Live Blog has been ended.

UPTET Result 2026 LIVE: यूपी टीईटी रिजल्ट कब आएगा?, कहां और कैसे डाउनलोड करें Scorecard PDF

UPTET Result 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर UPTET Result 2026 जारी करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड की मदद से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को पास होने के लिए 90 अंक (60%) हासिल करना जरूरी है। UPTET 2026 Scorecard से जुड़ी सभी नई जानकारी के लिए इस पेज पर अपडेट चेक करते रहें।

Jul 31, 2026, 10:51 IST
यूपीटेट रिजल्ट 2026 डाउनलोड लिंक जल्द एक्टिव किया जाएगा।
यूपीटेट रिजल्ट 2026 डाउनलोड लिंक जल्द एक्टिव किया जाएगा।

HIGHLIGHTS

  • उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) आज, 31 जुलाई 2026 को UPTET Result 2026 आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी कर सकता है।
  • सामान्य (General) वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 90 अंक (60%) प्राप्त करने होंगे, जबकि OBC, SC, ST और PwD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 82 अंक (55%) हासिल करना आवश्यक है।
  • UPTET Certificate अब स्थायी (लाइफटाइम) रूप से मान्य है, इसलिए एक बार परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को इसे दोबारा देने की आवश्यकता नहीं है।

UPTET Result 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) आज 31 जुलाई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर UPTET रिजल्ट 2026 जारी कर सकता है। परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवार अपने लॉगिन डिटेल्स की मदद से ऑनलाइन स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, आयोग की ओर से रिजल्ट जारी करने के समय की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है।

यहां देखें: UPTET Result 2026 लेटेस्ट अपडेट

UPTET Result 2026 कब आएगा?

UPTET 2026 का परिणाम आज जारी होने की संभावना जताई जा रही है। रिजल्ट जारी होते ही अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन कर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे। स्कोरकार्ड में प्राप्त अंक, क्वालिफाइंग स्टेटस और अन्य जरूरी जानकारी उपलब्ध होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे केवल ऑफिशियल साइट से ही अपना परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसकी एक प्रिंट कॉपी ले कर रख लें।

UPTET 2026 में पास होने के लिए कितने अंक जरूरी हैं?

UPTET 2026 की परीक्षा कुल 150 अंकों की आयोजित की गई थी। इसमें सामान्य वर्ग (GEN) के उम्मीदवारों के लिए 90 अंक (60%) न्यूनतम योग्यता अंक निर्धारित हैं। वहीं OBC, SC, ST, EWS और PwD कैटेगरी के अभ्यर्थियों को परीक्षा पास करने के लिए 82.5 अंक (55%) प्राप्त करना आवश्यक है। निर्धारित कटऑफ हासिल करने वाले उम्मीदवारों को ही सफल घोषित किया जाएगा।

UPTET स्कोरकार्ड ऐसे करें डाउनलोड

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले upessc.up.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर UPTET Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  • रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करें।

  • लॉगिन करते ही स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

UPTET प्रमाणपत्र की वैधता और आगे क्या होगा?

UPTET परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को पात्रता प्रमाणपत्र (Eligibility Certificate) जारी किया जाएगा। इस सर्टिफिकेट की वैधता अब आजीवन (Lifetime) है, यानी एक बार परीक्षा पास करने के बाद दोबारा UPTET देने की आवश्यकता नहीं होगी। हालांकि, सरकारी शिक्षक भर्ती में आवेदन करते समय संबंधित भर्ती की अन्य पात्रता शर्तों और नियमों को पूरा करना अनिवार्य रहेगा। यदि कोई अभ्यर्थी इस बार पास नहीं हो पाता है, तो वह अगली UPTET परीक्षा में दोबारा शामिल हो सकता है।

LIVE UPDATES
  • Jul 31, 2026, 10:51 IST

    UPTET 2026 Result Date LIVE: स्कोरकार्ड आने में देरी क्यों?

    उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 में शामिल लाखों अभ्यर्थी अपने स्कोरकार्ड का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, आयोग ने अभी तक रिजल्ट जारी करने की आधिकारिक डेट घोषित नहीं की है। परिणाम में देरी की मुख्य वजह प्रोविजनल आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा, फाइनल आंसर की तैयार करना और बड़ी संख्या में OMR शीट्स का मूल्यांकन बताया जा रहा है। फाइनल आंसर की जारी होने के बाद ही स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

  • Jul 31, 2026, 10:05 IST

    UPTET 2026 पास करने के लिए न्यूनतम कितने अंक चाहिए?

    UPTET 2026 में पास होने के लिए उम्मीदवारों को तय न्यूनतम अंक प्राप्त करने होंगे। कैटेगरी के अनुसार क्वालिफाइंग अंक इस प्रकार हैं—

    • सामान्य (General) वर्ग: 150 में से 90 अंक (60%)

    • OBC, SC और ST वर्ग: 150 में से 82.5 अंक (55%)

  • Jul 31, 2026, 09:14 IST

    UPTET Result 2026 Live: स्कोरकार्ड में क्या उल्लिखित होगा?

    UPTET Result 2026 Live: स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि, श्रेणी, परीक्षा का स्तर (प्राइमरी/अपर प्राइमरी), प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, कुल अंक, क्वालिफाइंग स्टेटस (Qualified/Not Qualified) और अन्य महत्वपूर्ण विवरण दर्ज होंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे स्कोरकार्ड में दर्ज सभी जानकारियों का ध्यानपूर्वक मिलान करें। यदि किसी प्रकार की गलती दिखाई दे, तो तुरंत संबंधित प्राधिकरण से संपर्क करें।

  • Jul 31, 2026, 08:49 IST

    UPTET Result: सर्टिफिकेट मिलने के बाद क्या करें?

