UPSC NDA 2 Result 2026: यूपीएससी एनडीए रिजल्ट जारी, यहां से डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट PDF

UPSC NDA 2 Result 2026: यूपीएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को एनडीए की लिखित परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इस एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

Oct 9, 2026, 20:15 IST
UPSC NDA 2 Result 2026
UPSC NDA 2 Result 2026

NDA 2 Result 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) और नवल एकेडमी (NA)(2) की लिखित परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इसका एग्जाम 13 सितंबर 2026 को आयोजित किया गया था। यूपीएससी इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 394 रिक्त पदों को भरा जाना है। इन पदों के चयन में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू शामिल है। यूपीएससी एनडीए की लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट की मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं।    

UPSC NDA 2 Result 2026 डाउनलोड लिंक

यूपीएससी एनडीए की लिखित परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए लिंक से भी रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। 

यूपीएससी एनडीए लिखित परीक्षा रिजल्ट डाउनलोड लिंक 
 

NDA 2 Result 2026 Date - हाइलाइट्स 

यूपीएससी नेशनल डिफेंस एकेडमी और नवल एकेडमी परीक्षा के माध्यम से आर्मी के 208, नेवी के 42, एयरफोर्स के 120 और नवल एकेडमी के 24 रिक्त पदों को भरा जाना है। फिलहाल यूपीएससी एनडीए 2 लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया है। रिजल्ट की PDF में कैंडिडेट्स के रोल नंबर दिए गए हैं। 


विवरण 
जानकारी
भर्ती प्राधिकरण का नाम 
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 
पद का नाम 
आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और नवल एकेडमी
रिक्त पदों की संख्या
394
चयन के चरण 
लिखित परीक्षा और इंटरव्यू 
लिखित परीक्षा की तिथि 
13 सितंबर 2026 
रिजल्ट जारी होने की तिथि 
09 अक्टूबर 2026 
ऑफिशियल वेबसाइट 
upsc.gov.in 

NDA 2 Result 2026 Out डाउनलोड कैसे करें?

यूपीएससी एनडीए 2 लिखित परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और Written Result सेक्शन देखें। 

  • Examination Written Results पर क्लिक करें।

  • National Defence Academy and Naval Academy Examination (II), 2026 पर क्लिक करें। 

  • PDF लिस्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी। 

  • PDF लिस्ट डाउनलोड कर लें। 

  • Ctrl+F का उपयोग करके अपना नाम और रोल नंबर डालकर सर्च करें। 

Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates