UKSSSC SI Recruitment 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने दिनांक 25 नवंबर 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर ग्रुप-सी के तहत विज्ञापन संख्या 85/UKSSSC/2026 के अंतर्गत सब इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस), सब इंस्पेक्टर (इंटेलीजेंस), प्लाटून कमांडर (पीएसी/आईआरबी), फायर स्टेशन सेक्शन ऑफिसर और सब एक्साइज इंस्पेक्टर के कुल 200 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 01 दिसंबर से शुरू होंगे, जिसकी अंतिम तिथि 30 दिसंबर 2026 है। अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
UKSSSC SI Recruitment 2026 Notification PDF
यूकेएसएसएससी में सब इंस्पेक्टर पदों के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। नोटिफिकेशन में पद का नाम, ऑनलाइन आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां, चयन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आवेदन फीस सहित अन्य डिटेल्स दी गई है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक से नोटिफिकेशन की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
Related Stories
|
यूकेएसएसएससी सब इंस्पेक्टर पद 2026 नोटिफिकेशन PDF डाउनलोड लिंक
|
UKSSSC SI Recruitment 2026 - हाइलाइट्स
यूकेएसएसएससी में सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर और फायर स्टेशन सेक्शन ऑफिसर पदों के सलेक्शन में PST, PET, लिखित परीक्षा, मेरिट लिस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल शामिल है। भर्ती की बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दी गई है।
|
विवरण
|
जानकारी
|
|
भर्ती प्राधिकरण का नाम
|
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC)
|
|
पद का नाम
|
सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर और फायर स्टेशन सेक्शन ऑफिसर
|
|
रिक्त पदों की संख्या
|
200
|
|
विज्ञापन संख्या
|
85/UKSSSC/2026
|
|
चयन के चरण
|
PST, PET, लिखित परीक्षा, मेरिट लिस्ट, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल
|
|
नोटिफिकेशन
|
जारी
|
|
ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि
|
01 दिसंबर 2026
|
|
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि
|
30 दिसंबर 2026
|
|
ऑफिशियव वेबसाइट
|
sssc.uk.gov.in
|
UKSSSC SI Recruitment 2026 Eligibility Criteria
यूकेएसएसएससी में सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर और फायर स्टेशन सेक्शन ऑफिसर के 200 पदों के लिए अभ्यर्थियों को पात्रता मानदंड पूरा करना अनिवार्य है। इसके लिए कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्विद्यालय से 12वीं और ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमा 21 से 42 वर्ष के बीच रखी गई है। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी।
नोट - शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन फीस और वैकेंसी की डिटेल्स के लिए ऊपर भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है।
UKSSSC SI Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
यूकेएसएसएससी में सब इंस्पेक्टर पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-
सबसे पहले यूकेएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर Careers पर क्लिक करें।
-
UKSSSC SI Recruitment 2026 पर क्लिक करें।
-
Click here to Apply Online पर क्लिक करें।
-
आवेदन फॉर्म भरें।
-
एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
आवेदन फीस भरें।
-
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में दी गई डिटेल्स को चेक करें।
-
सबमिट पर क्लिक करें।
-
ऑनलाइन आवेदन का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