    UPTET सर्टिफिकेट प्राप्त करने के बाद उम्मीदवार सबसे पहले अपने सभी विवरणों को सही से चेक करें। यदि नाम, जन्मतिथि, रोल नंबर या अन्य जानकारी में कोई गलती हो तो संबंधित प्राधिकरण से संपर्क कर उसे जल्द से जल्द ठीक कराएं। इसके बाद सर्टिफिकेट की डिजिटल और प्रिंट कॉपी निकाल कर रख लें, क्योंकि इसका उपयोग उत्तर प्रदेश में निकलने वाली टीचर भर्तियों में आवेदन के समय किया जाएगा। ध्यान रखें कि UPTET सर्टिफिकेट केवल पात्रता का प्रमाण है, इससे सीधे नौकरी नहीं मिलती। शिक्षक बनने के लिए उम्मीदवारों को संबंधित भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करना होगा और चयन के सभी चरण सफलतापूर्वक पूरे करने होंगे।

  • Jul 31, 2026, 08:12 IST

    UPTET Result 2026 Link @upessc.up.gov.in: ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड

    UPTET परिणाम 2026 जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

    स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
    स्टेप 2: होमपेज पर Notice Board में दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
    स्टेप 3:  "UPTET Result 2026 Scorecard Download" लिंक को चुनें।
    स्टेप 4: अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
    स्टेप 5: स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें और Submit पर क्लिक करें।
    स्टेप 6: आपका UPTET Scorecard स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लेकर रखें।

  • Jul 31, 2026, 08:03 IST

    यूपीटीईटी रिजल्ट 2026 कब आएगा?

    UPTET Result 2026 के आज, 31 जुलाई 2026 को जारी होने की संभावना है। हालांकि, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने अभी तक रिजल्ट जारी करने का आधिकारिक समय घोषित नहीं किया है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिजल्ट कभी भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जा सकता है।

  • Jul 30, 2026, 17:05 IST

    UPTET Result: यूपीटीईटी सर्टिफिकेट कितने दिनों में मिलता है?

    यूपी टीईटी परिणाम 2026 घोषित होने के बाद पास उम्मीदवारों को पात्रता प्रमाण पत्र (Eligibility Certificate) जारी किया जाता है। आमतौर पर रिजल्ट जारी होने के कुछ सप्ताह के भीतर (30 दिन) सर्टिफिकेट उपलब्ध कराया जाता है। सर्टिफिकेट वितरण की तिथि और प्रक्रिया की आधिकारिक सूचना UPESSC अलग से जारी करता है।

    ध्यान दें कि UPTET सर्टिफिकेट अब आजीवन (Lifetime) वैध है। यानी एक बार परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवार को केवल सर्टिफिकेट की वैधता समाप्त होने के कारण दोबारा UPTET देने की आवश्यकता नहीं होती।

  • Jul 30, 2026, 15:51 IST

    UPTET Result Kab Aayega?

    UPTET का रिजल्ट आज, 30 जुलाई 2026 को जारी होने की संभावना है। हालांकि, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने अभी तक रिजल्ट जारी करने का आधिकारिक समय घोषित नहीं किया है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्कोरकार्ड 30 या 31 जुलाई तक जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार upessc.up.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और जन्मतिथि की मदद से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

  • Jul 30, 2026, 15:42 IST

    रिजल्ट आने पर यहां देखें UPTET स्कोरकार्ड

    यूपीटेट रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को यूपीटीईटी रिजल्ट लिंक पर क्लिक कर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड दर्ज करना होगा। लॉग इन करने के बाद स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करें।

  • Jul 30, 2026, 14:27 IST

    UPTET Result 2026 LIVE: परीक्षा में 44 फर्जी अभ्यर्थी पकड़े गए

    UPTET 2026 परीक्षा के दौरान AI-आधारित निगरानी प्रणाली की मदद से 44 फर्जी अभ्यर्थियों (Impersonators) की पहचान की गई। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) के अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए AI तकनीक का उपयोग किया गया था।

  • Jul 30, 2026, 12:57 IST

    UPTET Result 2026 LIVE: परीक्षा में कितने उम्मीदवार शामिल हुए?

    UPTET 2026 परीक्षा में कुल 19,94,661 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 17,70,714 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि परीक्षा में 88.77% उपस्थिति दर्ज की गई। यह परीक्षा प्रदेश के 60 जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

  • Jul 30, 2026, 12:45 IST

    UPTET Result 2026 LIVE: यूपीटेट रिजल्ट के बारे में

    UPTET 2026 का रिजल्ट अभी घोषित नहीं हुआ है। परीक्षा देने वाले छात्र UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर अपडेट चेक कर सकते हैं। यह परीक्षा 2 से 4 जुलाई के बीच राज्य के 60 जिलों में आयोजित हुई थी, जिसमें लगभग 17.70 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। प्रोविजनल आंसर की 9 जुलाई को आ चुकी है और आपत्तियां भेजने की अंतिम तारीख 14 जुलाई थी।

  • Jul 30, 2026, 12:37 IST

    UPTET Result Update: OMR शीट स्कैनिंग पूरी, अब रिजल्ट का इंतजार

    UPTET 2026 परीक्षा की OMR शीटों की स्कैनिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) अंतिम मूल्यांकन और रिजल्ट तैयार करने का काम कर रहा है। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद परिणाम आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी किया जाएगा, जहां उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

