UPSSSC Admit Card 2026 OUT: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा Platoon Commander / Block Organizer और Havildar Instructor भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड आज 18 नवंबर को आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि के जरिए अपना प्रवेश पत्र आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए हॉल टिकट की हार्ड कॉपी और एक वैध पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है।
UP Platoon Commander / Block Organiser, Havildar Instructor Admit Card 2026 Link
यूपी प्लाटून कमांडर, ब्लॉक ऑर्गेनाइज़र और कांस्टेबल इंस्ट्रक्टर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक upsssc.gov.in पर एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर आसानी से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
Related Stories
|
UPSSSC Platoon Commander / Block Organizer 2026 Download Link
|
|
|
UPSSSC Havildar Instructor Admit Card 2026 Link
|
कब होगी परीक्षा?
UPSSSC द्वारा दोनों मुख्य परीक्षाएं 22 नवंबर 2026 को दो पालियों में आयोजित की जाएंगी:
-
प्लाटून कमांडर / ब्लॉक ऑर्गेनाइजर परीक्षा: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक।
हवलदार इंस्ट्रक्टर परीक्षा: दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक।
यूपी प्लाटून कमांडर / ब्लॉक ऑर्गेनाइजर, हवलदार इंस्ट्रक्टर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कैसे करें?
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली प्लाटून कमांडर / ब्लॉक ऑर्गेनाइजर और हवलदार इंस्ट्रक्टर मुख्य परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स नीचे दिए गए हैं:
-
वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए "Important Announcement" सेक्शन पर क्लिक करें।
-
अपनी संबंधित पोस्ट के अनुसार "विज्ञापन संख्या-11-परीक्षा/2026, हवलदार प्रशिक्षक मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2025)/12" या "विज्ञापन संख्या-10-परीक्षा/2026, प्लाटून कमाण्डर / ब्लाक आर्गनाइजर मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प0-2025)/11 की लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने हेतु यहां क्लिक करें " के लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना Registration Number, Date of Birth, और स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करें।
-
अब सबमिट बटन पर क्लिक करें। आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे चेक करें और परीक्षा के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
कितने पदों पर होगी भर्ती?
UPSSSC द्वारा इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल विभिन्न पदों को भरा जाएगा। इसमें प्लाटून कमांडर/ब्लॉक ऑर्गेनाइज़र के कुल 295 पद और हवलदार इंस्ट्रक्टर के 209 पद शामिल हैं। उम्मीदवार परीक्षा तिथि और अन्य विवरणों की जांच करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जा सकते हैं।
