UGC-NET December 2026 Exam Date: यूजीसी-नेट दिसंबर सब्जेक्ट वाइज एग्जाम शेड्यूल जारी, 14 दिसंबर से होगी परीक्षा

UGC-NET December 2026 Exam Date: एनटीए ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर यूजीसी-नेट दिसंबर सेशन के लिए सब्जेक्ट वाइज एग्जाम का शेड्यूल 2026 जारी कर दिया है। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, परीक्षा 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। 

Nov 19, 2026, 14:36 IST
UGC-NET December 2026 Exam Date
UGC-NET December 2026 Exam Date

UGC-NET December 2026 Exam Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 19 नवंबर 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर विश्विद्यालय अनुदान आयोग (UGC) राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) दिसंबर 2026 सेशन के लिए सब्जेक्ट वाइज एग्जाम शेड्यूल 2026 जारी कर दिया है। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, परीक्षा 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर को देश के अलग-अलग निर्धारित एग्जाम सेंटर पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा सीबीटी मोड में दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 09.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 03.00 बजे से शाम 06.00 बजे तक होगी। 

यूजीसी-नेट की परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड जारी होने की डेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें। 

UGC-NET December 2026 Exam Date - हाइलाइट्स 

यूजीसी-नेट की परीक्षा यूनिवर्सिटी और असिस्टेंट प्रोफेस के पदों की पात्रता, जूनियर रिसर्च फेलोशिप प्रदान करने और पीएचडी में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है। बाकी हाइलाइट्स डिटेल्स नीचे टेबल में दी गई है। 

Related Stories

विवरण 
जानकारी 
परीक्षा एजेंसी का नाम 
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)
परीक्षा का नाम 
यूजीसी-नेट दिसंबर सेशन 2026 
परीक्षा की तिथि 
14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर 2026 को आयोजित 
शिफ्ट टाइमिंग 
पहली शिफ्ट सुबह 09.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 03.00 बजे से शाम 06.00 बजे तक
एग्जाम सिटी स्लिप 
जल्द जारी 
एडमिट कार्ड 
जल्द जारी 
ऑफिशियल वेबसाइट 
nta.ac.in



Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।