West Bengal wbchse 3rd semester result 2027: पश्चिम बंगाल बोर्ड थर्ड सेमेस्टर रिजल्ट जारी, wbchse.wb.gov.in और result.wb.gov.in से ऐसे करें चेक

West Bengal wbchse 3rd semester result 2027:पश्चिम बंगाल बोर्ड की 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। वेस्ट बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (WBCHSE) आज यानी 27 नवंबर 2026 को हायर सेकेंडरी (HS) सेमेस्टर-3 परीक्षा 2027 का रिजल्ट जारी हो गया है। परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थी अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।

Nov 27, 2026, 14:54 IST
West Bengal wbchse 3rd semester result 2027: पश्चिम बंगाल बोर्ड थर्ड सेमेस्टर रिजल्ट
West Bengal wbchse 3rd semester result 2027: पश्चिम बंगाल बोर्ड थर्ड सेमेस्टर रिजल्ट

West Bengal wbchse 3rd semester result 2027:पश्चिम बंगाल बोर्ड की 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर है। वेस्ट बंगाल काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (WBCHSE) आज यानी 27 नवंबर 2026 को हायर सेकेंडरी (HS) सेमेस्टर-3 परीक्षा 2027 का रिजल्ट जारी हो गया है। परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थी अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। छात्र अपना रिजल्ट पश्चिम बंगाल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट wbchse.wb.gov.in और रिजल्ट पोर्टल result.wb.gov.in पर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए विद्यार्थियों को अपना परीक्षा रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा।

ऐसे चेक करें WBCHSE Semester 3 Result 2027

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट result.wb.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर WBCHSE HS Semester 3 Result 2027 के लिंक पर क्लिक करें।
मांगी गई जगह पर अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
सबमिट करते ही स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

कब हुई थी परीक्षा

पश्चिम बंगाल बोर्ड की सेमेस्टर-3 की परीक्षाएं 21 सितंबर से 14 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की गई थीं। बोर्ड के अनुसार, सेमेस्टर-4 और सेमेस्टर-3 की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2027 के लिए ऑनलाइन एनरोलमेंट प्रक्रिया 2 दिसंबर से 23 दिसंबर 2026 तक चलेगी। ऑनलाइन मार्कशीट प्रोविजनल होगी। मूल मार्कशीट विद्यार्थियों को उनके संबंधित स्कूलों के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। ऑनलाइन मार्कशीट में विद्यार्थियों का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, विषयवार अंक और क्वालिफाइंग स्टेटस जैसी जानकारियां उपलब्ध होंगी।

Related Stories

Kuldeep Raghav

Senior Manager - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।