं आई तो क्या करें?

यदि सोलर लगने के बाद भी पैसा नहीं आया है, तो सबसे पहले आवेदन का स्टेटस चेक करें। इसके बाद DISCOM की जांच, नेट मीटरिंग, बैंक डिटेल और डॉक्युमेंट्स की जानकारी दोबारा मिलाएं। जरूरत पड़ने पर सोलर वेंडर और संबंधित DISCOM से संपर्क करें।

1 kW सोलर से कितने यूनिट बिजली बनेगी? सब्सिडी के बाद देने होंगे सिर्फ इतने रुपये 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Sep 29, 2026, 17:55 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News