उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जूनियर असिस्टेंट टाइपिंग टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड 3 नवंबर 2026 को जारी कर दिए हैं। मुख्य परीक्षा में पास 46,282 अभ्यर्थी अब अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको लॉगिन डिटेल्स दर्ज करनी होंगी।
जूनियर असिस्टेंट टाइपिंग टेस्ट 13 से 26 नवंबर 2026 तक एक्सीलेंस इन्फोटेक, लखनऊ में आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उस पर दी गई परीक्षा तिथि, शिफ्ट, रिपोर्टिंग का समय व केंद्र को देख लें। आपको बता दें कि परीक्षा में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो आईडी भी अनिवार्य है।
UPSSSC Junior Assistant Admit Card 2026 Download Link
UPSSSC जूनियर असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2026 का डाउनलोड लिंक एक्टिव हो गया है! उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की इस टाइपिंग परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए सभी अभ्यर्थी अब अपना हॉल टिकट आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।
Related Stories
UPSSSC जूनियर असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2026 - हाइलाइट्स
अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश जूनियर असिस्टेंट कौशल परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी यहां नीचे देख सकते हैं।
-
आयोग का नाम: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
पद का नाम: कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant)
विज्ञापन संख्या: 12-परीक्षा/2024
मुख्य परीक्षा तिथि: 1 फरवरी 2026
मुख्य परीक्षा रिजल्: 15 सितंबर 2026
टाइपिंग टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट्स: 46,282
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि: 3 नवंबर 2026
टाइपिंग टेस्ट की तिथियां: 13 से 26 नवंबर 2026
परीक्षा केंद्र: एक्सीलेंस इन्फोटेक, लखनऊ
आधिकारिक वेबसाइट: upsssc.gov.in
UP Junior Assistant Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
कैंडिडेट्स नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपना प्रवेश पत्र आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
-
UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर Important Announcement सेक्शन में जाएं, वहां विज्ञापन संख्या-12-परीक्षा/2024, कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2023)/12 की टंकण परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने हेतु यहां क्लिक करें, पर क्लिक करें।
-
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और पोर्टल द्वारा मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें।
-
अपना एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
-
इसमें जानकारी चेक करें और डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।
