UKPSC Upper PCS 2026 Admit Card: उत्तराखंड प्रीलिम्स एडमिट कार्ड psc.uk.gov.in जारी, हॉल टिकट डाउनलोड करें

UKPSC Upper PCS 2026 Admit Card: उत्तराखंड प्रीलिम्स एग्जाम 2026 एडमिट कार्ड जारी किया गया है। परीक्षा का आयोजन 29 नवंबर को दो सत्रों में किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

Nov 13, 2026, 12:58 IST

UKPSC Upper PCS 2026 Admit Card: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) प्रीलिम्स एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जारी किया है। विज्ञापन संख्या-A-1/E-1/2026-27 के तहत राज्य सिविल प्रीलिम्स परीक्षा 29 नवंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन रविवार को समस्त जनपदों के 18 नगरों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। परीक्षा में सामान्य अध्ययन और सामान्य बुद्धिमत्ता परीक्षा के दो पेपर शामिल रहेंगे। दो सत्रों में परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक, वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। 

UKPSC Upper PCS 2026 Admit Card link 

यूकेपीएससी ने प्रीलिम्स एडमिट आज 13 नवंबर को ऑफिशियल वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जारी किया है। उम्मीदवार नीचे उपलब्ध कराए गए डायरेक्ट लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। 

Related Stories

यूकेपीएससी प्रीलिम्स एडमिट 2026 लिंक 

UKPSC Upper PCS 2026: हाइलाइट्स 

उत्तराखंड प्रीलिम्स परीक्षा 29 नवंबर को दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। नीचे दिए टेबल में जरूरी डिटेल्स देखें:

विवरण
जानकारी
आयोग का नाम
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC)
परीक्षा का नाम
उत्तराखंड अपर पीसीएस परीक्षा 2026
लेख का नाम
UKPSC Upper PCS Admit Card 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि
13 नवंबर 2026 
परीक्षा तिथि
29 नवंबर 2026
एडमिट कार्ड डाउनलोड का माध्यम
ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट
psc.uk.gov.in

UKPSC Upper PCS 2026 Admit Card ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?

उत्तराखंड प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2026 उम्मीदवार नीचे दिए सिंपल स्टेप से डाउनलोड कर सकते हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, UKPSC Upper PCS 2026 Admit Card लिंक पर जाएं। 

स्टेप 3 स्क्रीन पर लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें। 

स्टेप 4 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। 

स्टेप 5 सभी डिटेल्स चेक करें और प्रिंट आउट लेना ना भूलें। 

UKPSC Upper PCS 2026 Admit Card: एडमिट कार्ड में शामिल डिटेल्स 

उम्मीदवारों को उत्तराखंड पीसीएस एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने से पहले निम्नलिखित डिटेल्स ध्यान से चेक करने की सलाह दी जाती है:

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • परीक्षा की तिथि
  • परीक्षा का समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता सहित अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिए होंगे।
Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।