8वीं में खोई आंखों की रोशनी, फिर मां के साथ मिलकर कैसे क्रैक किया UPSC? जानिए IAS मनु गर्ग की कहानी

यह कहानी है, एक ऐसे इंसान की, जिसने 8वीं क्लास में आंखों की रोशनी खो दी। पर सपने उस इंसान की आंखों में अभी भी पल रहे थे। एक दिन ऐसा भी आया, जब उस इंसान की UPSC सिविल सेवा परीक्षा में 91वीं रैंक आयी और वह IAS बन गया, जिसने यह साबित कर दिया कि अगर आपके इरादों में सूरज सा उजाला हो, तो कोई भी अंधेरा आपकी कामयाबी का रास्ता नहीं रोक सकता। जी हम बात कर रहे हैं राजस्थान के रहने वाले मनु गर्ग की। 

Sep 2, 2026, 15:43 IST
IAS Manu Garg
IAS Manu Garg

मनु गर्ग एक ऐसा नाम है, जिसने यह सिखाया है कि शारीरिक अक्षमता आपकी सफलता में रोड़ा नहीं बन सकती। बस मन में लगन और जीत का हौसला होना चाहिए। मनु जब 8वीं कक्षा में थे, तब वह ‘रेटिनाइटिस पिगमेंटोसा मैकुलर डीजनरेशन’ नामक दुर्लभ बीमारी के शिकार हो गए थे, जिससे उनकी दृष्टि धीरे-धीरे धुंधली होने लगी और बाद में उनकी आंखों की रोशनी पूरी तरह चली गई। 

आंखों की रोशनी जाने के बाद मनु की मां ही उनका सबसे बड़ा सहारा बनीं; उन्होंने न केवल मनु का मनोबल बढ़ाया, बल्कि उनकी पढ़ाई का पूरा जिम्मा भी अपने कंधों पर उठा लिया। इसी के बूते UPSC सिविल सेवा परीक्षा में मनु ने 91वीं रैंक हासिल कर IAS बनने के अपने सपने को पूरा किया। आइए उनकी सफलता की कहानी के बारे में जानें। 

12वीं कक्षा में प्राप्त किए 100 में से 100 अंक 

मनु गर्ग राजस्थान के जयपुर के रहने वाले हैं। वह एक बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। मनु ने अपनी स्कूली पढ़ाई पास के ही निजी स्कूल से पूरी की। 12वीं के बाद उन्होंने पहले ग्रेजुएशन और बाद में पोस्ट ग्रेजुएशन में डिग्री हासिल की। पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री लेने के बाद वह सिविल सेवा की तैयारी में जुट गए। मनु को कंप्यूटर साइंस में महारत हासिल है। वह 12वीं कक्षा में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर चुके हैं। 

Related Stories

मनु की शिक्षा में मां का रहा अहम रोल 

मनु ने अपनी स्कूली शिक्षा के दौरान स्क्रीन रीडर्स और ओटीजी केबल जैसी आधुनिक तकनीकों को सीखा। मनु की पढ़ाई में उनकी मां का काफी रोल रहा है। मसलन वह स्कूल जाकर शिक्षकों से नोट्स लाती थीं और नोट्स घंटों मनु को सुनाया करती थी। इसके अलावा वह मनु द्वारा डक्टेट किए गए उत्तरों को अपनी कलम से लिखती थीं और आज जिसका रिजल्ट हम सभी के सामने हैं। मनु ने अपने दूसरे प्रयास में साल 2024 में UPSC सिविल सेवा जैसी कठिन परीक्षा में 91वीं रैंक लाकर और IAS बन यह साबित कर दिया कि शारीरिक बाधाएं बुलंद इरादों के सामने नहीं टिक सकती हैं। 

Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।