UPPSC GDC Result 2026 OUT: यूपी राजकीय महाविद्यालय असिस्टेंट प्रोफेसर रिजल्ट घोषित, यहां से डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट PDF

UPPSC GDC Result 2026 OUT: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने राजकीय डिग्री कॉलेजों (GDC) में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। जारी अधिसूचना के मुताबिक, फिलहाल 7 विषयों के परिणाम जारी किए गए हैं। शेष अन्य विषयों के रिजल्ट भी शीघ्र ही आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर अपलोड कर दिए जाएंगे।

Aug 14, 2026, 10:47 IST
UPPSC GDC Assistant Professor Result 2026 PDF डाउनलोड करें।
UPPSC GDC Assistant Professor Result 2026 PDF डाउनलोड करें।

UPPSC GDC Result 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने राजकीय महाविद्यालय असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग ने फिलहाल 7 विषयों के परिणाम घोषित किए हैं। इनमें शिक्षाशास्त्र, अंग्रेजी, गृह विज्ञान, भौतिक विज्ञान, संगीत वादन सितार, उर्दू और फारसी (पर्सियन) शामिल हैं। उम्मीदवार जिसने इन विषयों के लिए परीक्षा दी थी, वे अब अपना UPPSC GDC Result 2026 PDF आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

UPPSC GDC Result 2026 OUT

UPPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर, राजकीय महाविद्यालय परीक्षा के तहत प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट मेरिट लिस्ट के रूप में जारी किया है। इस PDF में मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं। उम्मीदवार अपने विषय के अनुसार रिजल्ट PDF में रोल नंबर चेक कर सकते हैं। आयोग ने अभी सात विषयों का परिणाम जारी किया है, जबकि अन्य विषयों के रिजल्ट बाद में जारी किए जाएंगे।

28 मई को हुई थी असिस्टेंट प्रोफेसर प्रारंभिक परीक्षा

UPPSC GDC Assistant Professor भर्ती के तहत 28 विषयों की प्रारंभिक परीक्षा 28 मई 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। सफल उम्मीदवार अब मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे।

मुख्य परीक्षा के लिए इतने उम्मीदवार सफल

आयोग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, शिक्षाशास्त्र विषय में 14 रिक्तियों के सापेक्ष 323 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है। वहीं अंग्रेजी में 92 पदों के लिए 1,173 उम्मीदवार और गृह विज्ञान में 28 पदों के लिए 640 उम्मीदवार सफल हुए हैं।

भौतिक विज्ञान में 60 रिक्तियों के सापेक्ष 580 उम्मीदवार, संगीत वादन सितार में 4 पदों के लिए 23 उम्मीदवार, उर्दू में 3 पदों के लिए 32 उम्मीदवार और फारसी (पर्सियन) में 1 पद के लिए 15 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए क्वालीफाई हुए हैं।

विषय
रिक्त पद
पंजीकृत अभ्यर्थी
उपस्थित हुए अभ्यर्थी
मुख्य परीक्षा के लिए पास अभ्यर्थी
अंग्रेजी
92
4,866
2,490
1,173
गृह विज्ञान
28
2,991
1,699
640
भौतिक विज्ञान
60
3,852
1,563
580
शिक्षाशास्त्र
14
6,616
2,930
323
उर्दू
3
787
438
32
संगीत वादन (सितार)
4
71
44
23
फारसी
1
82
55
15
कुल
202
19,265
9,219
2,786

UPPSC GDC Result 2026 PDF कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स की मदद से अपना यूपी राजकीय महाविद्यालय असिस्टेंट प्रोफेसर रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।

  2. होम पेज पर What's New सेक्शन में जाएं।

  3. यहां Asst. Prof., Govt. Degree College Exam-2025 से संबंधित रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

  4. अब संबंधित विषय की मेरिट लिस्ट PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।

  5. PDF में Ctrl+F से अपना रोल नंबर सर्च करके रिजल्ट चेक करें।

  6. भविष्य के लिए रिजल्ट PDF डाउनलोड करके सेव करके रख लें।

UPPSC GDC Assistant Professor Result 2026 PDF Direct Link

UPPSC GDC असिस्टेंट प्रोफेसर परिणाम 2026 की मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक UPPSC की ऑफिशियल साइट पर एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट में सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं। हमने उम्मीदवारों की आसानी के लिए मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया है। 

UPPSC GDC Merit List 2026 PDF Link
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates