UPSC IFS Mains Admit Card 2026: यूपीएससी आईएफएस मेन्स एडमिट कार्ड upsc.gov.in जारी, हॉल टिकट डाउनलोड करें

UPSC IFS Mains Admit Card 2026: यूपीएससी आईएफएस मेन्स एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। 

Nov 14, 2026, 09:54 IST

UPSC IFS Mains Admit Card 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) भारतीय वन सेवा (IFS) मुख्य परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड एक जरूरी डॉक्यूमेंट है। इसके बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से चेक कर लें। यदि एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की गलती दिखाई देती है, तो जल्द से जल्द यूपीएससी अधिकारियों से संपर्क करें।

UPSC IS Mains Admit Card 2026: डायरेक्ट लिंक

UPSC IFS Mains Exam 2026 का आयोजन 22 नवंबर से 29 नवंबर को किया जाएगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से यूपीएससी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।

Related Stories

यूपीएससी IFS मेन्स एडमिट कार्ड 2026 

UPSC IFS Mains Admit Card 2026: हाइलाइट्स

यूपीएससी आईएफएस मेन्स एडमिट कार्ड 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण विवरण नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं।

विवरण
जानकारी
आयोग
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)
परीक्षा का नाम
भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा 2026
एडमिट कार्ड
13 नवंबर, 2026 (जारी)
मेन्स परीक्षा की तारीख 
22 नवंबर से 29 नवंबर, 2026
परीक्षा मोड
ऑफलाइन
एडमिट कार्ड की स्थिति
उपलब्ध
आधिकारिक वेबसाइट
upsc.gov.in

UPSC IFS Mains Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

यूपीएससी आईएफएस मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो करें:

1. सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर What's New या संबंधित परीक्षा के एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

3. अब UPSC IFS Mains Admit Card 2026 के लिंक को खोलें।

4. मांगी गई लॉगिन जानकारी दर्ज करें।

5. सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

6. एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से चेक कर लें।

7. भविष्य में उपयोग के लिए हॉल टिकट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

एडमिट कार्ड में दी गई डिटेल्स 

उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें निम्नलिखित डिटेल्स चेक करनी चाहिए।

  • उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • परीक्षा का नाम
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • परीक्षा की तारीख और समय
  • उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश

 Uttarakhand D.El.Ed Admit Card 2026: उत्तराखंड डीएलएड एडमिट कार्ड जारी, हॉल टिकट डाउनलोड करें


Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।