  • Jul 30, 2026, 12:17 IST

    UPTET पात्रता प्रमाणपत्र 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज

    यूपीटीईटी 2026 का पात्रता प्रमाणपत्र प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:

    • आवेदन पत्र, एडमिट कार्ड या परीक्षा परिणाम की प्रति (कॉपी)

    • मूल फोटो पहचान पत्र (जैसे- आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस)

    • जाति प्रमाण पत्र

    • विशेष आरक्षण प्रमाण पत्र

  • Jul 30, 2026, 11:41 IST

    UPTET 2026 के स्कोरकार्ड में दी गई जानकारी

    UPTET 2026 के स्कोरकार्ड में दी गई जानकारी यहां देख सकते हैं:

    • उम्मीदवार का नाम

    • रजिस्ट्रेशन नंबर

    • रोल नंबर

    • जन्म तिथि

    • लिंग

    • पिता का नाम

    • क्वालिफ़ाइंग मार्क्स

    • कैटेगरी

    • कुल मार्क्स

    • विषय-वार मिले मार्क्स

  • Jul 30, 2026, 11:21 IST

    UPTET 2026 का रिजल्ट कौन जारी करेगा?

    UPTET 2026 का रिजल्ट उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) जारी करेगा। आयोग परिणाम को अपनी आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर ऑनलाइन अपलोड करेगा।

  • Jul 30, 2026, 10:55 IST

    UPTET Result 2026 Sarkari Result: सर्टिफिकेट खो जाने पर क्या करें?

    अगर किसी अभ्यर्थी का यूपीटेट सर्टिफिकेट खो जाता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले नजदीकी पुलिस स्टेशन में एफआईआर (FIR) दर्ज कराएं। इसके बाद संबंधित DIET (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान) या परीक्षा प्राधिकरण के निर्देशानुसार डुप्लीकेट सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करें। आवेदन के साथ एफआईआर की प्रति, पहचान पत्र, आवश्यक दस्तावेज और निर्धारित शुल्क (यदि लागू हो) जमा करना होगा। आवेदन की जांच के बाद डुप्लीकेट सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। 

  • Jul 30, 2026, 10:23 IST

    UPTET 2026 Result: क्या यूपीटेट में नेगेटिव मार्किंग है?

    नहीं, यूपीटेट परीक्षा 2026 में कोई नेगेटिव मार्किंग लागू नहीं है।

  • Jul 30, 2026, 08:30 IST

    UPTET Result 2026 Today: कैटेगरी वाइज मिनिमम मार्क्स और प्रतिशत

    यूपीटेट 2026 परीक्षा के लिए कैटेगरी के अनुसार न्यूनतम अंक और प्रतिशत नीचे दी तालिका में देख सकते हैं:

    श्रेणी (Category)

    न्यूनतम प्रतिशत

    न्यूनतम अंक

    सामान्य (General)

    60%

    90 अंक

    अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)

    55%

    82.5 अंक

    अनुसूचित जाति (SC)

    55%

    82.5 अंक

    अनुसूचित जनजाति (ST)

    55%

    82.5 अंक

    आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)

    55%

    82.5 अंक

    दिव्यांग (PwD)

    55%

    82.5 अंक

    पूर्व सैनिक (Ex-Servicemen)

    55%

    82.5 अंक

    स्वतंत्रता सेनानी आश्रित

    55%

    82.5 अंक

  • Jul 30, 2026, 08:27 IST

    UPTET Result 2026 OUT Today: आज जारी हो सकता है यूपीटेट स्कोरकार्ड

    उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) आज 30 जुलाई को आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर UPTET 2026 का रिजल्ट जारी कर सकता है। परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड की मदद से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इस पेज पर आपको UPTET Result 2026 का डायरेक्ट लिंक और सभी लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले मिलेंगे।

  • Jul 29, 2026, 19:10 IST

    UP TET परीक्षा 2026 कब आयोजित की गई थी?

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने UPTET 2026 का आयोजन 2 से 4 जुलाई 2026 तक प्रदेश के 75 जिलों में किया था। इस परीक्षा में लाखों अभ्यर्थियों ने भाग लिया था।

  • Jul 29, 2026, 19:08 IST

    UPTET official website: आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है?

    UPTET 2026 की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इसी वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

  • Jul 29, 2026, 19:04 IST

    UPTET Certificate 2026: सर्टिफिकेट कब मिलेगा?

    UPTET 2026 का रिजल्ट घोषित होने के बाद सफल उम्मीदवारों को कुछ सप्ताह के भीतर यूपीटेट पात्रता प्रमाण पत्र (Certificate) जारी किया जाएगा। सर्टिफिकेट जारी होने की तिथि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) अलग से घोषित करेगा। इसके बाद उम्मीदवार अपने संबंधित DIET (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान) से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकेंगे। UPTET सर्टिफिकेट आजीवन (Lifetime) मान्य होता है, इसलिए इसे भविष्य की शिक्षक भर्तियों में उपयोग किया जा सकता है।

  • Jul 29, 2026, 17:13 IST

    UPTET Scorecard 2026 Live: कहां और चेक देखें स्कोर?

