UPSSSC Junior Analyst Food Final Result 2026 Out: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में कनिष्ठ विश्लेषक (खाद्य) भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 417 पदों पर नियुक्ति होनी थी, जिनमें से 414 पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। आयोग ने सेलेक्ट उम्मीदवारों का रोल नंबर और कैटेगरी वाइज़ कटऑफ की जानकारी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है।
417 पदों के लिए हुई थी भर्ती परीक्षा
UPSSSC ने विज्ञापन संख्या 04-परीक्षा/2024 के तहत कनिष्ठ विश्लेषक (खाद्य) के पदों पर भर्ती निकाली थी। इसके लिए मुख्य लिखित परीक्षा 16 फरवरी 2025 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों की पात्रता और डॉक्यूमेंट्स की जांच की गई। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद आयोग ने 417 विज्ञापित पदों के सापेक्ष 414 उम्मीदवारों के फाइनल लिस्ट को मंजूरी दी है।
Related Stories
किस वर्ग के कितने अभ्यर्थियों का हुआ चयन?
आयोग की ओर से जारी चयन परिणाम के अनुसार कुल 414 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों का श्रेणीवार विवरण इस प्रकार है।
अनारक्षित वर्ग: 168 अभ्यर्थी
अनुसूचित जाति (SC): 87 अभ्यर्थी
अनुसूचित जनजाति (ST): 4 अभ्यर्थी
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 114 अभ्यर्थी
EWS: 41 अभ्यर्थी
आयोग ने चयन प्रक्रिया में क्षैतिज आरक्षण के नियमों का भी पालन किया है। अनुसूचित जनजाति के सात विज्ञापित पदों में से चार पर ही चयन हो सका। बाकी तीन पदों को संबंधित विभाग को भेजा जाएगा।
18 अभ्यर्थियों का सेलेक्शन औपबंधिक
जारी परिणाम में 18 अभ्यर्थियों को औपबंधिक (Provisional) रूप से शामिल किया गया है। इनका अंतिम चयन आयोग या संबंधित विभाग के फैसले पर निर्भर करेगा। इसके अलावा भर्ती का परिणाम इस मामले से जुड़ी विभिन्न न्यायालयों में लंबित याचिकाओं पर आने वाले फैसलों के अधीन रहेगा।
UPSSSC Junior Analyst Food Final Result 2026 |
ऑफिसियल लिंक |
कहां देखें चयनित अभ्यर्थियों की लिस्ट और कटऑफ?
कनिष्ठ विश्लेषक (खाद्य) भर्ती में शामिल अभ्यर्थी UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। आयोग ने चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर और कैटेगरीवाइज़ कटऑफ जारी हो गई है। इस भर्ती के जरिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को नए कनिष्ठ विश्लेषक मिलेंगे।
