UPPSC Typing Test Admit Card 2026: यूपीपीएससी कंप्यूटर असिस्टेंट टाइपिंग टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी, uppsc.up.nic.in पर करें डाउनलोड

UPPSC Computer Assistant Exam 2026: यूपीपीएससी ने कंप्यूटर असिस्टेंट टाइपिंग एग्जाम का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। छात्र अपने एडमिट कार्ड को ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

Aug 14, 2026, 20:18 IST

UPPSC Computer Assistant Typing Test Admit Card 2026 Out: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने कंप्यूटर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इसके अंदर आयोजित होने वाले टाइपिंग टेस्ट (हिंदी एवं अंग्रेजी टाइपिंग) के लिए UPPSC Computer Assistant Typing Test Admit Card 2026 ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी कर दिया गया है।

लिखित एग्जाम में पास होने वाले छात्र अब आयोग के ऑफिशियल पोर्टल uppsc.up.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। टाइपिंग टेस्ट एग्जाम का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को ओटीआर नंबर, जन्मतिथि और वेरिफिकेशन कोड को फिल करना होगा। साथ ही, एडमिट कार्ड में एग्जाम सेंटर, टाइपिंग टेस्ट का टाइम और शिफ्ट से जुड़ी सभी डिटेल्स दी हई है। 

UPPSC Computer Assistant Typing Test 2026: एग्जाम से जुड़ी महत्वपूर्ण और जानकारी

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार टाइपिंग टेस्ट की डिटेल्स को जानने के लिए इस टेबल को देखें। 

इवेंट 
डिटेल्स 
भर्ती संस्था का नाम
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC)
पोस्ट का नाम
कंप्यूटर असिस्टेंट (Computer Assistant)
एग्जाम का नाम
कंप्यूटर असिस्टेंट टाइपिंग परीक्षा 2026
एडमिट कार्ड स्थिति
जारी (Out)
लॉगिन क्रेडेंशियल्स
OTR Number / Registration Number & Date of Birth
ऑफिशियल वेबसाइट

UPPSC Typing Test Admit Card 2026 Active Link - यहां क्लिक करें

UPPSC Computer Assistant Typing Test Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें? 

छात्र UPPSC Computer Assistant Typing Test के लिए जारी किए गए एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर विजिट करें। 
  2. होमपेज पर ‘Recruitment Dashboard’ या ‘Important Alerts’ सेक्शन पर जाएं।
  3. फिर, ‘CLICK HERE TO DOWNLOAD ADMIT CARD FOR COMPUTER ASSISTANT TYPING TEST 2026’ वाले लिंक पर क्लिक करें।
  4. अपना OTR Number या Registration Number, Date of Birth और Gender को फिल करें।
  5. स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड को फिल करें। 
  6. फिर ‘Download Admit Card’ बटन पर क्लिक करें।
  7. बटन पर क्लिक करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। 
  8. स्क्रीन पर आने के बाद इसे डाउनलोड कर लें। 
  9. फिर, दो प्रिंटआउट निकाल लें।

टाइपिंग टेस्ट के लिए महत्वपूर्ण निर्देश 

  • आवश्यक डॉक्यूमेंट्स: एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड के साथ अपना ओरिजनल पहचान पत्र जैसे Aadhaar Card, Voter ID, या Driving License और उसकी एक फोटोकॉपी तथा 2 पासपोर्ट साइज फोटो अवश्य ले जाएं।
  • समय पर पहुंचें: एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग टाइम से कम से कम 45 मिनट पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंचे।
Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates