8th Pay Commission: 2.75 फिटमेंट फैक्टर से ₹35000 बेसिक पर कितनी बढ़ सकती है पेंशन, समझें पूरा गणित

केंद्रीय कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनभोगियों की भी नजर 8वें वेतन आयोग पर टिकी हुई है। यहां सबसे ज्यादा चर्चा फिटमेंट फैक्टर को लेकर है। वहीं यदि आयोग 2.75 का फिटमेंट फैक्टर तय करता है तब पेंशन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

Nov 15, 2026, 11:37 IST
कब आएगी 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट?
कब आएगी 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट?

8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनभोगियों की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। खासकर Old Pension Scheme (OPS) के तहत पेंशन पाने वाले रिटायर्ड कर्मचारियों की नजर इस बात पर है कि नए वेतन आयोग से उनकी मासिक पेंशन में कितनी बढ़ोतरी हो सकती है।

यहां सबसे ज्यादा चर्चा फिटमेंट फैक्टर को लेकर है। वहीं यदि आयोग 2.57 या 2.75 का फिटमेंट फैक्टर तय करता है, तो 25000 रुपये से 75000 रुपये तक की मौजूदा बेसिक पेंशन कितनी हो जाएगी? आइए आसान कैलकुलेशन से समझते हैं।

कब आएगी 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट?

केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग का गठन 3 नवंबर 2025 को किया था। तीन सदस्यीय आयोग की अध्यक्षता न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई कर रही हैं। आयोग को अपनी Terms of Reference (ToR) के तहत सरकार को सिफारिशें सौंपनी हैं। तय समयसीमा के मुताबिक, आयोग मई-जून 2027 तक अपनी रिपोर्ट पेश कर सकता है। इसके बाद सरकार इन सिफारिशों पर विचार कर अंतिम फैसला लेगी।

Related Stories

OPS में कैसे तय होती है बेसिक पेंशन?

मौजूदा OPS व्यवस्था के तहत पात्र केंद्रीय कर्मचारियों को आमतौर पर रिटायरमेंट के समय मिलने वाली अंतिम परिलब्धियों (Last Emoluments) या आखिरी 10 महीनों की औसत परिलब्धियों (जो अधिक हो) के 50 प्रतिशत के बराबर बेसिक पेंशन मिलती है।

उदाहरण के लिए, यदि किसी कर्मचारी की आखिरी बेसिक सैलरी 1 लाख रुपये है, तो उसकी बेसिक पेंशन 50000 रुपये हो सकती है। इसी तरह 40000 रुपये की अंतिम बेसिक सैलरी पर 20000 रुपये पेंशन मिलेगी। यह सिर्फ बेसिक पेंशन है। इसमें Dearness Relief (DR) और मेडिकल जैसी अन्य सुविधाएं शामिल नहीं होती हैं।

2.57 और 2.75 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बनेगी पेंशन?

यदि मौजूदा बेसिक पेंशन को अलग-अलग संभावित फिटमेंट फैक्टर से गुणा किया जाए, तो तस्वीर कुछ इस तरह होगी:

मौजूदा पेंशन
2.57 फैक्टर
2.75 फैक्टर
₹25,000
₹64,250
₹68,750
₹35,000
₹89,950
₹96,250
₹45,000
₹1,15,650
₹1,23,750
₹55,000
₹1,41,350
₹1,51,250
₹65,000
₹1,67,050
₹1,78,750
₹75,000
₹1,92,750
₹2,06,250
 

पेंशनभोगी संगठनों की क्या हैं मांगें?

8वें वेतन आयोग के सामने पेंशन में सुधार को लेकर कई संगठनों ने अपने सुझाव रखे हैं। National Council-Joint Consultative Machinery (NC-JCM) और All India Defence Employees’ Federation (AIDEF) ने फुल पेंशन को अंतिम वेतन के 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 67 प्रतिशत करने की मांग की है। इसके अलावा फैमिली पेंशन को 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने का प्रस्ताव भी दिया गया है।

वहीं, भारत पेंशनर्स समाज ने न्यूनतम पेंशन 45000 रुपये करने और अंतिम वेतन के 67% के बराबर पेंशन देने की मांग उठाई है।

आखिरी में बता दें कि ये सभी आंकड़े और फिटमेंट फैक्टर फिलहाल संभावित गणना का हिस्सा हैं। 8वें वेतन आयोग ने अभी किसी फिटमेंट फैक्टर पर आधिकारिक मुहर नहीं लगाई है। पेंशन में वास्तविक बढ़ोतरी आयोग की अंतिम सिफारिशों और केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद ही स्पष्ट होगी।

Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.