    यूपीटेट 2026 का स्कोरकार्ड जारी होने के बाद परीक्षार्थाी उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना स्कोर देख सकेंगे। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। लॉगिन करने के बाद उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए उसका प्रिंट भी ले सकते हैं। स्कोरकार्ड में प्राप्त अंक, क्वालिफाइंग स्टेटस और अन्य जरूरी जानकारी उपलब्ध होगी।

  • Jul 29, 2026, 15:47 IST

    UPTET 2026 Result Kaise Check Kare?

    UPTET 2026 का रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

    1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।

    2. होमपेज पर UPTET Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

    3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें।

    4. Submit बटन पर क्लिक करें।

    5. स्क्रीन पर आपका UPTET 2026 Scorecard दिखाई देगा।

    6.  स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।

  • Jul 29, 2026, 14:26 IST

    UPTET 2026 Result Date LIVE: क्या इस दिन जारी होगा रिजल्ट?

    उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का रिजल्ट अभी जारी नहीं हुआ है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने परिणाम की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 30 जुलाई 2026 (गुरुवार) या 31 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को रिजल्ट जारी होने की संभावना जताई जा रही है। रिजल्ट केवल आधिकारिक पोर्टल पर ही अपलोड किया जाएगा। 

  • Jul 29, 2026, 13:32 IST

    UPTET Result 2026 Live: क्या रिजल्ट जारी हो गया है?

    नहीं, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने अभी तक UPTET 2026 का रिजल्ट आधिकारिक तौर पर जारी नहीं किया है। आयोग ने रिजल्ट की तारीख और समय की भी घोषणा नहीं की है। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार परिणाम जल्द ही जारी होने की संभावना है।

  • Jul 29, 2026, 12:32 IST

    UPTET ka Result Kab tak Aayega?

    UPTET 2026 का रिजल्ट जल्द जारी होने की उम्मीद है। फिलहाल उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिजल्ट जुलाई 30 या 31 में जारी किया जा सकता है।

  • Jul 29, 2026, 11:10 IST

    UPTET Answer Key: प्रोविजनल आंसर की कब जारी की गई?

    UPESSC ने UPTET 2026 की प्रोविजनल आंसर की 8 जुलाई 2026 को जारी कर दी थी। उम्मीदवारों को 14 जुलाई 2026 रात 12 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया। इस परीक्षा के लिए कुल पंजीकृत 19.94 लाख अभ्यर्थियों में से 17.70 लाख (88.77%) शामिल हुए थे।

  • Jul 29, 2026, 10:46 IST

    UPTET Result 2026 Link कब और कितने बजे होगा एक्टिव?

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने अभी तक UPTET रिजल्ट 2026 जारी करने का आधिकारिक समय घोषित नहीं किया है। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिजल्ट जल्द जारी होने की संभावना है। रिजल्ट लिंक एक्टिव होते ही उम्मीदवार upessc.up.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। 

  • Jul 29, 2026, 09:44 IST

    UPTET Login Details भूल गए? ऐसे करें Registration Number Recover

    अगर कोई उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर या पासवर्ड भूल गए हैं, तो वे इसे ऑफिशियल UPTET पोर्टल से आसानी से वापस पा सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवार को अपनी बेसिक जानकारी दर्ज करनी होगी। जानकारी सत्यापित होने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर या OTP मोबाइल नंबर और ईमेल पर भेज दिया जाएगा।

    • UPTET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

    • "Forgot Application/Registration" या "Forgot Password" लिंक पर क्लिक करें।

    • अपना नाम, माता/पिता का नाम, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करें।

    • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल पर OTP और रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त करें।

    • नई जानकारी की मदद से लॉगिन करें और अपना UPTET रिजल्ट डाउनलोड करें।

  • Jul 29, 2026, 09:10 IST

    UPTET 2026: अपर प्राइमरी परीक्षा में 87.25 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल

    UPTET 2026 के अपर प्राइमरी (कक्षा 6 से 8) स्तर की परीक्षा में कुल 12,11,459 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 10,57,055 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इस तरह परीक्षा में 87.25% उपस्थिति दर्ज की गई। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की गई।

  • Jul 29, 2026, 08:30 IST

    UPTET Result Live: OBC कैटेगरी के अभ्यर्थी को पास होने के लिए कितने फीसदी अंक चाहिए?

    UPTET 2026 में OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग) के उम्मीदवारों को परीक्षा पास करने के लिए कम से कम 55% अंक प्राप्त करने होंगे। यानी 150 अंकों की परीक्षा में 82 या उससे अधिक अंक हासिल करने पर उम्मीदवार UPTET के लिए सफल माने जाएंगे। 

  • Jul 28, 2026, 19:35 IST

    UPTET Result 2026: रिजल्ट पर लेटेस्ट अपडेट्स

    UPTET 2026 परीक्षा के बाद आयोग उत्तर पुस्तिकाओं को चेक कर रहा है। रिजल्ट जल्द जारी होने की उम्मीद है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

  • Jul 28, 2026, 19:33 IST

    UPTET Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए लॉगिन डिटेल्स

    UPTET परिणाम 2026 जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें नीचे दी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।

    • रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर
    • जन्म तिथि (Date of Birth)/पासवर्ड
  • Jul 28, 2026, 19:31 IST

    UPTET Result 2026: रिजल्ट कहां और कैसे डाउनलोड करें?

    UPTET Result 2026 केवल उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट इसी आधिकारिक पोर्टल पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग ने रिजल्ट देखने या डाउनलोड करने के लिए कोई अन्य वेबसाइट या माध्यम उपलब्ध नहीं कराया है। इसलिए अभ्यर्थियों को केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करना चाहिए।

  • Jul 28, 2026, 17:16 IST

    UPTET Result 2026: आधिकारिक पोर्टल इमेज

  • Jul 28, 2026, 17:13 IST

    UPTET Result 2026 LIVE: क्या रिजल्ट के साथ जारी होगी फाइनल आंसर की?

