UPSSSC Assistant Accountant Auditor Final Result 2026: 1828 पदों पर 1643 अभ्यर्थी चयनित, यहां देखें कैटेगरी वाइज कटऑफ

UPSSSC ने असिस्टेंट अकाउंटेंट और ऑडिटर भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट upsssc.gov.in पर जारी कर दिया है। उम्मीदवार जिसने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब रिजल्ट की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ कैटेगरी वाइज कट ऑफ अंक भी जारी किए गए है। 

Aug 13, 2026, 09:08 IST
UPSSSC Assistant Accountant & Auditor Final Result 2026 डाउनलोड करें।
UPSSSC Assistant Accountant & Auditor Final Result 2026 डाउनलोड करें।

UPSSSC Assistant Accountant & Auditor Final Result 2026 OUT: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सहायक लेखाकार एवं लेखा परीक्षक मुख्य परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। आयोग ने कुल 1828 पदों के सापेक्ष 1643 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया है। चयनित अभ्यर्थियों में अलग-अलग विभागों के सहायक लेखाकार और लेखा परीक्षक पद शामिल हैं। आयोग ने चयनित अभ्यर्थियों की विभागवार और पदवार सूची PDF में जारी की है। जारी PDF में आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय, उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न विभागों के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर और कैटेगरी वाइज  कटऑफ दी गई है। अभ्यर्थी PDF में अपना रोल नंबर चेक कर चयन की स्थिति देख सकते हैं।

1828 पदों का पूरा विवरण क्या है?

आयोग के अनुसार, आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षा निदेशालय, उत्तर प्रदेश में सहायक लेखाकार के 668 पद सामान्य चयन के तहत थे। इनमें अनारक्षित के 387, अनुसूचित जाति के 88, अनुसूचित जनजाति के 10, अन्य पिछड़ा वर्ग के 117 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 66 पद शामिल थे।

इसके अलावा सहायक लेखाकार के 950 पद विशेष चयन के तहत थे। इनमें अनुसूचित जाति के 399, अनुसूचित जनजाति के 38 और अन्य पिछड़ा वर्ग के 513 पद शामिल थे। इन पदों पर कुल 866 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।

वहीं, सहायक लेखा परीक्षक के 209 पद और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में सहायक लेखाकार के 1 पद के लिए भी चयन किया गया है।

कितने अभ्यर्थियों का चयन हुआ?

आयोग ने कुल 1828 पदों के मुकाबले 1643 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया है। इसके अलावा आयोग ने 68 अभ्यर्थियों को औपबंधिक रूप से अंतिम चयन परिणाम में शामिल किया है। इन अभ्यर्थियों का अंतिम चयन संबंधित प्रमाण-पत्रों की जांच के बाद विभागीय निर्णय के अधीन रहेगा।

UP Assistant Accountant & Auditor Final Result 2026 PDF Link

UPSSSC Assistant Accountant Cut-Off 2026

आयोग की कटऑफ सूची के अनुसार सहायक लेखाकार (सामान्य चयन) में अंतिम चयनित अभ्यर्थियों के प्राप्तांक इस प्रकार हैं:

कैटेगरी
कटऑफ अंक
अनारक्षित
54.75
अनुसूचित जाति
अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं
अनुसूचित जनजाति
अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं
अन्य पिछड़ा वर्ग
45.25
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग
52.00

क्षैतिज आरक्षण (Horizontal Reservation) में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित श्रेणी की कटऑफ 17.75, महिला श्रेणी की 39.50 और सैन्य/भूतपूर्व सैनिक श्रेणी की 45.75 अंक रही।

सहायक लेखाकार विशेष चयन की कटऑफ

सहायक लेखाकार विशेष चयन (Assistant Accountant Special Selection) में अनारक्षित और EWS के लिए पद विज्ञापित नहीं थे। अनुसूचित जाति की कटऑफ 8.00 अंक, अनुसूचित जनजाति की 20.25 अंक और अन्य पिछड़ा वर्ग की 47.25 अंक रही। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित श्रेणी में कटऑफ 29.75 अंक रही।

सहायक लेखा परीक्षक की कटऑफ

सहायक लेखा परीक्षक (Assistant Auditor) पद के लिए अंतिम चयनित अभ्यर्थियों की कटऑफ में अनारक्षित 61.25 अंक, अनुसूचित जाति 52.00 अंक, अनुसूचित जनजाति 41.50 अंक, अन्य पिछड़ा वर्ग 58.75 अंक और EWS 58.25 अंक रहा। क्षैतिज आरक्षण में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित की कटऑफ 35.75, दिव्यांगजन की 33.50, महिला की 55.75 और सैन्य/भूतपूर्व सैनिक की 29.00 अंक रही।

अस्थायी रूप से 68 अभ्यर्थियों का चयन 

आयोग ने कहा है कि अंतिम चयन परिणामों में 68 उम्मीदवारों को अस्थायी रूप से शामिल किया गया है।इनका अंतिम चयन उनके द्वारा प्रस्तुत प्रमाण-पत्रों की जांच के बाद आयोग या संबंधित विभाग के निर्णय के अधीन रहेगा।

कैसे डाउनलोड करें UP Assistant Accountant & Auditor Final Result 2026?

उम्मीदवार UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। फिर होम पेज पर Notice Board सेक्शन में विज्ञापन संख्या-03-परीक्षा/2024, सहायक लेखाकार व लेखा परीक्षक मुख्य परीक्षा-(प्रा०अ०प०-2023)/03 का अंतिम चयन परिणाम लिंक पर क्लिक करें। रिजल्ट की पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी। इसे डाउनलोड करें और Ctrl + F के जरिए रोल नंबर सर्च करें।

Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।