UPHESC Assistant Professor Admit Card 2026: यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर एडमिट कार्ड यहां से करें डाउनलोड

UPHESC Assistant Professor Admit Card 2026: यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट uphesc.org पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। 

Nov 15, 2026, 12:02 IST
UP Assistant Professor Admit Card 2026 डाउनलोड करें।
UP Assistant Professor Admit Card 2026 डाउनलोड करें।

UPHESC Assistant Professor Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने विज्ञापन संख्या 04/2026 के अंतर्गत सहायक आचार्य (Assistant Professor) पद के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यह परीक्षा 19 और 20 नवंबर 2026 को प्रदेश के 06 मंडल मुख्यालयों—आगरा, मेरठ, गोरखपुर, लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी में दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली का समय सुबह 09:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली का समय दोपहर 02:30 से 04:30 बजे तक रहेगा।

परीक्षा शहर की सूचना (City Slip) 08 नवंबर से ही पोर्टल पर उपलब्ध करा दी गई थी। अभ्यर्थी आज, यानी 15 नवंबर 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने अपने नोटिस में स्पष्ट किया है कि वैध एडमिट कार्ड के बिना किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

क्लिक करें -UP Assistant Professor Admit Card 2026 Download Link 

UPHESC Assistant Professor Exam 2026: परीक्षा तिथियां और एडमिट कार्ड विवरण

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा सहायक आचार्य (Assistant Professor) विज्ञापन संख्या 04/2026 की परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। यह परीक्षा 19 और 20 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

Related Stories

परीक्षा केंद्र और पालियां (Exam Centers & Shifts)

यह परीक्षा प्रदेश के 06 मंडल मुख्यालयों—आगरा, मेरठ, गोरखपुर, लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी में आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी:

  • प्रथम पाली: सुबह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक

  • द्वितीय पाली: दोपहर 02:30 बजे से 04:30 बजे तक

  • यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें?

    अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

    • अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upesse.up.gov पर जाएं।

    • होमपेज पर उपलब्ध प्राचार्य Admit Card लिंक पर क्लिक करें। 

    • अब लॉगिन पोर्टल ओपन होगा, वहां Roll Number (10-Digits) और Password (DOB) पर क्लिक करें।

    • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा। 

    • इसे डाउनलोड करें और परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

    UP Assistant Professor Recruitment 2026: कितने पदों पर होगी भर्ती

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा विज्ञापन संख्या 04/2026 के माध्यम से सहायक आचार्य (Assistant Professor) के कुल 1,936 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों में सह-शिक्षा (Co-Education) महाविद्यालयों के लिए 1,564 सीटें और महिला महाविद्यालयों के लिए 372 सीटें आरक्षित हैं।

    Vijay Pratap Singh

    Senior Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।