    उम्मीद है कि UPTET 2026 का रिजल्ट और फाइनल आंसर की एक साथ या आगे-पीछे जारी कर दिए जाएंगे। नियम के अनुसार, आयोग पहले छात्रों की आपत्तियों को चेक करता है और फिर फाइनल आंसर की जारी करता है। इसी के आधार पर रिजल्ट तैयार होता है। हालांकि, UPESSC ने अभी तक रिजल्ट या आंसर की की तारीख के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। इसलिए, सभी छात्र लेटेस्ट जानकारी के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।

  • Jul 28, 2026, 16:41 IST

    UPTET Result 2026 LIVE: क्या बिना इंटरनेट के ऑफलाइन रिजल्ट देखा जा सकता है?

    अगर किसी उम्मीदवार के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, तो उनके लिए UPTET का परिणाम ऑफलाइन देखने की कोई आधिकारिक व्यवस्था नहीं है। रिजल्ट केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवार किसी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), साइबर कैफे, ई-मित्र केंद्र पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।

  • Jul 28, 2026, 15:26 IST

    UPTET Result 2026 Date LIVE: यूपी टीईटी में कम अंक आने पर क्या करें?

    अगर UPTET 2026 में आपके कम मार्क्स आते हैं, तो घबराएं नहीं। UPTET एक क्वालिफाइंग परीक्षा है; इसलिए, सबसे पहले यह देखें कि क्या आपने तय किए गए न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स हासिल किए हैं या नहीं।

    • स्कोरकार्ड को सही से चेक करें और सब्जेक्ट वाइज अंक देखें कि किस सेक्शन में कम अंक आए है।

    • फाइनल आंसर की जारी होने के बाद अपने उत्तरों का मिलान करें, ताकि पता चल सके कि अंक कहां कटे हैं।

    • यदि आप क्वालिफाई नहीं कर पाए, तो अगली UPTET परीक्षा की तैयारी अभी से शुरू करें। पिछली गलतियों का विश्लेषण करें और विशेष रूप से कमजोर विषयों पर अधिक ध्यान दें।

  • Jul 28, 2026, 14:02 IST

    UPTET Result 2026 Live: क्या पेपर 1 और पेपर 2 का परिणाम अलग-अलग जारी होगा?

    UPESSC द्वारा पेपर 1 और पेपर 2 का परिणाम अलग-अलग जारी करने की कोई आधिकारिक सूचना नहीं है। दोनों का रिजल्ट एक साथ जारी होगा, लेकिन स्कोरकार्ड में दोनों के अंक अलग-अलग दिखाई देंगें।

    • पेपर 1: कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक बनने के लिए है।

    • पेपर 2: कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक बनने के लिए है।

  • Jul 28, 2026, 13:05 IST

    UPTET Result 2026 Date LIVE: upessc.up.gov.in पर एक्टिव होगा स्कोरकार्ड लिंक

    उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का रिजल्ट जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। परिणाम घोषित होते ही उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर स्कोरकार्ड डाउनलोड लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। इसके बाद अभ्यर्थी अपने लॉगिन आईडी पासवर्ड की मदद से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। स्कोरकार्ड में उम्मीदवार के अंक, क्वालिफाइंग स्टेटस और अन्य महत्वपूर्ण विवरण उपलब्ध होंगे।

  • Jul 28, 2026, 12:42 IST

    UPTET Result 2026 Live: यूपी टीईटी परीक्षा के लिए कितने परीक्षा केंद्र बनाए गए थे?

    UPTET 2026 परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की भागीदारी को देखते हुए उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में कुल 955 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा का आयोजन 2 और 3 जुलाई 2026 को कई शिफ्टों में, जबकि 4 जुलाई 2026 को एक शिफ्ट में सफलतापूर्वक कराया गया। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर कड़े इंतजाम किए गए थे।

  • Jul 28, 2026, 12:38 IST

    UPTET Result 2026 Live: इस आधिकारिक वेबसाइट जारी होगा परीणाम

    यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का रिजल्ट उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा। रिजल्ट घोषित होने के बाद अभ्यर्थी अपने रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग रिजल्ट के साथ क्वालिफाइंग स्टेटस और स्कोरकार्ड भी उपलब्ध कराएगा।

  • Jul 28, 2026, 12:31 IST

    UPTET Result 2026 Live: यूपी टीईटी प्राइमरी स्तर की परीक्षा में कितने उम्मीदवार शामिल हुए

    यूपी टीईटी 2026 की प्राइमरी स्तर (कक्षा 1 से 5) की परीक्षा में उम्मीदवारों की शानदार उपस्थिति दर्ज की गई। आयोग के अनुसार, 7,83,202 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 7,13,659 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए, इस प्रकार प्राथमिक स्तर की परीक्षा में कुल उपस्थिति लगभग 91.12% दर्ज की गई।

  • Jul 28, 2026, 12:18 IST

    UPTET Result: अगर स्कोरकार्ड की पर्सनल डिटेल्स गलत हो तो क्या करें?

