Uniraj Result 2026 OUT: राजस्थान यूनिवर्सिटी ने विभिन्न UG-PG और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के सेमेस्टर और वार्षिक रिजल्ट जारी कर दिए हैं। जिन छात्रों ने आयोजित अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स के लिए आयोजित हुई सेमेस्टर और वार्षिक परीक्षाओं में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट result.uniraj.ac.in पर जाकर अपना राजस्थान विश्वविद्यालय परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। यूनिराज रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।
Rajasthan University Result 2026 Download Link
राजस्थान यूनिवर्सिटी का रिजल्ट केवल आधिकारिक वेबसाइट result.uniraj.ac.in पर उपलब्ध है। छात्र इसी पोर्टल पर जाकर अपने UG/PG कोर्स के नतीजे ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं। हमने छात्रों की आसानी के लिए रिजल्ट तक पहुंचने का डायरेक्ट लिंक भी दिया है।
|
Uniraj Result 2026 Direct Link
|
राजस्थान यूनिवर्सिटी रिजल्ट 2026 हाइलाइट्स
स्टूडेंट्स नीचे दी गई टेबल में यूनिराज रिजल्ट से संबंधित सभी मुख्य विवरण देख सकते हैं।
|
विश्वविद्यालय का नाम
|
राजस्थान यूनिवर्सिटी (University of Rajasthan), जयपुर
|
|
परीक्षा का नाम
|
Uniraj UG & PG Exam 2026
|
|
पाठ्यक्रम
|
UG और PG (विभिन्न सेमेस्टर और वार्षिक कोर्स)
|
|
रिजल्ट मोड
|
ऑनलाइन
|
|
रिजल्ट चेक करने के लिए
|
रोल नंबर
|
|
आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइट
|
result.uniraj.ac.in
|
|
ऑफिशियल वेबसाइट
|
uniraj.ac.in
|
Uniraj Result 2026 कैसे चेक करें?
राजस्थान यूनिवर्सिटी का रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले छात्र result.uniraj.ac.in पर जाएं। इसके बाद अपने कोर्स का चयन करके रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। अब एडमिट कार्ड में छपे रोल नंबर को दर्ज करके Submit बटन पर क्लिक करें। स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा। भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट भी लेकर रख लें।
किन-किन कोर्सों का रिजल्ट जारी हुआ?
यूनिवर्सिटी ने BA, BSc, BCom, MA, MSc, MCom सहित विभिन्न UG और PG, डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के अलग-अलग सेमेस्टर और वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी किए हैं। छात्र अपने कोर्स के अनुसार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
यूनिराज रिजल्ट में ये जानकारी जरूर चेक करें
रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद छात्र अपना नाम, रोल नंबर, कोर्स, सेमेस्टर/वर्ष, विषयवार अंक, कुल अंक और रिजल्ट स्टेटस ध्यान से जांच लें। यदि किसी प्रकार की गलती दिखाई देती है, तो तुरंत विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग से संपर्क करें।
