UPSSSC AGTA Paper Analysis 2026: यूपी एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट परीक्षा का पेपर कैसा रहा? जानें गुड अटैंप्ट्स और डिफिकल्टी लेवल

UPSSSC AGTA Paper Analysis 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आज 9 अगस्त 2026 को यूपी एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट (AGTA) की मुख्य लिखित परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे लेख में एग्जाम

Aug 9, 2026, 13:02 IST
UPSSSC AGTA Paper Analysis 2026
UPSSSC AGTA Paper Analysis 2026

UPSSSC AGTA Paper Analysis 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आज 9 अगस्त 2026 को यूपी एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट (AGTA) की मुख्य लिखित परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। परीक्षा सिंगल शिफ्ट में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित की गई थी। यह परीक्षा ऑफ़लाइन पेन और पेपर मोड में आयोजित की गई थी। इसमें कृषि विज्ञान,  प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी तथा उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य जानकारी जैसे विषयों से कुल 100 प्रश्न आए थे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से आयोग ग्रुप-सी के कुल 2759 रिक्त पदों को भरना चाहता है। 

इस लेख के जरिए जागरण जोश 09 अगस्त 2026 को हुई यूपी एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट की मुख्य परीक्षा के विश्लेषण के बारे में विस्तार से बताएगा। विश्लेषण में उम्मीदवारों के शुरुआती फीडबैक के अनुसार, परीक्षा के सेक्शन वाइज रिव्यू, ओवरऑल डिफिकल्टी लेवल और गुड अटैंप्ट्स की बात होगी। 

UPSSSC AGTA Exam Analysis 2026 in English 

UPSSSC AGTA Exam Pattern 2026 

यूपीएसएसएससी एजीटीए परीक्षा पैटर्न में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न आए थे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का था। परीक्षा में कृषि, कंप्यूटर और आईटी और उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य ज्ञान जैसे विषय से प्रश्न आए थे। यूपी एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट मेन्स परीक्षा कुल 2 घंटे के लिए आयोजित की गई थी। इसमें 0.25 की नेगेटिव मार्किंग भी शामिल थी। बाकी जानकारी टेबल में दी गई है। 

भाग
विषय
प्रश्नों की संख्या 
कुल अंक
1
फसल विज्ञान 
25
25
 
जैव प्रौद्योगिकी, पादप प्रजनन और फसल शरीरक्रिया विज्ञान 
10
10
 
मृदा और जल संरक्षण 
15
15
 
कृषि विस्तार 
05
05
 
कृषि अर्थशास्त्र और योजनाएं 
05
05
 
डेयरी और पशुपालन 
05
05
2
कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी 
15
15
3
उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य जानकारी
20
20
कुल
 
100
100

UPSSSC AGTA Exam Timings 2026

यूपी एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट परीक्षा के चरण में 3 शामिल है। पहले चरण में प्रारंभिक पात्रता परीक्षा, दूसरे चरण में लिखित परीक्षा और तीसरे व आखिरी चरण में डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन किया जा सकता है। इसके बाद तीनों चरणों में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। एग्जाम टाइमिंग के लिए आप नीचे बनी टेबल देख सकते हैं। 

यूपीएसएसएससी एजीटीए शिफ्ट 
एग्जाम टाइमिंग 
रिपोर्टिग टाइम
परीक्षा की अवधि 
शिफ्ट 1 
सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक 
सुबह 9:00 बजे
2 घंटे

UPSSSC AGTA Paper Analysis 2026

यूपीएसएसएससी एजीटीए परीक्षा 2026 के विश्लेषण में सब्जेक्ट वाइज डिफिकल्टी लेवल और एग्जाम में पूछे गए प्रश्नों के साथ ओवरऑल डिफिकल्टी लेवल शामिल है।  यह विश्लेषण परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के शुरुआती फीडबैक और सब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट्स के आधार पर तैयार किया गया है। 

  • यूपीएसएसएससी एजीटीए परीक्षा 2026 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों ने पेपर के बारे में मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दी।  

  • उम्मीदवारों के अनुसार, परीक्षा का ओवरऑल डिफिकल्टी लेवल मध्यम था। 

  • शुरुआती फीडबैक के अनुसार सामान्य ज्ञान और कृषि से संबंधित प्रश्न मध्यम लेवल के थे, जबकि कुछ सेक्शन में आसान से मध्यम लेवल के प्रश्न थे। 

  • UPSSSC AGTA Paper Analysis 2026 डिफिकल्टी लेवल और गुड अटैंप्ट्स

    यूपी एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट की मुख्य परीक्षा सफलतपूर्वक आयोजित की गई थी। आप नीचे दी गई टेबल से परीक्षा के ओवरऑल लेवल और गुड अटैंप्ट्स के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

    विषय  
    प्रश्नों की संख्या 
    डिफिल्टी लेवल 
    गुड अटैंप्ट्स 
    फसल विज्ञान 
    25
    मध्यम 
    जल्द अपडेट
    जैव प्रौद्योगिकी, पादप प्रजनन और फसल शरीरक्रिया विज्ञान 
    10
    आसान से मध्यम  
    जल्द अपडेट
    मृदा और जल संरक्षण 
    15
    मध्यम  
    जल्द अपडेट
    कृषि विस्तार 
    5
    आसान
    जल्द अपडेट
    कृषि अर्थशास्त्र और योजनाएं 
    5
    मध्यम
    जल्द अपडेट
    डेयरी और पशुपालन 
    5
    मध्यम से कठिन
    जल्द अपडेट
    कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी 
    15
    मध्यम 
    जल्द अपडेट
    उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य जानकारी
    20
    आसान से मध्यम 
    जल्द अपडेट
    ओवरऑल
    100
    मध्यम  
    जल्द अपडेट

    UPSSSC AGTA Exam 2026 के बाद क्या होगा? 

    यूपी एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट मुख्य परीक्षा के बाद आयोग अनंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा, जिससे उम्मीदवारों को एक निश्चित समय के भीतर आपत्तियां उठाने की अनुमति मिलेगी। आपत्तियों की सावधानीपूर्वक समीक्षा करने के बाद, अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी और उसके तुरंत बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। इस परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को मेडिकल और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।


    Farhan Khan

    Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Just Now

    Result Updates