    अगर UPTET स्कोरकार्ड में आपका नाम, जन्म तिथि, कैटेगरी या कोई अन्य जानकारी गलत दर्ज है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले संबंधित परीक्षा प्राधिकरण की आधिकारिक हेल्पलाइन या वेबसाइट पर जाकर शिकायत दर्ज करें। शिकायत करते समय अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और सही जानकारी के प्रमाण (दस्तावेज़) जरूर अपलोड करें। किसी भी काउंसलिंग या आगे की प्रक्रिया शुरू होने से पहले सुधार के लिए आवेदन करना सबसे बेहतर रहेगा।

  • Jul 28, 2026, 12:04 IST

    UPTET Result 2026 LIVE: यूपीटेट रिजल्ट डेट एंड टाइम क्या है?

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने अभी तक UPTET परिणाम 2026 की आधिकारिक डेट और समय घोषित नहीं किया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिजल्ट 30 या 31 जुलाई 2026 को जारी होने की संभावना है। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार upessc.up.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे।

  • Jul 28, 2026, 10:43 IST

    यूपीटेट रिजल्ट 2026: क्या एग्जाम में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों को मिलेगा सर्टिफिकेट?

    नहीं, यूपीटीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सर्टिफिकेट नहीं मिलता है।

    • केवल न्यूनतम पासिंग अंक हासिल करने वाले उम्मीदवारों को ही यूपीटेट सर्टिफिकेट दिया जाता है।

    • पासिंग मार्क्स अलग-अलग कैटेगरी के अनुसार तय किए जाते हैं।

    • जो उम्मीदवार निर्धारित कटऑफ से कम अंक लाते हैं, उन्हें सर्टिफिकेट नहीं मिलता।

    • असफल उम्मीदवार अगली UPTET परीक्षा में फिर से आवेदन कर सकते हैं।

  • Jul 28, 2026, 10:23 IST

    UPTET Result 2026 Live: रिजल्ट में फेल होने पर क्या दोबारा परीक्षा दे सकते हैं?

    अगर उम्मीदवार जो यूपीटेट 2026 परीक्षा में पास नहीं हो पाते हैं, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। वे अगली UPTET परीक्षा में फिर से आवेदन कर सकते हैं।

    • UPTET में प्रयास (Attempts) की कोई तय सीमा नहीं है।

    • फेल होने वाले उम्मीदवार अगली परीक्षा में दोबारा शामिल हो सकते हैं।

    • हर बार परीक्षा के लिए नया आवेदन करना होगा।

    • बेहतर तैयारी के साथ अगली परीक्षा देकर TET सर्टिफिकेट हासिल किया जा सकता है।

  • Jul 28, 2026, 09:22 IST

    UPTET Result: रिजल्ट आने पर वेबसाइट ओपन न हो तो क्या करें?

    यूपीटेट रिजल्ट जारी होने के बाद एक साथ लाखों उम्मीदवार वेबसाइट ओपन करते हैं। ऐसे में सर्वर पर अधिक लोड होने की वजह से वेबसाइट धीमी हो सकती है या खुलने में दिक्कत आ सकती है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो, तो घबराने की जरूरत नहीं है।

    • कुछ देर बाद दोबारा ऑफिशियल वेबसाइट खोलने का प्रयास करें।

    • मोबाइल की बजाय लैपटॉप या दूसरे ब्राउज़र का उपयोग करें।

    • इंटरनेट कनेक्शन सही है या नहीं, इसकी जांच करें।

    • वेबसाइट का कैश (Cache) और कुकीज़ (Cookies) साफ करके फिर से लॉगिन करें।

    • रिजल्ट देखने के लिए ID और Passward पहले से तैयार रखें, ताकि वेबसाइट खुलते ही तुरंत लॉगिन कर सकें।

  • Jul 28, 2026, 08:17 IST

    UPTET 2026 official website कौन सी है?

    UPTET 2026 की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in है। 

  • Jul 28, 2026, 08:15 IST

    क्या UPTET 2026 में नेगेटिव मार्किंग लागू है?

    नहीं, UPTET 2026 परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाता है, जबकि गलत या बिना उत्तर छोड़े गए प्रश्नों पर कोई अंक नहीं काटा जाता। इसलिए उम्मीदवार सभी प्रश्नों का प्रयास कर सकते हैं, क्योंकि गलत उत्तर देने पर भी अंक नहीं कटेंगे।

  • Jul 28, 2026, 08:12 IST

    UPTET Result 2026 Live: यूपीटेट सर्टिफिकेट मिलने के बाद क्या करें?

    UPTET सर्टिफिकेट मिलने के बाद उम्मीदवार उत्तर प्रदेश में आने वाली शिक्षक भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, केवल UPTET पास करने से नौकरी नहीं मिलती। उम्मीदवारों को संबंधित भर्ती की पात्रता, चयन प्रक्रिया और दस्तावेज़ सत्यापन जैसे सभी चरण पूरे करने होंगे। 

  • Jul 28, 2026, 08:09 IST

    UPTET Result 2026 Live: यूपीटीईटी में नाम कैसे सर्च करें?

    यूपीटीईटी मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार अपना नाम या रोल नंबर आसानी से सर्च कर सकते हैं। इसके लिए PDF फाइल ओपन करें और Ctrl + F (Windows) या Command + F (Mac) दबाएं। मोबाइल पर PDF ओपन करने के बाद Find या Search विकल्प चुनें। इसके बाद अपना रोल नंबर, नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें। यदि आपका विवरण मेरिट लिस्ट में मौजूद होगा, तो वह सीधे स्क्रीन पर हाइलाइट हो जाएगा, जिससे आप बिना पूरी सूची स्क्रॉल किए अपना परिणाम तुरंत देख सकते हैं।

  • Jul 27, 2026, 22:14 IST

    UPTET Result 2026 LIVE: क्या मै रिजल्ट को अपने फोन से चेक कर सकता हूं?

