UP Super TET Exam City Slip 2026: आज यूपी पीआरटी एग्जाम सिटी स्लिप upessc.up.gov.in पर जारी होगी क्या? यहां मिलेगा Direct Link

UP Super TET (PRT) Exam City Intimation Slip 2026 आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी की जाएगी। अभ्यर्थी जिसने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपने लॉगिन विवरण की मदद से सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। असिस्टेंट टीचर (PRT) पदों के लिए परीक्षा 3–4 दिसंबर, 2026 को आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड कब आएगा, इससे संबंधित जानकारी यहां लेख से प्राप्त करें। 

Nov 23, 2026, 13:48 IST
UP Super TET (PRT) Exam City Intimation Slip 2026 डाउनलोड करें।
UP Super TET (PRT) Exam City Intimation Slip 2026 डाउनलोड करें।

UP Super TET (PRT) Exam City Slip 2026: यूपी सुपर टीईटी (UP Super TET) परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा आज 23 नवंबर 2026 को असिस्टेंट टीचर (PRT) भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी की जा सकती है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपनी ओटीएस आईडी, मोबाइल नंबर या ईमेल और पासवर्ड की मदद से अपने परीक्षा शहर की जानकारी देख सकेंगे। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) इस भर्ती के तहत कुल 12,405 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिसके लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 3 और 4 दिसंबर 2026 को किया जाएगा।

UP Super TET Exam City Slip 2026 Download Link 

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा यूपी सुपर टीईटी (उत्तर प्रदेश प्राइमरी टीचर-PRT) भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप का आधिकारिक डाउनलोड लिंक जल्द ही upessc.up.gov.in पर एक्टिव कर दिया जाएगा। लिंक एक्टिव होते ही उम्मीदवार अपनी OTR ID, पंजीकृत मोबाइल नंबर या ई-मेल और पासवर्ड का उपयोग करके आसानी से लॉगिन कर सकेंगे और अपने आवंटित परीक्षा शहर (Exam City) की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। 

Related Stories

कब आएगा UP Super TET (PRT) Admit Card 2026?

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा यूपी सुपर टीईटी (उत्तर प्रदेश प्राइमरी टीचर-PRT) भर्ती परीक्षा 3 और 4 दिसंबर 2026 को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन कराया है, वे अपने एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आयोग की ओर से परीक्षा शुरू होने से 3-4 दिन पहले यानी 29 या 30 नवंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर प्रवेश पत्र जारी किए जाने की संभावना है। एक बार जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपनी लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके आसानी से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।

How to Download UP Super TET Exam City Slip? ऐसे करें चेक 

अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान चरणों को देख कर अपनी यूपी सुपर टीईटी (PRT) एग्जाम सिटी स्लिप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर लेटेस्ट नोटिफिकेशन में "UP Super TET (PRT) Exam City Intimation Slip 2026" लिंक पर क्लिक करें।

  • अपनी OTR ID / रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करके लॉगिन करें।

  • आपकी स्क्रीन पर परीक्षा शहर की जानकारी ओपन हो जाएगी।

  • इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

  • UP Super TET (PRT) Exam Pattern 2026

    यूपी सुपर टीईटी असिस्टेंट टीचर भर्ती परीक्षा का पेपर पैटर्न इस प्रकार है:

    • परीक्षा मोड: लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ/MCQ आधारित)।

    • कुल प्रश्न: परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।

    • कुल अंक: प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का।

    • समय अवधि: परीक्षा हल करने के लिए 2 घंटे 30 मिनट (150 मिनट) का समय दिया जाएगा।

    • विषय: भाषा (हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत), गणित, विज्ञान, पर्यावरण अध्ययन, शिक्षण कौशल, बाल मनोविज्ञान, सामान्य ज्ञान/समसामयिक घटनाएं, तार्किक ज्ञान और सूचना प्रौद्योगिकी आदि।

    Vijay Pratap Singh

    Senior Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।