उत्तर प्रदेश का वह जिला, जहां हैं सबसे कम नगर निकाय
उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जिनमें एक जिला ऐसा भी है, जिसमें सबसे कम नगर निकाय हैं। क्या आप यूपी के इस जिले के बारे में जानते हैं, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि अपनी विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है। भारत का यह राज्य सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। यहां कुल 75 जिले हैं, जिनकी अपनी-अपनी विशेषताएं हैं। इस कड़ी में यहां एक जिला ऐसा भी है, जो कि सबसे कम नगर निकाय वाला जिला भी है। क्या आप इस जिले के बारे में जानते हैं, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
यूपी का वह जिला, जिसमें हैं सबसे कम नगर निकाय
उत्तर प्रदेश में श्रावस्ती सबसे कम नगरीय स्थानीय निकायों (Urban Local Bodies) वाला जिला है। यहां शहरीकरण का लेवल बहुत ही कम होने के कारण प्रशासनिक रूप से सबसे कम नगर निकाय हैं।
श्रावस्ती जिले का नगरीय निकाय स्ट्रक्चर
उत्तर प्रदेश में नगरीय स्थानीय निकायों के तीन प्रमुख स्तर होते हैं, जिनमें नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत शामिल हैं। श्रावस्ती जिले में न तो कोई नगर निगम है और न ही नगर पालिका परिषदों का कोई बड़ा नेटवर्क है। यहां मुख्य रूप से भिनगा का जिला मुख्यालय और इकौना की नगर पंचायत ही प्रमुख नगरीय निकाय के रूप में है।
ग्रामीण बाहुल्य जिला है श्रावस्ती
जिले का लगभग पूरा हिस्सा ग्राम पंचायतों और विकास खंडों के तहत आता है, जिसके कारण यहां शहरी निकायों की जरूरत और विस्तार बेहद सीमित रहा है। 2011 की जनगणना के अनुसार, श्रावस्ती की कुल आबादी का मात्र 3.46% हिस्सा ही शहरी क्षेत्रों में रहता है, जबकि बाकी 96.54% आबादी ग्रामीण है। यह पूरे उत्तर प्रदेश में सबसे कम शहरी आबादी प्रतिशत है।
क्या है जिले की भौगोलिक स्थिति
नेपाल की सीमा से सटा यह जिला तराई क्षेत्र में स्थित है, जहां घने जंगल और राप्ती नदी का बाढ़ प्रभावित क्षेत्र फैला हुआ है। इस कारण यहां बड़े औद्योगिक शहरों या घनी शहरी बस्तियों का विकास नहीं हो सका। जिले की अधिकांश आबादी पारंपरिक खेती और वनोपज पर निर्भर है, जिससे कस्बों का बड़े नगरों में बदलना धीमी गति से हुआ है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कुल 17 नगर निगम हैं, जिनमें 17वां नगर निगम शाहजहांपुर है।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.