    हां, उम्मीदवार अपने मोबाइल फोन से UPTET Result 2026 चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें UPTET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर और जरूरी लॉगिन जानकारी दर्ज करनी होगी। लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे उम्मीदवार डाउनलोड कर सकते हैं।

  • Jul 27, 2026, 22:13 IST

    UPTET Result 2026 LIVE: क्या पास होने के बाद नौकरी मिल सकती है?

    UPTET पास करने के बाद उम्मीदवार सीधे सरकारी शिक्षक की नौकरी के लिए चयनित नहीं होते हैं। UPTET केवल एक पात्रता परीक्षा है, जो उम्मीदवारों को शिक्षक भर्ती के लिए योग्य बनाती है। UPTET क्वालिफाई करने के बाद उम्मीदवार उत्तर प्रदेश में निकलने वाली शिक्षक भर्ती में आवेदन कर सकते हैं। अंतिम चयन संबंधित भर्ती प्रक्रिया, परीक्षा और अन्य निर्धारित मानदंडों के आधार पर किया जाता है।

  • Jul 27, 2026, 22:11 IST

    UPTET Result 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा परिणाम कब तक आएगा?

    UPTET 2026 का रिजल्ट जुलाई 2026 लास्ट (30-31 जुलाई) या अगस्त की शुरुआत में जारी होने की संभावना है। हालांकि, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने अभी तक रिजल्ट की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। अंतिम मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। 

  • Jul 27, 2026, 19:13 IST

    UPTET Result 2026: यूपी टीईटी परिणाम कैसे देखें?

    UPTET Result 2026 देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद UPTET Result 2026 लिंक पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि या पासवर्ड दर्ज करें। फिर Submit पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

  • Jul 27, 2026, 17:07 IST

    UPTET Result 2026: नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया क्या है?

    • नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया का उपयोग परीक्षा के अलग-अलग शिफ्ट में हुए पेपर के कठिनाई स्तर में अंतर को बराबर करने के लिए किया जाता है।

    • अगर अलग-अलग शिफ्ट के पेपर का स्तर आसान या कठिन होता है, तो अंकों में जरूरी बदलाव किया जाता है, ताकि सभी उम्मीदवारों को समान मौका मिल सके।

    • नॉर्मलाइजेशन का उद्देश्य सभी अभ्यर्थियों के लिए निष्पक्ष परिणाम तैयार करना होता है।

    • नॉर्मलाइजेशन के बाद मिले स्कोर के आधार पर रिजल्ट और मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है।

  • Jul 27, 2026, 16:59 IST

    यूपीटेट रिजल्ट: यूपीटीईटी परीक्षा क्यों आयोजित की जाती है?

    उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती के लिए पात्रता निर्धारित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) का आयोजन किया जाता है। राज्य के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के स्कूलों में शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों की योग्यता परखने के लिए यह परीक्षा एक अनिवार्य माध्यम है। इस पात्रता परीक्षा को दो अलग-अलग स्तरों पर आयोजित किया जाता है:

    पेपर 1: यह परीक्षा उन अभ्यर्थियों के लिए है जो प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक बनना चाहते हैं।

    पेपर 2: इसका आयोजन उच्च प्राथमिक स्तर के स्कूलों में कक्षा 6 से 8 तक के अध्यापन हेतु पात्रता चेक करने के लिए किया जाता है।


  • Jul 27, 2026, 16:10 IST

    UPTET Result 2026: OBC, SC और ST वर्ग के लिए कितने अंक जरूरी?

    UPTET 2026 में OBC, SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों को परीक्षा पास करने के लिए 55 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे। यानी 150 अंकों की परीक्षा में इन वर्गों के अभ्यर्थियों को कम से कम 82 अंक प्राप्त करना जरूरी है। 

  • Jul 27, 2026, 15:49 IST

    UPTET Result: जल्द जारी होगा पेपर 1 और पेपर 2 का रिजल्ट

    यूपीटेट 2026 का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा। पेपर 1 कक्षा 1 से 5 तक के टीचर बनने के लिए और पेपर 2 कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक बनने के लिए आयोजित किया जाता है। परिणाम जारी होने के बाद, परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकेंगे। 

  • Jul 27, 2026, 15:44 IST

    UPTET Result 2026 Live: जनरल वर्ग के लिए इतने अंक जरूरी

    यूपी टीईटी (UPTET) 2026 में जनरल (Unreserved) वर्ग के अभ्यर्थियों को परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे। यानी उम्मीदवारों को कुल 150 अंकों की परीक्षा में कम से कम 90 अंक प्राप्त करना जरूरी है। 

  • Jul 27, 2026, 13:59 IST

    UPTET Result 2026 Date LIVE: upessc.up.gov.in घोषित होगा यूपी टीईटी परीक्षा परिणाम

    उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 के रिजल्ट का लाखों अभ्यर्थियों को इंतजार है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर यूपी टीईटी परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने लॉगिन डिटेल्स की मदद से स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे।

  • Jul 27, 2026, 13:45 IST

    UPTET Result 2026 Live: यूपी टीईटी परीक्षा में कितने अभ्यर्थी शामिल हुए?

