UP Special TET Result 2026 OUT: उत्तर प्रदेश के शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC), प्रयागराज ने आज 20 नवंबर को विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (Special TET) 2026 को लेकर एक आधिकारिक सूचना जारी की है। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा में कुल 23,743 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। यह परीक्षा 3 नवंबर 2026 को प्रदेश के 6 जनपदों प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और आगरा में आयोजित की गई थी।
आयोग द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक, प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) की परीक्षा में कुल 50,666 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 15,159 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। वहीं, उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) की परीक्षा में कुल 43,015 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था, जिसमें से 8,584 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है। इस प्रकार दोनों स्तरों को मिलाकर कुल 23,743 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं।
आयोग के अनुसार, सफल अभ्यर्थी अपनी मार्कशीट और प्रमाण-पत्र आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। अभ्यर्थी डिजिलॉकर से भी अपना Certificate डाउनलोड कर सकते हैं।
Related Stories
UP Special TET Result 2026: प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर कुल 23,743 अभ्यर्थी पास
उत्तर प्रदेश विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP Special TET) 2026 का रिजल्ट जारी हो गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) के अनुसार, प्राथमिक और उच्च प्राथमिक दोनों स्तरों को मिलाकर कुल 23,743 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) की परीक्षा में 50,666 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 15,159 पास हुए हैं। वहीं, उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) की परीक्षा में 43,015 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था, जिनमें से 8,584 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं।
UP Special TET Certificate 2026 Download: सफल अभ्यर्थियों के सर्टिफिकेट जारी
आयोग ने सूचना में जानकारी दी है कि सभी सफल अभ्यर्थियों के सर्टिफिकेट जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके प्रमाण-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, सफल अभ्यर्थियों को डिजिलॉकर के माध्यम से भी अपना प्रमाण-पत्र (Certificate) डाउनलोड करने की सुविधा दी गई है।
कहां से डाउनलोड करें UP Special TET Certificate?
सफल अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने सर्टिफिकेट से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट: www.upessc.up.gov.in
