UP Police Constable Score Card 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल स्कोरकार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

UP Police Constable Score Card 2026: यूपीपीआरपीबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का स्कोरकार्ड 2026 जारी कर दिया है। इसका फाइनल रिजल्ट 14 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया था। यूपी पुलिस कांस्टेबल एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके स्कोर कार्ड की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

Nov 16, 2026, 18:37 IST
UP Police Constable Score Card 2026
UP Police Constable Score Card 2026

UP Police Constable Score Card 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का स्कोरकार्ड 2026 जारी कर दिया है। इसका लिखित एग्जाम 08 जून से 10 जून और रिजल्ट 31 जुलाई 2026, डीवी/पीएसटी परीक्षा 17 अगस्त 2026 और पीईटी परीक्षा 08 अक्टूबर 2026 को जारी की गई थी। फाइनल रिजल्ट 14 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया था। यूपीपीआरपीबी इस रिक्रूटमेंट एग्जाम के माध्यम से कुल 32,679 रिक्त पदों को भरना चाहता है। इन पदों के सलेक्शन में लिखित परीक्षा, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), फिजिकल एफिशियंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल शामिल है। 

यूपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके स्कोरकार्ड की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Police Constable Score Card 2026 Download Link 

यूपी पुलिस कांस्टेबल स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक से भी स्कोरकार्ड की PDF डाउनलोड कर सकते हैं और इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक कर सकते हैं। 

Related Stories

यूपी पुलिस कांस्टेबल स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड लिंक 

UP Police Constable Score Card 2026 - हाइलाइट्स 

यूपीपीआरपीबी यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के माध्यम से कांस्टेबल पीएसी/आर्म्ड पुलिस के 15,131, कांस्टेबल (स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स) के 1341, जेल वार्डर (पुरुष) के 3279, जेल वार्डर (महिला) के 106, कांस्टेबल (सिविल पुलिस) - पुरुष/महिला के 10469, कांस्टेबल/पीएसी (महिला) के 2282 और कांस्टेबल (माउंटेड) के कुल 71 रिक्त पदों को भरना चाहता है। बाकी डिटेल्स नीचे टेबल में दी गई है। 


भर्ती प्राधिकरण का नाम 
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB)
पद का नाम 
कांस्टेबल पीएसी/आर्म्ड पुलिस, कांस्टेबल (स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स), जेल वार्डर (पुरुष), जेल वार्डर (महिला), कांस्टेबल (सिविल पुलिस) - पुरुष/महिला, कांस्टेबल/पीएसी (महिला) और कांस्टेबल (माउंटेड) 
रिक्त पद 
32,679
सलेक्शन प्रोसेस
लिखित परीक्षा, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), फिजिकल एफिशियंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल
फाइनल रिजल्ट जारी होने की तिथि 
14 अक्टूबर 2026 
स्कोरकार्ड रिलीज डेट 
16 नवंबर 2026 
ऑफिशियल वेबसाइट 
uppbpb.gov.in

 

Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।