UPESSC Principal Online Form 2026: ऑनलाइन आवेदन की आज अंतिम तिथि, डायरेक्ट लिंक से फौरन करें अप्लाई

UPESSC Principal Online Form 2026: यूपीईएसएससी की ओर से नॉन टिचिंग पोस्ट की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज समाप्त हो रही है। इच्छुक उम्मीदवारों को लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से आवेदन पूरा करने की सलाह दी जाती है। 

Aug 20, 2026, 12:29 IST
UPESSC Principal Online Form 2026: ऑनलाइन आवेदन की आज अंतिम तिथि
UPESSC Principal Online Form 2026: ऑनलाइन आवेदन की आज अंतिम तिथि

UPESSC Principal Online Form 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) आज 20 अगस्त को प्रिंसिपल पोस्ट के लिए आवेदन समाप्त हो रहे हैं। विज्ञापन संख्या 02/2026 के तहत ऑनलाइन आवेदन 21 जुलाई से शुरू किए गए थे। यूपीईएसएससी प्रिंसिपल पोस्ट के लिए आयोग द्वारा कुल 111 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य उत्तर प्रदेश राज्य में नॉन टीचिंग सहायता प्राप्त सह शिक्षा और महिला उच्च शिक्षा डिग्री कॉलेजों में प्रिंसिपल के पदों को भरना है। संबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन 360 अंकों की लिखित परीक्षा 40 अंकों का इंटरव्यू शामिल है। 

UPESSC Principal Online Application 2026: महत्वपूर्ण तिथियां 

यूपीईएसएससी की ओर से ऑनलाइन आवेदन 20 अगस्त को समाप्त होने जा रहे हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने वाले उम्मीदवारों को फॉर्म में करेक्शन का समय दिया जाएगा। उम्मीदवार सभी महत्वपूर्ण तिथियों के लिए नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं:

विवरण 
तारीख 
नोटिफिकेशन 
21 जुलाई, 2026 
रजिस्ट्रेशन करने की तिथि
21 जुलाई, 2026
आवेदन शुल्क और आवेदन की अंतिम तिथि
20 अगस्त, 2026
फॉर्म में करेक्शन करने की अंतिम तिथि
23 अगस्त, 2026
लिखित परीक्षा तिथि
24 सितंबर, 2026

UPESSC Principal Apply Online Link: आवेदन लिंक 

यूपीईएसएससी प्रिंसिपल भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम समय में आने वाली तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए    उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक आवेदन कर सकते हैं। 

यूपीईएसएससी प्रिंसिपल भर्ती 2026

UPESSC Principal Vacancy 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

यूपीईएसएससी प्रिंसिपल भर्ती 2026 के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर सकते हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, यूपीईएसएससी प्रिंसिपल भर्ती 2026 लिंक पर क्लिक करें। 

स्टेप 3 आवेदन फॉर्म भरने के लिए मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।  

स्टेप 4 आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 

स्टेप 5 फॉर्म भरकर जमा करें और प्रिंट आउट लेना ना भूलें। 

UPESSC Principal Recruitment 2026 Fees: आवेदन शुल्क 

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क समान है। 

वर्ग
आवेदन शुल्क
जनरल  (UR)
3,000 रुपये
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
3,000 रुपये
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
3,000 रुपये
अनुसूचित जाति (एससी) / अनुसूचित जनजाति (ST)
3,000 रुपये
Pwd
3,000 रुपये

UPESSC Principal Vacancy 2026: इंटरव्यू के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स 

इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स साथ ले जाने होंगे। 

  • आवेदन पत्र का प्रिंटआउट
  • हाई स्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) की मार्कशीट और प्रमाण पत्र।
  • ग्रेजुएशन और पीजी की मार्कशीट और डिग्री प्रमाण पत्र।
  • बी.एड. / एम.एड. / एलएल.बी. / एलएल.एम. की मार्कशीट और डिग्री (यदि लागू हो)।
  • पीएच.डी. / एम.फिल. डिग्री प्रमाणपत्र।
  • एसोसिएट प्रोफेसर या प्रोफेसर के रूप में 15 वर्षों की शिक्षण/अनुसंधान/प्रशासनिक सेवा को प्रमाणित करने वाला अनुभव ।
  • रिसर्च स्कोर डॉक्यूमेंट सहित।
  • कॉलेज वरीयता/विकल्प प्रपत्र ।
  • विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
  • अंतिम संस्थान से प्राप्त चरित्र प्रमाण पत्र।
Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates