MPESB Group 3 Sub Engineer Admit Card 2026: एमपी सब इंजीनियर एडमिट कार्ड कब आएगा?, कहां और कैसे करें डाउनलोड

Last Updated: Sep 29, 2026, 16:27 IST

MPESB Group 3 Sub Engineer Admit Card 2026: एमपी ग्रुप 3 सब इंजीनियर एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी जिसने एमपी ग्रुप 3 सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपना एडमिट कार्ड लॉगिन डिटेल्स की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे। 

MPESB Group 3 Sub Engineer Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
MPESB Group 3 Sub Engineer Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

MPESB Group 3 Sub Engineer Admit Card 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से ग्रुप-3 सब इंजीनियर, मानचित्रकार, तकनीशियन एवं अन्य समकक्ष पदों के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब उम्मीदवारों को MPESB Group 3 Admit Card 2026 जारी होने का इंतजार है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी इसे MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। MPESB ग्रुप 3 सब इंजीनियर परीक्षा 7 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। 

Screenshot 2026-09-29 130854

MPESB Group 3 Admit Card 2026- हाइलाइट्स

उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में MP ग्रुप 3 सब-इंजीनियर परीक्षा से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

भर्ती बोर्ड

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB)

परीक्षा का नाम

Group 3 Sub Engineer, Manchitrakar, Technician & Other Equivalent Combined Recruitment Test 2026

पद का नाम

सब इंजीनियर एवं अन्य समकक्ष पद

कुल पद

1,700

आवेदन शुरू

29 अगस्त 2026

आवेदन की अंतिम तिथि

12 सितंबर 2026

परीक्षा तिथि

7 अक्टूबर 2026 से

परीक्षा मोड

कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (CBT)

परीक्षा अवधि

3 घंटे

कुल अंक

200

एडमिट कार्ड

जल्द

आधिकारिक वेबसाइट

esb.mp.gov.in

MP Sub Engineer Admit Card 2026 कब आएगा?

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने अभी ग्रुप 3 सब इंजीनियर एडमिट कार्ड 2026 जारी नहीं किया है। परीक्षा 7 अक्टूबर 2026 से शुरू होनी है। ऐसे में परीक्षा से 3–5 दिन पहले जारी होने की संभावना के आधार पर MPESB Group 3 एडमिट कार्ड 2026 अक्टूबर के पहले सप्ताह में, संभावित रूप से 2 से 4 अक्टूबर 2026 के बीच जारी किया जा सकता है। जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे MPESB की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। 

MPESB Group 3 Admit Card कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपना एमपी ग्रुप 3 सब इंजीनियर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकेंगे।

  1. MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  2. फिर होम पेज पर दिए गए MPESB Group 3 Sub Engineer Recruitment 2026 Admit Card लिंक पर क्लिक करें।

  3. फिर आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर एक लॉगिन विंडो खुलेगी।

  4. मांगी गई लॉगिन जानकारी दर्ज करें।

  5. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

MPESB Group 3 Exam Pattern 2026: परीक्षा पैटर्न

MPESB ग्रुप 3 परीक्षा 200 अंकों की होगी और इसकी अवधि 3 घंटे रहेगी। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, गणित, रीजनिंग, विज्ञान और कंप्यूटर ज्ञान से संबंधित 100 अंक के प्रश्न होंगे। वहीं तकनीकी/ट्रेड से संबंधित प्रश्न 100 अंक के होंगे। गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान बताया गया है।

परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं?

उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी और वैध मूल फोटो पहचान पत्र जरूर लेकर जाएं। परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम से पहले पहुंचना चाहिए।

  • उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर

  • फोटो और हस्ताक्षर 

  • परीक्षा और पेपर का नाम 

  • परीक्षा की तारीख और शिफ्ट 

  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता 

  • रिपोर्टिंग और गेट बंद होने का समय 

  • महत्वपूर्ण निर्देश

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Sep 29, 2026, 16:27 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News