यूपी आईटीआई रजिस्ट्रेशन शुरू, scvtup.in पर आज ही करें अप्लाई

SCVT UP ITI Admission 2026: UP ITI Admission 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू हो गई हैं। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट scvtup.in पर जाकर नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। साथ ही, नीचे से ही रजिस्ट्रेशन का डायरेक्ट लिंक पाएं। 

Jul 14, 2026, 14:48 IST

UP ITI Application Form 2026 (जारी): उत्तर प्रदेश राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (SCVT), ने UP ITI Admission 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 11 जुलाई 2026 से शुरू हो गई है। छात्रों के लिए यह प्रक्रिया 4 अगस्त 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट scvtup.in पर चलेगी। 

10वीं पास करने वाले छात्र इस स्टेट काउंसिल ऑफ वोकेशनल ट्रेनिंग (SCVT), के आईटीआई में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। छात्रों को अप्लाई करने के लिए एप्लीकेशन में नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, कैटेगरी, आधार नंबर और मोबाइल नंबर जैसी डिटेल्स को फिल करना होगा। 

UP ITI Admission 2026 से जुड़ी डिटेल्स 

यूपी आईटीआई एडमिशन से जुड़ी सभी जरूरी डिटेल्स और डेट्स को जानने के लिए छात्र यहां नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं। इस टेबल में काउंसलिंग राउंड से लेकर सेलेक्शन प्रोसेस तक की सभी डिटेल्स शामिल की गई है।  

इवेंट
महत्वपूर्ण डिटेल्स 
रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट 
11 जुलाई 2026
रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि
04 अगस्त 2026
सेलेक्शन प्रोसेस 
10वीं/8वीं के मार्क्स के आधार पर मेरिट लिस्ट 
कुल काउंसलिंग राउंड
एक्सपेक्टेड 4 राउंड
कम से कम आयु 
14 साल 
ऑफिशियल वेबसाइट

UP ITI Admission 2026 Registration Link Active - यहां क्लिक करें

यूपी आईटीआई 2026 एलिजिबिलिटी और रजिस्ट्रेशन फीस

यूपी आईटीआई 2026 के लिए एंट्रेंस प्रक्रिया में शामिल होने से पहले छात्रों को नीचे दी गई यह एलिजिबिलिटी और रजिस्ट्रेशन फीस के बारे में जानकारी हासिल करनी चाहिए। 

1. एजुकेशनल क्वालिफिकेशन 

  • छात्रों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं को पास करे होना चाहिए।
  • कुछ विशिष्ट ट्रेडों के लिए कक्षा 8वीं पास छात्र भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 

2. आयु सीमा:

  • रजिस्ट्रेशन के लिए छात्र की कम से कम आयु 14 साल होनी चाहिए। 
  • यूपी आईटीआई में एडमिशन के लिए कोई भी 14 साल से बड़े छात्र को नहीं लिया जाएगा। 

3. कैटेगरी-वाइज फीस 

छात्र फॉर्म फिल और जमा करने के साथ यूपी आईटीआई 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दी गई कैटेगरी-वाइज फीस को जमा करनी होगी। 

  • General और OBC: 250
  • SC और ST: 150

इस साल SCVT ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए छात्रों के मोबाइल नंबर पर होने वाली वेरिफिकेशन को जरूरी कर दिया गया है। जैसे ही आप अपना नाम और मोबाइल नंबर भरकर पोर्टल पर रजिस्टर करेंगे, आपके फोन पर एक OTP आ जाएगा। 

How to Fill UP ITI Registration Form? 

UP ITI 2026 के लिए रजिस्टर करने वाले छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

1. SCVT की वेबसाइट scvtup.in पर विजिट करें। 

2. होमपेज पर, ‘UP ITI Admission 2026’ लिंक पर क्लिक करें।

3. फिर, अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, कैटेगरी, आधार नंबर और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी भरकर फॉर्म भरें।

4. मोबाइल नंबर से वेरिफिकेशन को पूरा करें। 

5. डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

6. अपनी फीस को जमा करें। 

7. फिर कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड करने के साथ प्रिंटआउट निकाल लें। 

एडमिशन के लिए Documents Required

UP ITI Admission 2026 के काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट के टाइम छात्रों को अपने इन डॉक्यूमेंट्स को तैयार रखना चाहिए। 

  • 8वीं/10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • आधार कार्ड
  • उत्तर प्रदेश का मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी
Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates