UPSSSC Lower PCS Mains Exam 2026: यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा सेंटर लिस्ट

UPSSSC Lower PCS Mains Exam 2026: यूपीएसएसएससी की ओर से लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा 2026 का आयोजन 23 अगस्त को होने जा रहा है। उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्रों की लिस्ट आगे लेख में देख सकते हैं। 

Aug 20, 2026, 11:24 IST
UPSSSC Lower PCS Mains Exam 2026: यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा सेंटर लिस्ट
UPSSSC Lower PCS Mains Exam 2026: यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा सेंटर लिस्ट

UPSSSC Lower PCS Mains Exam 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा 2026 का आयोजन 23 अगस्त को करने जा रहा है। 14 अगस्त को आयोग ने परीक्षा सिटी स्लिप जारी की थी। वहीं, एडमिट कार्ड 19 अगस्त को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक हॉल टिकट डाउनलोड नहीं किए हैं, वे वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। 

संबंधित भर्ती अभियान का उद्देश्य यूपीएसएसएससी लोअर पीसी मुख्य परीक्षा 2026 के कुल 2,587 पदों को भरना है। जिसमें पीईटी स्कोर के आधार पर 1,00,492 उम्मीदवार सिलेक्ट किए गए हैं। 

UPSSSC Lower PCS Mains Exam 2026: हाइलाइट्स 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा 2026 का आयोजन 23 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा तिथियों से जुडे़ अन्य महत्वपूर्ण विवरण नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं। 

परीक्षा 
यूपी लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा 2026
भर्ती आयोग 
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) 
पदों की संख्या 
2,587
पीईटी के आधार पर सिलेक्ट उम्मीदवार 
1,00,492 
परीक्षा तिथि 
23 अगस्त, 2026 
एडमिट कार्ड तिथि
19 अगस्त, 2026 
परीक्षा का समय 
सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक 
परीक्षा अवधि
2 घंटे 
ऑफिशियल वेबसाइट
upsssc.gov.in 

UPSSSC Lower PCS Mains Exam 2026: परीक्षा केंद्र 

यूपीएसएसएससी की ओर से परीक्षा के लिए जिले में कुल 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 9 हजार से अधिक उम्मीदवार शामिल होंगे परीक्षा का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। 

उत्तर प्रदेश राज्य की सबसे महत्वपूर्ण परीक्षा के लिए मेरठ समेत 12 जिलों में परीक्षा का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें गाजियाबाद, अलीगढ़, आजमगढ़, अंबेडकर नगर, बस्ती, गाजियाबाद, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ और शाहजहांपुर जैसे जिले शामिल हैं। परीक्षा मेरठ समेत 12 जिलों में कुल 229 परीक्षा केंद्र पर आयोजित की जाएगी। मेरठ में 20 व गाजियाबाद में 17 परीक्षा केंद्र शामिल। सबसे कम सात परीक्षा केंद्र बांदा में बनाए गए हैं। 

UPSSSC Lower PCS Exam Pattern 2026: परीक्षा पैटर्न 

यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस परीक्षा 2026 का एग्जाम पैटर्न निम्नलिखित है। 

विषय प्रश्न अंक
भारत का इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन 5 5
भारतीय राजनीति और संविधान 10 10
भारत और विश्व का भूगोल 5 5
भारतीय अर्थव्यवस्था और सामाजिक विकास 10 10
सामान्य विज्ञान 5 5
पर्यावरण, पारिस्थितिकी और आपदा प्रबंधन 10 10
राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व के समसामयिक मामले 5 5
सामान्य बुद्धि परीक्षण 5 5
प्रारंभिक गणित 5 5
सामान्य हिंदी 5 5
कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी 15 15
उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य जानकारी 20 20
कुल 100 100

यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा 2026 के परीक्षा केंद्रों की जानकारी उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड पर दी गई है। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र का नाम, पता, रिपोर्टिंग समय और अन्य निर्देशों के लिए अपना एडमिट कार्ड ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है।

Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates