UPSSSC JE Recruitment 2026: यूपी जूनियर इंजीनियर भर्ती नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन करें

UPSSSC JE Recruitment 2026: यूपी जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न पदों पर 1156 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से आवेदन कर सकते हैं। 

Nov 3, 2026, 11:50 IST

UPSSSC JE Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। विज्ञापन संख्या 24 परीक्षा 2026 के तहत विभिन्न विभागों के अंतर्गत 1156 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। UPSSSC की ओर से ऑफिशियल नोटिफिकेशन 12 अक्टूबर को जारी किया गया था। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 3 नवंबर से शुरू किए जा रहे हैं। 

इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 25 नवंबर तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों के लिए फॉर्म में करेक्शन की अंतिम तिथि 2 दिसंबर, 2026 तय की गई है। 

UPSSSC JE Recruitment 2026 Notification PDF

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ ने जूनियर इंजीनियर (यांत्रिक/मैकेनिकल) और इसके समकक्ष कुल 1156 पदों पर भर्ती के लिए योग्य भारतीय नागरिकों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। यह भर्ती विज्ञापन संख्या-24-परीक्षा/2026 के तहत की जा रही है। आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता सहित अन्य डिटेल्स उम्मीदवार नीचे दिए नोटिफिकेशन में देख सकते हैं। 

Related Stories

यूपी जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 

UPSSSC JE Recruitment 2026: हाइलाइट्स 

यूपी जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 नोटिफिकेशन 12 अक्टूबर को जारी किया गया था। आयोग की ओर से आवेदन प्रक्रिया 3 नवंबर से शुरू की जा रही है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार अन्य हाइलाइट्स के लिए नीचे दिए टेबल को देख सकते हैं:

भर्ती प्राधिकरण 
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
पद का नाम 
जूनियर इंजीनियर (यांत्रिक/मैकेनिकल)
विज्ञापन संख्या 
24-परीक्षा/2026
नोटिफिकेशन 
12 अक्टूबर, 2026
रजिस्ट्रेशन 
3 नवंबर से 25 नवंबर, 2026
ऑफिशियल वेबसाइट 
upsssc.gov.in 

UPSSSC JE Application Form 2026

इस भर्ती के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसलिए, उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करें। 

UPSSSC JE Education Qualification 

उम्मीदवार पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता नीचे दिए टेबल में देख सकते हैं:

पोस्ट का नाम 
शैक्षणिक योग्यता 
तकनीकी सहायक 
  • प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश से यांत्रिकी अभियन्त्रण में 3 वर्ष का डिप्लोमा या किसी संस्था से सरकार द्वारा उसके समकक्ष घोषित यांत्रिकी अभियन्त्रण में डिप्लोमा।
  • प्रादेशिक सेना में न्यूनतम दो वर्ष की अवधि तक सेवा की हो,या 
  • राष्ट्रीय कैडेट कोर का 'बी' प्रमाण-पत्र प्राप्त किया हो । 
अनुदेशक मशीन 
  • माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश की इण्टरमीडिएट परीक्षा या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई परीक्षा अवश्य उत्तीर्ण की हो। किसी सरकारी संस्था या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्तकिसी संस्था से यांत्रिक
  • व्यवसाय में 3 वर्ष का डिप्लोमा होना आवश्यक है।
  • राष्ट्रीय कैडेट कोर का 'बी' प्रमाण-पत्र प्राप्त किया हो।
सहायक भंडारपाल 
  • सहायक भंडारपाल के पद पर सीधी भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक से ऑटोमोबाइल मकैनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना आवश्यक है। 
मैकेनिक 
  • किसी मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक से ऑटोमोबाइल अथवा मकैनिकल इंजीनियरिंग (ऑटोमोबाइल) में 03 वर्ष का डिप्लोमा होना आवश्यक है। 
  • ऐसे उम्मीदवारों को सीधी भर्ती में के मामले में अधिमान दिया जाएगा जिनके पास भारी वाहन का ड्राइविंग लाइसेंस हो।
अवर अभियंता 
  • किसी संस्था या भारत में विधि द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय द्वारा यांत्रिक अभियन्त्रण में
  • दिया गया डिप्लोमा,या
  • प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा यांत्रिक अभियन्त्रण में दिया गया डिप्लोमा, या
  • अखिल भारतीय प्राविधिक शिक्षा परिषद् द्वारा यांत्रिक अभियन्त्रण में दिया गया राष्ट्रीय प्रमाण-पत्र।
सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी 
  • सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी (प्राविधिक) के पद पर सीधी भर्ती के लिए आवश्यक है कि अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्था से यांत्रिक अभियांत्रिकी में डिप्लोमा हो । 
अवर अभियंता 
  • माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की हाईस्कूल परीक्षा या सरकारद्वारा मान्यता प्राप्त उसके समकक्ष कोई परीक्षा अवश्य उत्तीर्ण किया हो ।
  • प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश से याँत्रिक अभियांत्रिकी में तीन वर्षीय डिप्लोमा या
  • सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त उसके समकक्ष कोई अर्हता होनी आवश्यक है।

आयु सीमा 

न्यूनतम - 18 वर्ष (पदों के अनुसार)

अधिकतम 40 वर्ष 

Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।