[OUT] UIIC AO Result 2026: यूआईआईसी एओ प्रारंभिक रिजल्ट uiic.co.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड मेरिट लिस्ट PDF

UIIC AO Result 2026: यूआईआईसी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एओ की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इसका एग्जाम 22 अक्टूबर 2026 को आयोजित किया गया था। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

Nov 11, 2026, 18:15 IST
UIIC AO Result 2026
UIIC AO Result 2026

UIIC AO Result 2026: यूनाईटेड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (UIIC) ने दिनांक 11 अक्टूबर 2026 को प्रशासनिक आधिकारी (AO) (स्केल-1) टियर-1 की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इसका एग्जाम 22 अक्टूबर 2026 को देश के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया गया था। मुख्य परीक्षा 30 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। यूआईआईसी इस रिक्रूटमेंट एग्जाम के जरिए कुल 225 रिक्त पदों को भरना चाहता है। 

यूआईआईसी एओ की प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मेरिट लिस्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं और Ctrl+F का उपयोग करके PDF में अपना नाम चेक कर सकते हैं। 

UIIC AO Result 2026 Download Link

यूनाईटेड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर टियर-1 की परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से भी रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। टियर-1 की प्रीलिम्स परीक्षा में कुल 5806 कैंडिडेट्स को पास किया गया है। अब इन्हें टियर-2 की परीक्षा में शामिल होना होगा। 

Related Stories

यूआईआईसी एओ प्रारंभिक रिजल्ट 2026 डाउनलोड लिंक  

UIIC AO Prelims Result 2026 - हाइलाइट्स 

यूआईआईसी एओ के 225 पदों के सलेक्शन में कुल पांच चरण शामिल है। पहले चरण में प्रारंभिक लिखित परीक्षा, दूसरे चरण में मुख्य लिखित परीक्षा, तीसरे चरण में इंटरव्यू, चौथे चरण में डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और पांचवें व अंतिम चरण में मेडिकल की परीक्षा होगी। मेन्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 25 या 26 नवंबर 2026 जारी किया जाएगा। रिजल्ट की बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दी गई है। 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 
यूनाईटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (UIIC) 
पद का नाम 
प्रशासनिक आधिकारी (AO) (स्केल-1)
रिक्त पद 
225
वेतनमान 
1,10,000 रुपये प्रतिमाह अनुमानित 
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि 
07 सितंबर 2026
प्रारंभिक परीक्षा की तिथि 
22 अक्टूबर 2026 
प्रीलिम्स रिजल्ट जारी होने की डेट 
11 नवंबर 2026
मेन्स के लिए चयनित कैंडिडेट्स
5806 
मुख्य परीक्षा की तिथि 
30 नवंबर 2026
ऑफिशियल वेबसाइट 
uiic.co.in
Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।