UP Board 12th New Paper Pattern 2027 : यूपी बोर्ड 12वीं में अब होगा 80 मार्क्स पेपर; जानें नया मार्किंग सिस्टम, लैंग्वेज सब्जेक्ट्स में मिलेंगे इंटरनल Marks

UP Board 12th New Exam Pattern: उत्तर प्रदेश बोर्ड ने आने वाले शैक्षणिक सेशन के लिए 12वीं के एग्जाम पैटर्न में बदलाव किया है। UP Board Class 12 Exam Pattern को छात्र विस्तार से यहां से जानें। 

Aug 20, 2026, 15:36 IST

UPMSP Class 12 Exam Pattern Changed: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा 12वीं के बोर्ड एग्जाम को लेकर एक बड़ा ऐतिहासिक बदलाव किया गया है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020), नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क (NCF-2023) और 'परख' (PARAKH) के सुझावों के आधार पर बोर्ड अब कैलकुलेशन प्रक्रिया को ओर आसान और छात्र के लिए अनुकूल बनाने जा रहा है।

इस नई व्यवस्था के आधार पर Non-Practical Subjects जैसे हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, अर्थशास्त्र और इतिहास में अब 100 मार्क्स के लिखित एग्जाम के बजाय 80 मार्क्स के लिखित एग्जाम होंगे। साथ ही, छात्रों को 20 मार्क्स इंटरनल असेसमेंट के द्वारा दिए जाएंगे।

नया एग्जाम फॉर्मेट क्या है? UP Board Class 12 paper format Kab se hoga shuru?  

UP Board Class 12 Exam Pattern का नया फॉर्मेट तैयार किया गया है। यह नया एग्जाम फॉर्मेट अगले सेशन यानी 2026-27 के 12वीं एग्जाम से लागू किया जाएगा। साथ ही, नए रूल्स के अनुसार यह शैक्षिक सेशन से 11वीं कक्षा से लागू हो जायेंगे।

Related Stories

UP Board Class 12 New Assessment Pattern 

सब्जेक्ट कैटेगरी  पुराना पैटर्न  नया एग्जाम पैटर्न 
भाषा व गैर-प्रायोगिक विषय
(हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, अर्थशास्त्र आदि)
• लिखित एग्जाम: 100 मार्क्स • इंटरनल असेसमेंट: 0 मार्क्स  • लिखित एग्जाम: 80 मार्क्स • इंटरनल असेसमेंट: 20 मार्क्स 
प्रायोगिक विषय(भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान आदि) • लिखित एग्जाम: 70 मार्क्स • प्रैक्टिकल: 30 मार्क्स  • लिखित एग्जाम: 80 अंक• प्रैक्टिकल/इंटरनल: 20 मार्क्स 
कुल मार्क्स  100 मार्क्स प्रति सब्जेक्ट 100 मार्क्स प्रति सब्जेक्ट

हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी जैसे सब्जेक्ट के लिए कितने मार्क्स के होंगे इंटरनल मार्किंग

नए फॉर्मेट के आधार पर हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी आदि सब्जेक्ट के एग्जाम 80 मार्क्स के आयोजित किए जाएंगे। वहीं, 20 मार्क्स के इंटरनल एसेसमेंट से जोड़े जाएंगे। साथ ही, प्रैक्टिकल एग्जाम अब केवल 20 मार्क्स के ही होंगे। 

'Application-Based' क्वश्न पर रहेगा 35% जोर

यूपी बोर्ड के नए मॉडल पेपर में केवल रट्टा मारकर उत्तर लिखने वाले पैटर्न को खत्म किया जा रहा है। राज्य शिक्षा संस्थान (SIE) प्रयागराज द्वारा तैयार किए गए सैंपल पेपर्स के अनुसार:

  • 35% प्रश्न एप्लिकेशन-बेस्ड (अनुप्रयोग आधारित) होंगे: क्वश्न का उद्देश्य छात्र की समझ, तार्किक सोच (Critical Thinking) और दैनिक जीवन में ज्ञान के प्रयोग को आंकना होगा।

  • 6 पैरामीटर्स पर मूल्यांकन: पहले परीक्षा में 4 मापदंड थे, लेकिन अब ज्ञान (17.5%), समझ (17.5%), अनुप्रयोग (35%), विश्लेषण (22%), मूल्यांकन (4%) और सृजन (4%) के आधार पर अंक दिए जाएंगे।

  • हर यूनिट से प्रश्न अनिवार्य: नए पैटर्न में बाहरी विकल्प (External Choice) कम करके सभी यूनिट्स का वेटेज तय किया गया है, ताकि छात्र पूरा सिलेबस पढ़ें।

  • Akshara Verma

    Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।