RPSC SI Interview Call Letter: राजस्थान सब इंस्पेक्टर-प्लाटून कमांडर इंटरव्यू लेटर जारी, rpsc.rajasthan.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड
RPSC SI / प्लाटून कमांडर भर्ती के साक्षात्कार कॉल लेटर आज 27 नवंबर 2026 को वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया गया हैं। छात्र नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का उपयोग करके इसे डाउनलोड कर लें।
RPSC SI / Platoon Commander Interview 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सब-इंस्पेक्टर (SI) / प्लाटून कमांडर एग्जाम के इंटरव्यू राउंड के लिए इंटरव्यू कॉल लेटर 2026 आज 27 नवंबर 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। लिखित एग्जाम और शारीरिक दक्षता एग्जाम (PET) में पास होकर इंटरव्यू के लिए एलिजिबिल घोषित किए गए छात्र अब वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
छात्रों को बता दें कि आयोग की ओर से डाक के माध्यम से कोई भी फिजिकल कॉल लेटर नहीं भेजा जाएगा। इसलिए सभी सेलेक्टेड छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे लास्ट टाइम की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए अभी ही अपने कॉल लेटर को डाउनलोड कर लें।
Rajasthan Police SI Interview Letter 2026 Login Details
छात्र Rajasthan Police SI Interview Letter 2026 को डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई इन डिटेल्स का उपयोग करें।
1. रोल नंबर
2. जन्म तिथि
3. कैप्चा कोड
RPSC Sub Inspector & Platoon Commander Interview Letter 2026 Download Link
राजस्थान पुलिस में सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर भर्ती के इंटरव्यू कॉल लेटर 2026 को डाउनलोड करने के लिए छात्र नीचे दिए गए इस डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल करें।
RPSC SI Interview Call Letter 2026 Out | यहां क्लिक करें |
rpsc.rajasthan.gov.in से RPSC SI Interview Call Letter 2026 कैसे डाउनलोड करें?
छात्र इस इंटरव्यू में शामिल होने के लिए सबसे पहले अपने इंटरव्यू कॉल लेटर को डाउनलोड करें। साथ ही, इसे डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स के बारे में जानने के लिए यहां नीचे दिए गए इन स्टेप्स को देखें।
- राजस्थान लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध Important Links या Candidate Information - Exam Links सेक्शन पर क्लिक करें।
- फिर, Interview Letter for Sub Inspector / Platoon Commander के संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद लॉगिन विंडो में अपना रोल नंबर, जन्मतिथि और स्क्रीन पर मौजूद कैप्चा कोड को फिल करके सबमिट करें।
- ये प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपका इंटरव्यू कॉल लेटर स्क्रीन पर आ जाएगा।
- फिर, कॉल लेटर को चेक करने के बाद इसे डाउनलोड करके एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें।
RPSC SI / Platoon Commander Interview 2026: भर्ती और साक्षात्कार से जुड़ी मुख्य डिटेल्स
राजस्थान पुलिस में सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर भर्ती के फाइनल राउंड से संबंधित सभी प्रमुख डिटेल्स नीचे दी गई हैं:
- भर्ती संस्था: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), अजमेर।
- विभाग: गृह विभाग (Group-1), राजस्थान सरकार।
- कुल खाली पोस्ट: इस भर्ती अभियान के अंदर कुल 1,015 पोस्ट पर नियुक्ति की जानी है, जिनमें सब-इंस्पेक्टर के 951 पोस्ट और प्लाटून कमांडर के 64 पोस्ट शामिल हैं।
- साक्षात्कार कार्यक्रम: आयोग द्वारा जारी स्टेप-वाइज साक्षात्कार शेड्यूल के अनुसार नवंबर 2026 के राउंड में 2 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक इंटरव्यू आयोजित किए जा रहे हैं।
- डाउनलोड मोड व वेबसाइट: ऑनलाइन - rpsc.rajasthan.gov.in
यहां भी पढ़े: UP TGT Recruitment: टीजीटी भर्ती में समकक्ष 2 साल डिग्री वालों को बड़ी राहत, हाईकोर्ट के आदेश के बाद मिला आवेदन का मौका
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.