UP Scholarship 2026-27: उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग ने शैक्षणिक सेशन 2026-27 के लिए स्कॉलरशिप पोर्टल scholarship.up.gov.in पर 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया ऑफिशियल तौर से आज यानी 11 अगस्त 2026 से शुरू कर दी है। जो छात्र प्री-मैट्रिक यानी कक्षा 9 व 10 और पोस्ट-मैट्रिक इंटरमीडिएट कक्षा 11 व 12 में शामिल है, वे ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन को पूरा कर सकते हैं।
इस स्कॉलरशिप योजना कामुख्य उद्देश्य एलिजिबल छात्रों को सहायता प्रदान करना है ताकि आर्थिक तंगी उनकी शिक्षा को पूरा होने से रोके नहीं। साथ ही, टाइम पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करने से छात्रों के स्कॉलरशिप की राशि डायरेक्ट उनके डीबीटी (DBT) मोड से बैंक खाते में आएगी।
UP Scholarship 2026-27 से जुड़ी इंपॉर्टेंट डेट्स
स्कॉलरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। इस टेबल में सभी चीजों की डिटेल्ड जानकारी दी गई है।
|
इवेंट
|
शुरू होने वाली डेट
|
लास्ट डेट
|
|
कक्षा 9 व 11
|
11 अगस्त 2026
|
21 सितंबर 2026
|
|
कक्षा 10 व 12
|
11 अगस्त 2026
|
25 अगस्त 2026
|
|
UG/PG/Diploma
|
15 सितंबर 2026
|
31 अक्टूबर 2026
|
|
विद्यालय द्वारा फॉर्म फॉरवर्ड करने की लास्ट डेट
|
16 सितंबर 2026
|
10 नवंबर 2026
|
|
बैंक खाते में छात्रवृत्ति का हस्तांतरण
|
29 सितंबर 2026
|
05 अक्टूबर 2026
|
|
बैंक खाते में छात्रवृत्ति का हस्तांतरण फ्रेश
|
25 जनवरी 2027
|
31 जनवरी 2027
|
UP Board Scholarship 2026-27 Portal Active Link - यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए रजिस्ट्रेशन कब से शुरू होगी?
उत्तर प्रदेश स्कॉलरशिप 2026-27 कक्षा 9 से 12 तक सभी छात्रों के लिए आज यानी 11 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है। इस समयसीमा में पहली बार स्कॉलरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले और नवीनीकरण के इच्छुक पहले के लाभार्थी छात्र दोनों शामिल हैं।
क्या 25 अगस्त तक ही जमा होंगे फॉर्म?
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के बाद छात्रों को पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म के साथ सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट अटैच करके स्कूल में जमा करना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और फॉर्म की हार्ड कॉपी स्कूल में जमा करने की लास्ट डेट 25 अगस्त 2026 निर्धारित है।
स्कॉलरशिप के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
यूपी स्कॉलरशिप का लाभ उठाने के लिए छात्रों को इन निम्नलिखित एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को पूरा करना होगा, तभी छात्र रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
- छात्र उत्तर प्रदेश का स्थाई निवासी ही होना चाहिए।
- इस स्कॉलरशिप के लिए छात्र कक्षा 9, 10, 11 या 12 में किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में होना चाहिए।
- आय सीमा
- SC / ST कैटेगरी: पारिवारिक वार्षिक आय 2,50,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- OBC / General / Minority कैटेगरी: पारिवारिक वार्षिक आय 2,00,000 तक मान्य मानी जाएगी।
इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट्स लिस्ट
उत्तर प्रदेश की इस स्कॉलरशिप में रजिस्ट्रेशन शुरू करने से पहले छात्रों को इन डॉक्यूमेंट्स की पूरी लिस्ट को पहले से ही तैयार करके रखना होगा। इन निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट को यहां सें देखें।
- आधार कार्ड - मोबाइल नंबर से लिंक होना जरूरी
- इनकम सर्टिफिकेट - e-District द्वारा जारी)
- कैटेगरी सर्टिफिकेट
- निवास सर्टिफिकेट
- पिछली कक्षा की मार्कशीट
- वर्तमान सेशन की फीस रसीद
- बैंक पासबुक - Aadhaar Seeded & NPCI Active Bank Account)
- पासपोर्ट साइज फोटो
UP Scholarship 2026-27 के लिए रजिस्ट्रेश कैसे करें?
छात्र UP Scholarship 2026-27 के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते है, तो छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
1. सबसे पहले पोर्टल पर जाकर One Time Registration (OTR) को पूरा करें।
2. फिर, स्टूडेंट सेक्शन में जाकर scholarship.up.gov.in पर विजिट करें।
3. पोर्टल पर क्लिक करके 'Registration' पर क्लिक करें।
4. अपनी कैटेगरी (SC/ST/General/OBC/Minority) और कक्षा (Pre-Matric / Post-Matric Inter) को चुनें।
5. फिर, अपनी डिटेल्स जैसे नाम, माता-पिता का नाम, रोल नंबर, और आधार डिटेल्स को ध्यान से फिल करें।
6. सभी डिटेल्स को फिल करने के बाद छात्र डॉक्यूमेंट को अपलोड व लॉक करें।
7. फिर, फाइनल प्रिंटआउट निकालकर अपने स्कूल/कॉलेज में निर्धारित डेट तक जमा करें।
यूपी स्कॉलरशिप 2026-27 में रजिस्ट्रेशन करने से पहले छात्रों को सभी एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को अच्छे से समझना चाहिए। छात्र समझने के बाद ही इस स्कॉलरशिप का हिस्सा बनें।
