Bal Diwas Quiz 2026 in Hindi: चाचा नेहरू के जन्मदिन पर बच्चों से पूछें ये महत्वपूर्ण क्वश्न, यहां देखें लिस्ट

Bal Diwas 2026: 14 नवंबर बाल दिवस के अवसर पर हर साल मनाया जाता है। इस दिन छात्रों के लिए स्कूल असेंबली को ओर इंटरेस्टिंग बनाने के लिए आप नीचे दिए गए इन क्वश्न के साथ क्विज खेल सकते हैं।

Nov 12, 2026, 19:11 IST
Bal Diwas Quiz 2026 in Hindi
Bal Diwas Quiz 2026 in Hindi

Children's Day Quiz Questions & Answers: 14 नवंबर का दिन भारत के इतिहास में बहुत ही खास महत्तव रखता है। इस दिन देश भर में बाल दिवस यानी Children's Day को मनाया जाता है, जो हमारे पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस को दर्शाता है। पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को चाचा नेहरू के नाम से भी जाना जाता है। बच्चों के प्रति उनका अगाध प्रेम और लगाव ही हर साल इस दिन को बच्चों को समर्पित करने का मुख्य कारण है। 

स्कूलों, कालेजों और शैक्षणिक संस्थानों में इस दिन अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ क्विज कॉम्पिटिशन और स्कूल असेंबली का आयोजन किया जाता है। यदि आप भी बच्चों की जनरल नॉलेज (GK) को बेहतर बनाना चाहते हैं। साथ ही, बाल दिवस के इतिहास से उन्हें अवगत कराना चाहते हैं, तो चाचा नेहरू और भारत से जुड़े ये चुनिंदा क्वश्न यानी MCQs और रोचक सवाल कर सकते हैं। 

Bal Diwas Special Quiz 2026 

बाल दिवस और इस विशेष क्विज कॉम्पिटिशन से जुड़े मुख्य हाइलाइट्स के बारे में जानने के लिए छात्र यहां नीचे दी गई टेबल को देखें। 

Related Stories

क्विज डिटेल्स 
मुख्य तथ्य और जानकारी 
कब मनाया जाता है बाल दिवस 
हर साल 14 नवंबर 
किसके नाम पर समर्पित?
देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू (चाचा नेहरू)
बाल दिवस मनाने का उद्देश्य
बच्चों के अधिकारों, शिक्षा, कल्याण और उनके प्रति नेहरू जी के प्रेम की याद दिलाना
क्विज का प्रारूप
स्कूल असेंबली और प्रतियोगिताओं के लिए उपयोगी बहुविकल्पीय क्वश्न (MCQs)
मुख्य सब्जेक्ट 
चाचा नेहरू का जीवन, स्वतंत्रता संग्राम, आधुनिक भारत और सामान्य ज्ञान

बाल दिवस और चाचा नेहरू पर आधारित इंपॉर्टेंट MCQs 

चिल्ड्रंस डे पर सभी छात्रों को स्पेशल फील करवाने के साथ-साथ इस दिन को इंटरेस्ट बनाने के लिए सभी टीचर्स यहां नीचे दिए गए कुछ MCQs और क्वश्न का इस्तेमाल कर सकते हैं।  

Q1. भारत में हर साल बाल दिवस किस डेट को मनाया जाता है?

  • (अ) 5 सितंबर
  • (ब) 14 नवंबर
  • (स) 2 अक्टूबर
  • (द) 26 जनवरी

आंसर: (ब) 14 नवंबर

Q2. पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म कब हुआ था?

  • (अ) 14 नवंबर 1889
  • (ब) 2 अक्टूबर 1869
  • (स) 15 अगस्त 1947
  • (द) 26 जनवरी 1950

आंसर: (अ) 14 नवंबर 1889

Q3. बच्चे पंडित जवाहरलाल नेहरू को किस प्यार भरे नाम से पुकारते थे?

  • (अ) बापू
  • (ब) चाचा नेहरू
  • (स) नेताजी
  • (द) सरदार

आंसर: (ब) चाचा नेहरू

Q4. पंडित जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्र भारत के कौन से पद पर आसीन होने वाले पहले व्यक्ति थे?

  • (अ) राष्ट्रपति
  • (ब) गृह मंत्री
  • (स) प्रधानमंत्री
  • (द) रक्षा मंत्री

आंसर: (स) प्रधानमंत्री

Q5. पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनके किस पसंदीदा फूल के लिए जाना जाता था, जिसे वे हमेशा अपने कोट की जेब में लगाते थे?

  • (अ) गेंदे का फूल
  • (ब) कमल का फूल
  • (स) गुलाब का फूल
  • (द) सूरजमुखी

आंसर: (स) गुलाब का फूल

Q6. प्रसिद्ध पुस्तक 'द डिस्कवरी ऑफ इंडिया' (The Discovery of India) के लेखक कौन हैं?

  • (अ) महात्मा गांधी
  • (ब) रवींद्रनाथ टैगोर
  • (स) पंडित जवाहरलाल नेहरू
  • (द) डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन

आंसर: (स) पंडित जवाहरलाल नेहरू

Q7. भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में नेहरू जी का कार्यकाल कुल कितने सालों तक लगभग रहा?

  • (अ) 5 साल 
  • (ब) 10 साल 
  • (स) 17 साल 
  • (द) 20 साल 

आंसर: (स) 17 साल (1947 से 1964 तक)

Q8. पंडित जवाहरलाल नेहरू को भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से किस साल सम्मानित किया गया था?

  • (अ) 1947
  • (ब) 1950
  • (स) 1955
  • (द) 1962

आंसर: (स) 1955

Q9. आधुनिक भारत के निर्माण के लिए नेहरू जी ने किन प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थानों की नींव रखने में अहम भूमिका निभाई?

  • (अ) आईआईटी (IIT) और एम्स (AIIMS)
  • (ब) केवल विश्वविद्यालय
  • (स) केवल प्राथमिक विद्यालय
  • (द) इनमें से कोई नहीं

आंसर: (अ) आईआईटी (IIT) और एम्स (AIIMS)

Q10. स्वतंत्रता की पूर्व संध्या पर 14-15 अगस्त 1947 की रात को नेहरू जी द्वारा दिए गए ऐतिहासिक भाषण का नाम क्या था?

  • (अ) इंकलाब जिंदाबाद
  • (ब) ट्रिस्ट विद डेस्टिनी (Tryst with Destiny)
  • (स) जय हिंद भाषण
  • (द) स्वराज हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है

आंसर: (ब) ट्रिस्ट विद डेस्टिनी (Tryst with Destiny)

चाचा नेहरू के जीवन से जुड़े कुछ अन्य रोचक सवाल 

  • क्वश्न. नेहरू जी का जन्म स्थान कहां था?
    आंसर: नेहरू जी का जन्म उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था, जिसे अब प्रयागराज के नाम से जाना जाता है। 

  • क्वश्न. नेहरू जी के पिता का क्या नाम था?
    आंसर: नेहरू जी के पिता का नाम पं. मोतीलाल नेहरू था, जो एक प्रसिद्ध वकील और स्वतंत्रता सेनानी थे।

  • क्वश्न. भारत में ऑफिशियल रूप से बाल दिवस कब से मनाया जाने लगा?
    आंसर: साल 1964 में पंडित नेहरू के निधन के बाद से उनके जन्मदिन (14 नवंबर) को बाल दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।

यहां भी पढ़े: 


Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.