यूपीएसएसएससी ASO Exam City Slip आउट: 26 जुलाई को होगा एग्जाम, upsssc.gov.in से करें Download

UPSSSC ASO ARO Mains City Intimation 2026 ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी कर दी गई है। छात्र लॉगिन डिटेल्स का इस्तेमाल करके नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से इसे डाउनलोड करें। 

Jul 17, 2026, 16:53 IST

UPSSSC ASO Exam City Slip 2026 OUT: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (ASO) और असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर (ARO) के मुख्य एग्जाम 2026 के लिए Exam City Intimation Slip को ऑफिशियल रूप से आज 17 जुलाई 2026 को जारी कर दिया गया है। 

ASO/ASO एग्जाम में शॉर्टलिस्ट हुए छात्र अब ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर एग्जाम शहर की जानकारी यानी Exam City के बारे में जानने के लिए आज जारी हुई एग्जाम सिटी स्लिप को डाउनलोड कर सकते हैं। 

ASO/ASO के एग्जाम कब? 

UPSSSC द्वारा ASO/ASO, दोनों एग्जाम 26 जुलाई 2026 को आयोजित किए जा रहे है। छात्र एग्जाम में शामिल होने के लिए एग्जाम सिटी स्लिप को डाउनलोड करें। ASO/ASO की Exam City Slip 2026 डाउनलोड करने के लिए छात्र रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, जेंडर और कैप्चा कोड को फिल करें।

Related Stories

UPSSSC ASO/ARO 2026 से जुड़ी मुख्य हाइलाइटस 

इस एग्जाम के जरिए उत्तर प्रदेश के विभिन्न पोस्टो में दोनों एग्जाम के माध्यम से कुल 1,565 खाली पोस्ट को फिल किया जाएगा। छात्र एग्जाम से जुड़ी सभी डिटेल्स को जानने के लिए यहां देखें। 

इवेंट 
महत्वपूर्ण डिटेल्स 
आयोजक संस्था का नाम
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
पोस्ट का नाम
असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (ASO) और असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर (ARO)
कुल वैकेंसी 
1,565 पोस्ट (रिवाइज्ड)
एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने की डेट 
17 जुलाई 2026
मुख्य एग्जाम डेट 
26 जुलाई 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की डेट 
एग्जाम से 2-3 दिन पहले (एक्सपेक्टेड)
ऑफिशियल वेबसाइट

UPSSSC ASO/ARO एग्जाम सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड करने का Official Link 

UPSSSC द्वारा ASO/ARO एग्जाम 26 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले एग्जाम में शामिल छात्र नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से सिटी स्लिप को डाउनलोड कर सकते हैं। 

UPSSSC ASO/ARO Exam City Slip Download - यहां क्लिक करें  

Exam City Slip कैसे डाउनलोड करें?

छात्र एग्जाम में शामिल होने के लिए Exam City Slip को नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। 

1. UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर 'Live Advertisements' या नोटिस बोर्ड सेक्शन में दिख रहे ‘Click here to download your exam city intimation slip for Advt 05-Exam/2026’ लिंक पर क्लिक करें।

3. फिर, अपनी लॉगिन डिटेल्स जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, जेंडर और स्क्रीन पर दिख रहे वेरिफिकेशन कोड को फिल करें।

4. डिटेल्स को फिल करने के बाद छात्र फॉर्म को सबमिट कर दें। 

5. सबमिट करने के बाद छात्र इसे डाउनलोड कर लें। 

यहां भी पढ़े: COMEDK Round 1 Seat Allotment Result 2026: comedk.org पर शाम 4 बजे एक्टिव होगा लिंक, यहां से पाएं Direct Link

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।