    यूपी टीईटी परीक्षा में इस वर्ष बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया। अपर प्राइमरी स्तर की परीक्षा के लिए कुल 12,11,459 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 10,57,055 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इस स्तर पर उपस्थिति प्रतिशत 87.25% दर्ज किया गया। वहीं, प्राइमरी स्तर की परीक्षा के लिए 7,83,202 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 7,13,659 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। इस स्तर पर 91.12% उम्मीदवार शामिल हुए, जो उच्च प्राथमिक स्तर की तुलना में अधिक था।

  • Jul 27, 2026, 13:24 IST

    UPTET Ka Result Kab Aayega: यूपीटेट एग्जाम कौन कराता है?

    यूपीटेट (उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा) का आयोजन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा कराया जाता है। पहले यह परीक्षा उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी, प्रयागराज के माध्यम से कराई जाती थी। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश में प्राथमिक (कक्षा 1–5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6–8) शिक्षक बनने की पात्रता के लिए होती है।

  • Jul 27, 2026, 13:16 IST

    UPTET Result 2026: यूपी टेट रिजल्ट का Direct Link

    यूपीटीईटी रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

  • Jul 27, 2026, 13:02 IST

    क्या रिजल्ट के साथ जारी होगी UPTET Final Answer Key 2026?

    यूपीटीईटी फाइनल आंसर की 2026 (UPTET Final Answer Key 2026) को लेकर यह उम्मीद लगाई जा रही है कि इसे नतीजों की घोषणा से पहले या फिर रिजल्ट के साथ ही जारी की जा सकती है। सरकारी नियमानुसार, प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी जाती हैं। इसके बाद आयोग द्वारा इन सभी आपत्तियों की गहन समीक्षा की जाती है और इसी के आधार पर अंतिम उत्तर कुंजी (Final Answer Key) तैयार की जाती है। और फाइनल आंसर के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाता है।

  • Jul 27, 2026, 12:54 IST

    कब जारी होगा यूपी टीईटी रिजल्ट 2026?

    UPTET Result Kab Aayega: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2026) के परिणाम जुलाई 2026 के अंत में या अगस्त 2026 के पहले सप्ताह में घोषित किए जा सकते हैं। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

  • Jul 27, 2026, 12:28 IST

    यूपीटीईटी रिजल्ट के बाद क्या?

    • UPTET मार्कशीट डाउनलोड करें: रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपनी मार्कशीट डाउनलोड करके रख लें।

    • UPTET Certificate प्राप्त करें: सफल उम्मीदवारों को शिक्षक पात्रता प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। वर्तमान नियमों के अनुसार इसकी वैधता आजीवन मानी जाती है।

    • शिक्षक भर्ती की तैयारी शुरू करें: UPTET पास करने के बाद उम्मीदवार प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 1-5) और उच्च प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 6-8) पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    • दोबारा परीक्षा देने का विकल्प: यदि कोई उम्मीदवार अपने अंक सुधारना चाहता है, तो वह भविष्य में दोबारा UPTET परीक्षा में शामिल हो सकता है।

  • Jul 27, 2026, 12:23 IST

    UPTET पास करने के लिए कितने फीसदी अंक चाहिए?

    यूपीटीईटी पास करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी कैटेगरी के अनुसार न्यूनतम अंक प्राप्त करने होते हैं। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 60% यानी 150 में से 90 अंक प्राप्त करने होते हैं, जबकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 55% यानी लगभग 82–83 अंक निर्धारित होते हैं। निर्धारित अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को UPTET में योग्य माना जाता है।

  • Jul 27, 2026, 12:20 IST

    UPTET Result 2026: यूपी टीईटी परीक्षा कब हुई थी?

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से 02, 03 और 04 जुलाई 2026 को पूरे राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर टीईटी परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 17,70,714 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जो अब परिणाम जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

  • Jul 27, 2026, 12:05 IST

    UPTET Result 2026 Live: कितने छात्रों ने दी थी यूपीटेट परीक्षा?

    यूपीटीईटी 2026 परीक्षा में लगभग 17 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। परीक्षा में कुल उपस्थिति करीब 88.77% रही। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने परिणाम और स्कोरकार्ड ऑफिशियल साइट पर देख सकेंगे।

  • Jul 27, 2026, 12:00 IST

    UPTET 2026 Certificate कब जारी किया जाता है?

    UPTET 2026 का सर्टिफिकेट रिजल्ट जारी होने के बाद सफल अभ्यर्थियों को जारी किया जाता है। इसकी तिथि की घोषणा परीक्षा प्राधिकरण द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। रिजल्ट के बाद उम्मीदवार अपने प्रमाणपत्र को डाउनलोड कर सकेंगे।

  • Jul 27, 2026, 11:57 IST

    UPTET का रिजल्ट देखने के लिए लॉगिन डिटेल्स क्या हैं?

    UPTET का रिजल्ट देखने के लिए आमतौर पर ये लॉगिन डिटेल्स चाहिए होती हैं: 

    • रोल नंबर 

    • रजिस्ट्रेशन नंबर 

    • जन्म तिथि या पासवर्ड

  • Jul 27, 2026, 11:47 IST

    UPTET Result 2026 Kab Aayega?

    यूपी टीईटी 2026 रिजल्ट की ऑफिशियल डेट अभी घोषित नहीं की गई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, UPTET Result 2026 जुलाई 30 या 31 में जारी होने की संभावना है। अभ्यर्थी रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को आमतौर पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि जैसी जानकारी की आवश्यकता होगी।

यहां देखें: Rajasthan JET Result 2026 OUT

Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Trending

Just Now

Result Updates